Advertisements
Advertisements
प्रश्न
‘जब तुम मेरे साथ रहती हो, तो अकसर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो।’
यह वाक्य दो वाक्यों को मिलाकर बना है। इन दोनों वाक्यों को जोड़ने का काम जब-तो (तब) कर रहे हैं, इसलिए | इन्हें योजक कहते हैं। योजक के रूप में कभी कोई बदलाव नहीं आता, इसलिए ये अव्यय का एक प्रकार होते हैं। नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ-
बल्कि / इसलिए / परंतु / कि / यदि / तो / न कि / या / ताकि।
- कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है ___________ मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
- मुनिया ने सपना देखा ____________ वह चंद्रमा पर बैठी है।
- छुट्टियों में हम सब ___________ दुर्गापुर जाएँगे _________ जालंधर।
- सब्ज़ी कटवा कर रखना ___________ घर आते ही मैं खाना बना लें।
- _________ मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी _______ मैं यह बात न कहती।
- इस वर्ष फ़सल अच्छी नहीं हुई है _________ अनाज महँगा है।
- विमल जर्मन सीख रहा है _________ फ्रेंच।
Advertisements
उत्तर
- कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है परंतु मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
- मुनिया ने सपना देखा कि वह चंद्रमा पर बैठी है।
- छुट्टियों में हम सब या तो दुर्गापुर जाएँगे या जालंधर।
- सब्ज़ी कटवाकर रखना ताकि घर आते ही मैं खाना बना लें।
- यदि मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी तो मैं यह बात न कहती।
- इस वर्ष फ़सल अच्छी नहीं हुई इसलिए अनाज महँगा है।
- विमल जर्मन सीख रहा है न कि फ्रेंच।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
सीता बिना बात के राक्षसों के वध के पक्ष में नहीं थीं जबकि राम राक्षसों के विनाश को ठीक समझते थे। तुम किससे सहमत हो-राम से या सीता से? कारण बताते हुए उत्तर दो।
राम कथा से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है?
मंथरा ने रानी कैकेयी को कौन-कौन से तर्क देकर उनकी सोच बदल दी?
बहुविकल्पीय प्रश्न:
पहले गीत-संगीत सुनने के क्या साधन थे?
पुराने ज़माने के लोग यह क्यों सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी? अनुमान लगाओ और बताओ।
अपनी लिपि के कुछ अक्षरों के बारे में जानकारी इकट्ठी करो
(क) जो अब प्रयोग में नहीं रहे।
(ख) प्रचलित नए अक्षर जो अब प्रयोग में आ गए हैं।
आदमी ने गाँवों में रहना कब से शुरू किया?
नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन अजनबी से निबटने के कौन से तरीके सुझाते हैं और क्यों?
गीत में सीने और बाँहों को फ़ौलादी क्यों कहा गया है?
अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक’ ‘कक्षा, मोहल्ले और गाँव/शहर के किस-किस तरह के साथियों के बीच तुम्हें इस वाक्य की सच्चाई महसूस होती है। और कैसे?
इंसान चाहे तो क्या कर सकता है?
ज़मीन पर चलना कैसे संभव हो पाया?
बहुविकल्पीय प्रश्न
वैद्य जी को बुलाकर कौन लाया?
एक रोड़ा दरिया में लुढ़कता-लुढ़कता किस रूप में बदल जाता है?
नेहरू जी ने पुत्री को क्या सलाह दी?
बहुविकल्पी प्रश्न
गांधी जी सवेरे की प्रार्थना के बाद कौन-सा कार्य करते थे?
नौकरों के बारे में गांधी जी के क्या विचार थे?
बूढ़े बाँस की क्या पहचान है?
ऐसे कामों की सूची बनाओ जिन्हें तुम हर रोज़ खुद कर सकते हो।
