हिंदी

एक घनाकार ब्लॉक के एक फलक को अंदर की ओर से काट कर एक अर्धगोलाकार गड्ढ़ा इस प्रकार बनाया गया है कि अर्धगोले का व्यास घन के एक किनारे के बराबर है। शेष बचे

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक घनाकार ब्लॉक के एक फलक को अंदर की ओर से काट कर एक अर्धगोलाकार गड्ढ़ा इस प्रकार बनाया गया है कि अर्धगोले का व्यास घन के एक किनारे के बराबर है। शेष बचे ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

अर्धगोले का व्यास = घन का किनारा = l

अर्धगोले की त्रिज्या =` l/2`

गोलार्ध का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2πr2

= `2 xx pi xx l/2 xxl/2 xx (pi l^2)/2`

गोलार्ध का आधार क्षेत्रफल = πr2

= `pi (l/2)^2 = (pil^2)/4`

घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल = `6 xx l^2 = 6l^2`

शेष ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल = [घन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल + C.S.A. गोलार्ध का − गोलार्ध का आधार क्षेत्र]

 = `6l^2 + (pil^2)/2 − (pil^2)/2`

= `(24l^2 + 2pil^2 − pil^2)/4`

= `(24l^2 + pil^2)/4`

= `l^2/4 (24 + pi)` इकाई2

shaalaa.com
ठोसों के संयोजन का आयतन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 12: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन - प्रश्नावली 12.1 [पृष्ठ १८४]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 10
अध्याय 12 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
प्रश्नावली 12.1 | Q 5. | पृष्ठ १८४

संबंधित प्रश्न

एक खिलौना त्रिज्या 3.5 सेमी वाले एक शंकु के आकार का है, जो उसी त्रिज्या वाले एक अर्धगोले पर अध्यारोपित है। इस खिलौने की संपूर्ण ऊँचाई 15.5 सेमी है। इस खिलौने का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [प्रयोग करें π = `22/7`]


भुजा 7 सेमी वाले एक घनाकार ब्लॉक के ऊपर एक अर्धगोला रखा हुआ है। अर्धगोले का अधिकतम व्यास क्या हो सकता है? इस प्रकार बने ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [उपयोग π = `22/7`]


एक ठोस एक अर्धगोले पर खड़े एक शंकु के आकार का है जिनकी त्रिज्याएँ 1 सेमी हैं तथा शंकु की ऊँचाई उसकी त्रिज्या के बराबर है। इस ठोस का आयतन π के पदों में ज्ञात कीजिए।


एक कलमदान घनाभ के आकार की एक लकड़ी से बना है जिसमें कलम रखने के लिए चार शंक्वाकार गड्ढ़े बने हुए हैं। घनाभ की विमाएँ 15 सेमी 10 सेमी 3.5 सेमी हैं। प्रत्येक गड्ढ़े की त्रिज्या 0.5 सेमी है और गहराई 1.4 सेमी है। पूरे कलमदान में लकड़ी का आयतन ज्ञात कीजिए। [π = `22/7`] का प्रयोग करें।


ऊँचाई 220 cm और आधार व्यास 24 cm वाले एक बेलन, जिस पर ऊँचाई 60 cm और त्रिज्या 8 cm वाला एक अन्य बेलन आरोपित है, से लोहे का एक स्तंभ बना है। इस स्तंभ का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, जबकि दिया है 1 घन cm3 लोहे का द्रव्यमान लगभग 8 g होता है। [उपयोग π = 3.14]


एक 22 cm आंतरिक किनारे वाले खोखले घन को 0.5 cm व्यास वाले गोलाकार कंचों से भरा जाता है तथा यह कल्पना की जाती है कि घन का `1/8` स्थान भरा नहीं जा सकता है। तब घन में समावेशित होने वाले कंचों की संख्या ______ है।


कोई मिस्री ईंटों से विमाओं 270 cm × 300 cm × 350 cm की एक दीवार बनाता है, जिनमें से प्रत्येक ईंट की माप 22.5 cm × 11.25 cm × 8.75 cm है। यदि यह मान लिया जाए कि दीवार का `1/8` भाग मसाले से भरा जाता है, तो दीवार को बनाने में लगी ईटों की संख्या ______ है।


भुजा 7 cm वाले एक ठोस घन में 7 cm ऊंचाई और 3 cm त्रिज्या वाले एक शंकु के आकार का छेद् किया गया है। शेष ठोस का आयतन ज्ञात कीजिए।


विमाओं 66 cm, 42 cm और 21 cm वाले एक ठोस घनाभाकार सीसे के टुकड़े में से 4.2 cm वाली कितनी सीसे की गोलियाँ प्राप्त की जा सकती हैं?


24 m लंबी, 0.4 m मोटी और 6 m ऊँची एक दीवार का ईंटों से निर्माण कराया जाता है, जिनमें से प्रत्येक ईंट की विमाएँ 25 cm × 16 cm × 10 cm हैं। यदि दीवार के आयतन का `1/10` भाग मसाले से भरा जाता है, तो दीवार के निर्माण में लगने वाली ईंटों की संख्या ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×