हिंदी

एक पाई चार्ट में, एक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 180° से अधिक नहीं हो सकता है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक पाई चार्ट में, एक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 180° से अधिक नहीं हो सकता है।

विकल्प

  • सत्य

  • असत्य

MCQ
सत्य या असत्य
Advertisements

उत्तर

यह कथन असत्य है।

स्पष्टीकरण -

पाई चार्ट के सभी केंद्रीय कोणों का योग किसी भी वृत्त की तरह 360° होता है, इसलिए पाई चार्ट में एक खंड का केंद्रीय कोण 360° से अधिक नहीं हो सकता है, लेकिन यह 180° से अधिक हो सकता है।

shaalaa.com
वृत्त आलेख या पाई चार्ट
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2: आंकड़ों का प्रबंधन - प्रश्नावली [पृष्ठ ४८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 8
अध्याय 2 आंकड़ों का प्रबंधन
प्रश्नावली | Q 60. | पृष्ठ ४८

संबंधित प्रश्न

किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए एक सर्वे किया गया कि वह किस प्रकार का संगीत पसंद करते हैं। इनसे प्राप्त आंकड़ों को संलग्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है। इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1. यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसंद करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था? 
  2. किस प्रकार का संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसंद किया जाता है?
  3. यदि कोई कैसेट कंपनी 1000 सी.डी. (C.D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सीडी बनाएगी ?


360 व्यक्तियों के एक समूह से तीन ऋतुओं वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसंद ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आंकड़ों का चित्र में दर्शाया गया है: 

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण ज्ञात कीजिए। 
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए ।
ऋतु मतों की संख्या
ग्रीष्म 90
वर्षा 120
शीत 150

देखो और पता लगाओ

वे बच्चे जिन्होंने खाना बनाने एवं परोसने में मदद की -


अभ्यास का समय : स्कूल के बाद

अपने 10 दोस्तों से पूछो की वे स्कूल के बाद अपना समय कैसे बिताते है।

स्कूल के बाद क्या करना पसंद है बच्चों की संख्या
टी. वी. देखना  
फुटबॉल खेलना  
कहानियाँ पढ़ना  
   
   
   

स्वयं करें

  1. अगली बार टी.वी. पर अपना मनपसंद कार्यक्रम देखते हुए हर ब्रेक में आने वाले विज्ञापनों को गिनो। टैली चिन्हों का प्रयोग करो। जब भी तुम्हे विज्ञापन में कोई बच्चा नजर आए तो उस टैली चिन्ह के नीचे एक बिंदु भी लगाओ।
  2. अपने उत्तर को अपने दोस्तों के उत्तर से मिलाओ। क्या तुम्हारे उत्तर अलग है? 

एक पाई चार्ट में, वृत्त के केंद्र पर कुल कोण होता है –


किसी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद रंग के बारे में मतदान किया और इस प्रकार प्राप्त आँकड़ों का एक पाई चार्ट तैयार किया गया।

दाईं तरफ दिए हुए पाई चार्ट को देखिए तथा इस पर आधारित निम्न प्रश्नों तक के उत्तर दीजिए –

किस रंग को मतों का `1/5` भाग मिला?


राहुल, वरुण और यश एक रंगीन पहिए को घुमाने का खेल खेल रहे हैं। यदि तीर लाल रंग पर रुकता है, तो राहुल जीत जाता है। यदि तीर नीले रंग पर रुकता है, तो वरुण जीत जाता है तथा तीर के हरे रंग पर रुकने पर यश जीतता है। इस खेल को न्याय संगत बनाने के लिए निम्न में से कौन-सा रंगीन पहिया प्रयोग किया जाना चाहिए?


किसी व्यक्ति का मासिक वेतन ₹ 15,000 है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किये गये व्यय को पाई चार्ट पर दर्शाने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 60° है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किया गया व्यय है – 


एक पाई चार्ट में, एक संपूर्ण वृत्त को त्रिज्यखंडों में विभाजित किया जाता है।


एक पाई चार्ट में, सभी केंद्रीय कोणों का योग 360° है।


एक पाई चार्ट में, दो या अधिक केंद्रीय कोण बराबर भी हो सकते हैं।


नीचे दिए हुए पाई चार्ट से हम निष्कर्ष निकल सकते हैं कि मैंगनीज का उत्पादन राज्य B में न्यूनतम है।


दायीं तरफ दिया गया पाई चार्ट किसी स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल आने में प्रयोग किये जाने वाले परिवहन साधनों से संबंधित किये गये सर्वेक्षण के परिणाम दर्शाता है। इस पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और इससे आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

  1. कौन सबसे अधिक परिवहन का सामान्य साधन है?
  2. बच्चों की संख्या का कितना भाग (भिन्न) कार से यात्रा करता है?
  3. यदि 18 बच्चे कार से यात्रा करते हैं, तो कितने बच्चों ने सर्वेक्षण में भाग लिया?
  4. कितने बच्चे स्कूल आने में टैक्सी का प्रयोग करते हैं?
  5. किन दो साधनों द्वारा यात्रा तय करने वाले बच्चों की संख्याएँ बराबर हैं?

निम्न पाई चार्ट किसी राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मदों में किये गये व्यय को दर्शाता है –

  1. यदि राज्य सरकार का कुल व्यय 10 करोड़ रुपये है, तो सड़कों पर कितनी धनराशि व्यय की गयी?
  2. शिक्षा पर व्यय की गयी धनराशि सड़कों पर व्यय की गयी धनराशि के कितने गुनी है?
  3. सड़कों और सार्वजनिक कल्याण पर कुल मिलाकर किया गया व्यय कुल व्यय का कितना भाग है?

पहचानिए कि प्रत्येक त्रिज्यखंड में कौन-सा संकेत प्रकट होना चाहिए –


एक वित्तीय सलाहकार ने अपने ग्राहक को निम्न पाई चार्ट दिया, जिसमें उसकी आय का बजट संतुलित रखने की व्याख्या की गयी है। यदि वह ग्राहक प्रति माह ₹ 50,000 घर लाता है, तो उसे प्रत्येक श्रेणी या मद में कितनी धनराशि व्यय करनी चाहिए?

  1. घर
  2. भोजन (बाहर का खाना सम्मिलित करते हुए)
  3. कार का ऋण और रख-रखाव
  4. उपयोगी वस्तुएँ
  5. फोन
  6. कपडे
  7. मनोरंजन

नीचे दिया हुआ पाई चार्ट किसी कंपनी द्वारा एक उत्पाद् के विज्ञापन की विभिन्न विधियों पर व्यय की गयी धनराशियाँ (हजार रुपयों में) दर्शाता है।

अब निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. विज्ञापन के किस मीडिया प्रकार पर अधिकतम धनराशि रखी गयी है?
  2. विज्ञापन के किस मीडिया प्रकार पर न्यूनतम धनराशि रखी गयी है?
  3. विज्ञापन की कुल धनराशि का कितने प्रतिशत प्रत्यक्ष डाक प्रचारों पर व्यय किया जाता है?
  4. विज्ञापन की कुल धनराशि का कितने प्रतिशत समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं के विज्ञापनों पर व्यय किया जाता है?
  5. विविध (9) में आप किन मीडिया प्रकारों को सम्मिलित किया हुआ सोचते हैं? एवं इन मीडिया प्रकारों को एक अलग श्रेणी क्यों नहीं दी गयी है?

  1. टेलीविजन
  2. समाचार-पत्र
  3. पत्रिकाएँ
  4. रेडिओ
  5. व्यापरिक पत्र
  6. प्रत्यक्ष डाक
  7. पीले पृष्ठ (येलो पेजेज)
  8. बाहरी भ्रमण
  9. विविध

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×