Advertisements
Advertisements
प्रश्न
ग्लायकोलायसीस प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
- भोजन का पूर्ण पाचन होने के पश्चात कार्बोहाइड्रेट का रूपांतरण ग्लुकोज शर्करा में होता है। ग्लूकोज का आक्सीकरण होनेपर ऊर्जा मुक्त होती है। ऊर्जा मुक्त होने की यही प्रक्रिया ग्लायकोलायसीस कहलाती है। ग्लायकोलायसीस कोशिकाद्रव्य में संपन्न होता है।
- ग्लायकोलायसीस की प्रक्रिया आक्सीजन की उपस्थिति या अनुपस्थिति में भी संभव है। अत: ऑक्सीश्वसन तथा अनाक्सीश्वसन दोनों ही प्रकार के श्वसन में ग्लायकोलायसीस की प्रक्रिया होती है।
- ऑक्सीश्वसन में ग्लुकोज के एक अणु का विघटन होने पर क्रमशः पायरुविक अम्ल, ATP, NADH2 तथा पानी के दो-दो अणु बनते हैं।
- तत्पश्चात इस प्रक्रिया में तैयार हुए पायरुविक अम्ल का रूपांतरण एसिटिल-को-एंजाईम-A के अणुओ में होता है। इस प्रक्रिया के समय को CO2 के दो अणु तथा NADH2 के दो अणु भी तैयार होते हैं।
- अनाक्सी श्वसन श्वसन के समय ग्लायकोलायसीस के साथ ही किण्वन की प्रक्रिया भी होती है। इस कारण C2H5OH अल्कोहल की भी उत्पत्ति होती है। इसमें ग्लुकोज का अपूर्ण आक्सीकरण होने से अल्प मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है।
- ग्लायकोलायसीस की प्रक्रिया की खोज गुस्ताव्ह एम्ब्डेन, ओट्टो मेयरहॉफ तथा जेकब पार्नास द्वारा की गयी। इस खोज के लिए उन्होनें स्नायु पर प्रयोग किए। अत: इनके सम्मान के लिए ग्लायकोलायसीस अभिक्रिया को 'एंबडेन-मेयर हॉफ-पानी पाथ-वे' (EMP Pathway) भी कहते हैं।
shaalaa.com
सजीव और ऊर्जा का निर्माण (Living Organism and Energy Production)
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
जब हम व्यायाम/कसरत करते है तब हमारी मांसपेशियाँ ______ प्रकार का श्वसन करती है।
परिभाषा लिखिए।
कोशिकीय स्तर का श्वसन
परिभाषा लिखिए।
ऑक्सीश्वसन
परिभाषा लिखिए।
ग्लायकोलायसीस
अंतर स्पष्ट कीजीए।
ग्लायकोलयसीस और क्रेब्ज चक्र
अंतर स्पष्ट कीजीए।
आक्सीश्वसन और अनॉक्सीश्वसन
वैज्ञानिक कारण लिखिए।
ग्लुकोज के संपूर्ण ऑक्सीकरण के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
निम्नलिखित तालिका दुरुस्त कर पुन: लिखिए।

निम्न कथन सत्य हैं या असत्य लिखिए:
ऑक्सीश्वसन की क्रिया में प्रथिनों का आक्सीकरण होता है।
वैज्ञानिक कारण लिखिये।
कसरत (व्यायाम) करने के बाद थकावट महसूस होती है।
