Advertisements
Advertisements
प्रश्न
गाँव से शहर जानेवाले रास्ते के मध्य पड़नेवाले स्थलों का ऐसा वर्णन लेखक ने किया है मानो आँखों के सामने चित्र उपस्थित हो रहा हो। अपने घर और विद्यालय के मध्य पड़नेवाले स्थानों का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
Advertisements
उत्तर
मेरे घर और विद्यालय के मध्य 6 किलोमीटर का फासला है। मैं सरकारी कॉलोनी में रहता हूँ। मेरा विद्यालय शहर में है। मैं गाँव से विद्यालय जाता हूँ। रास्ते में लहलहाते खेतों को देखता हूँ। खेतों पर उड़ते पक्षियों को देखता हूँ, वृक्षों पर बैठे पक्षियों की चहकने की आवाज सुनता हूँ। मध्य में हमारे इलाके का मुख्य बाज़ार पड़ता है। हम अपने गाँव की गली से निकलकर इस मुख्य बाज़ार की सड़क पर पहुँच जाते हैं। गली से दाँई और मुड़ने पर मुख्य सड़क आती है।शहर में प्रवेश करते ही शिवालय मिलता है जहाँ पूजा की थाली लिए-स्त्री-पुरुषों को जाते देखता हूँ। पास ही फूल माला और मिठाई की दुकान है जहाँ से श्रद्धालु माला और प्रसाद खरीदते हैं। पास ही एक बगीचा है जहाँ लोग हरी घास पर घूमते दिखते हैं, कुछ व्यायाम करते दिखते हैं। विभिन्न प्रकार के पुष्प खिले हैं, जिनकी सुगन्ध से वातावरण महक जाता है। विद्यालय में प्रवेश करते ही खेल के मैदान में लड़कों को क्रिकेट खेलते देखता हूँ।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
'ईदगाह' कहानी के उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जिनसे ईद के अवसर पर ग्रामीण परिवेश का उल्लास प्रकट होता है।
'उसके अंदर प्रकाश है, बाहर आशा। विपत्ति अपना सारा दलबल लेकर आए, हामिद की आनंद भरी चितवन उसका विध्वंस कर देगी।' - इस कथन के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि आशा का प्रकाश मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
'उन्हें क्या खबर कि चौधरी आज आँखें बदल लें, तो यह सारी ईद मुहर्रम हो जाए।' - इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
'मानो भ्रातृत्व का एक सूत्र इन समस्त आत्माओं को एक लड़ी में पिरोए हुए है।' इस कथन के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए कि 'धर्म तोड़ता नहीं जोड़ता है।'
निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए -
कई बार यही क्रिया होती है ............. आत्माओं को एक लड़ी में पिरोए हुए है।
निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-
बुढ़िया का क्रोध ......... स्वाद से भरा हुआ।
हामिद के चिमटे की उपयोगिता को सिद्ध करते हुए क्या-क्या तर्क दिए?
'बच्चे हामिद ने बूढ़े हामिद का पार्ट खेला था। बुढ़िया अमीना बालिका अमाना बन गई।' इस कथन में बूढ़े 'हामिद' और 'बालिका अमीना' से लेखक का क्या आशय है? स्पष्ट कीजिए।
'दामन फैलाकर हामिद को दुआएँ देती जाती थी और आँसू की बड़ी-बड़ी बूँदें गिराती जाती थी। हामिद इसका रहस्य क्या समझता!' – लेखक के अनुसार हामिद अमीना की दुआओं और आँसुओं के रहस्य को क्यों नहीं समझ पाया? कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
हामिद की जगह आप होते तो क्या करते ?
प्रेमचन्द की कहानियों का संग्रह 'मानसरोवर' नाम से आठ भागों में प्रकाशित है। अपने पुस्तकालय से लेकर उसे पढ़िए।
'ईदगाह' कहानी में लोक प्रचलित मुहावरों की भरमार है, जैसे - नानी मरना, छक्के छूटना आदि। इसमें आए मुहावरों की एक सूची तैयार कीजिए।
