हिंदी

360 व्यक्तियों के एक समूह से तीन ऋतुओं वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसंद ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आंकड़ों का चित्र में दर्शाया गया है : किस ऋतु को सबसे अधिक म

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

360 व्यक्तियों के एक समूह से तीन ऋतुओं वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसंद ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आंकड़ों का चित्र में दर्शाया गया है: 

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण ज्ञात कीजिए। 
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए ।
ऋतु मतों की संख्या
ग्रीष्म 90
वर्षा 120
शीत 150
सारिणी
योग
Advertisements

उत्तर

  1. शीत ऋतु को सबसे अधिक मत मिले।
  2. चूँकि कुल केंद्रीय कोण = 90 + 120 + 150 = 360°
    ऋतु मतों की संख्या अंश में केन्द्रीय कोण
    ग्रीष्म ऋतु 90 `90/360` `90/360 xx 360^@ = 90^@`
    वर्षा ऋतु 120 `120/360` `120/360 xx 360^@ = 120^@`
    शीत ऋतु 150 `150/360` `150/360 xx 360^@ = 150^@`
  3. उपरोक्त आँकड़ों के लिए निम्नानुसार पाई चार्ट बनाया जा सकता है।
shaalaa.com
वृत्त आलेख या पाई चार्ट
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: आँकड़ों का प्रबंधन - प्रश्नावली 4.1 [पृष्ठ ४७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 8
अध्याय 4 आँकड़ों का प्रबंधन
प्रश्नावली 4.1 | Q 2. | पृष्ठ ४७

संबंधित प्रश्न

संलग्न पाई चार्ट एक विद्यार्थी द्वारा किसी परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में प्राप्त किए गए अंकों को दर्शाता है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक 540 थे, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1.  किस विषय में उस विद्यार्थी ने 105 अंक प्राप्त किए?
    (संकेत: 540 अंकों के लिए केंद्र कोण 360° है। अतः 105 अंकों के लिए केंद्रीय कोण क्या होगा?)
  2. उस विद्यार्थी ने गणित में हिंदी से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?
  3. जाँच कीजिए कि क्या सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त किए गए अंकों का योग विज्ञान और हिंदी में प्राप्त किए अंकों के योग से अधिक है।
    (संकेत: केवल केंद्रीय कोणों पर ध्यान दीजिए।)

स्वयं करें

  1. अगली बार टी.वी. पर अपना मनपसंद कार्यक्रम देखते हुए हर ब्रेक में आने वाले विज्ञापनों को गिनो। टैली चिन्हों का प्रयोग करो। जब भी तुम्हे विज्ञापन में कोई बच्चा नजर आए तो उस टैली चिन्ह के नीचे एक बिंदु भी लगाओ।
  2. अपने उत्तर को अपने दोस्तों के उत्तर से मिलाओ। क्या तुम्हारे उत्तर अलग है? 

संपूर्ण और एक भाग में संबंध दर्शाने वाला आलेखीय निरूपण है –


किसी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद रंग के बारे में मतदान किया और इस प्रकार प्राप्त आँकड़ों का एक पाई चार्ट तैयार किया गया।

दाईं तरफ दिए हुए पाई चार्ट को देखिए तथा इस पर आधारित निम्न प्रश्नों तक के उत्तर दीजिए –

किस रंग को मतों का `1/5` भाग मिला?


किसी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद रंग के बारे में मतदान किया और इस प्रकार प्राप्त आँकड़ों का एक पाई चार्ट तैयार किया गया।

दाईं तरफ दिए हुए पाई चार्ट को देखिए तथा इस पर आधारित निम्न प्रश्नों तक के उत्तर दीजिए –

यदि कुल 400 विद्यार्थियों ने मतदान किया, तो कितने विद्यार्थियों ने अपने पसंद रंग ‘अन्य’ को मत दिया?


किसी सर्वेक्षण से एकत्रित आँकड़े यह दर्शाते हैं कि टूथपेस्ट के एक विशेष ब्रांड को खरीदने में 40% खरीदने वालों ने रुचि दर्शाई। इस सूचना को पाई चार्ट से निरूपित करने में संगत त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है –


एक पाई चार्ट में, दो केंद्रीय कोण 180° के नहीं हो सकते।


नीचे दिए हुए पाई चार्ट से हम निष्कर्ष निकल सकते हैं कि मैंगनीज का उत्पादन राज्य B में न्यूनतम है।


नीचे एक पाई चार्ट दिया हुआ है, जो 350 बच्चों के एक समूह द्वारा विभिन्न खेलों में व्यतीत किये गये समयों को प्रदर्शित करता है। इसे देखिए तथा इसके आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. कितने बच्चे प्रतिदिन खेलने में न्यूनतम एक घंटा व्यतीत करते हैं?
  2. कितने बच्चे खेलने में 2 घंटे से अधिक समय व्यतीत करते हैं?
  3. कितने बच्चे 3 या उससे कम घंटे खेलने में व्यतीत करते हैं?
  4. इनमें किसकी संख्या अधिक है – उन बच्चों की संख्या जो प्रतिदिन दो या दो से अधिक घंटे खेलने में व्यतीत करते हैं अथवा उन बच्चों की जो एक घंटे से कम खेलने में व्यतीत करते हैं?

दायीं तरफ दिया गया पाई चार्ट किसी स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल आने में प्रयोग किये जाने वाले परिवहन साधनों से संबंधित किये गये सर्वेक्षण के परिणाम दर्शाता है। इस पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और इससे आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

  1. कौन सबसे अधिक परिवहन का सामान्य साधन है?
  2. बच्चों की संख्या का कितना भाग (भिन्न) कार से यात्रा करता है?
  3. यदि 18 बच्चे कार से यात्रा करते हैं, तो कितने बच्चों ने सर्वेक्षण में भाग लिया?
  4. कितने बच्चे स्कूल आने में टैक्सी का प्रयोग करते हैं?
  5. किन दो साधनों द्वारा यात्रा तय करने वाले बच्चों की संख्याएँ बराबर हैं?

किसी परीक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त किये गये अंकों को दर्शाने वाले निम्न पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए। यदि उसके द्वारा प्राप्त कुल अंक 540 हैं, तो उसके द्वारा प्रत्येक विषय में प्राप्त किये गये अंक ज्ञात कीजिए।


निम्न पाई चार्ट किसी राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मदों में किये गये व्यय को दर्शाता है –

  1. यदि राज्य सरकार का कुल व्यय 10 करोड़ रुपये है, तो सड़कों पर कितनी धनराशि व्यय की गयी?
  2. शिक्षा पर व्यय की गयी धनराशि सड़कों पर व्यय की गयी धनराशि के कितने गुनी है?
  3. सड़कों और सार्वजनिक कल्याण पर कुल मिलाकर किया गया व्यय कुल व्यय का कितना भाग है?

निम्न आँकड़े किसी चिड़ियाघर (जू) में विभिन्न पशुओं की संख्य निरूपित करते हैं। इन आँकडों के लिए एक पाई चार्ट तैयार कीजिए। 

पशु पशुओं की संख्या
हिरण 42
हाथी 15
जिराफ़ 26
रेंगने वाले जंतु 24
बाघ 13

किसी स्कूल की समय सारणी में, प्रति सप्ताह विभिन्न शिक्षण विषयों के लिए नियत किये गए पीरियड नीचे दिये गए हैं – 

विषय हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान सामाजिक
विज्ञान
कंप्यूटर संस्कृत
नियत किये 
गये पीरियड
7 8 8 8 7 4 3

इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।


निम्न आँकड़े विभिन्न महासागरों में जल की लगभग प्रतिशतताओं को निरूपित करते हैं। इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।

प्रशांत 40%
अटलांटिक 30%
हिंद 20%
अन्य 10%

पहचानिए कि प्रत्येक त्रिज्यखंड में कौन-सा संकेत प्रकट होना चाहिए –


पहचानिए कि प्रत्येक त्रिज्यखंड में कौन-सा संकेत प्रकट होना चाहिए –


एक वित्तीय सलाहकार ने अपने ग्राहक को निम्न पाई चार्ट दिया, जिसमें उसकी आय का बजट संतुलित रखने की व्याख्या की गयी है। यदि वह ग्राहक प्रति माह ₹ 50,000 घर लाता है, तो उसे प्रत्येक श्रेणी या मद में कितनी धनराशि व्यय करनी चाहिए?

  1. घर
  2. भोजन (बाहर का खाना सम्मिलित करते हुए)
  3. कार का ऋण और रख-रखाव
  4. उपयोगी वस्तुएँ
  5. फोन
  6. कपडे
  7. मनोरंजन

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×