हिंदी

एक गोले का आयतन उस बेलन के आयतन का 23 होता है जिसकी ऊँचाई और व्यास गोले के व्यास के बराबर है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक गोले का आयतन उस बेलन के आयतन का `2/3` होता है जिसकी ऊँचाई और व्यास गोले के व्यास के बराबर है।

विकल्प

  • सत्य

  • असत्य

MCQ
सत्य या असत्य
Advertisements

उत्तर

यह कथन सत्य है।

स्पष्टीकरण -

मान लीजिए r गोले और बेलन की त्रिज्या है।

दिया गया है कि बेलन की ऊंचाई = गोले का व्यास।

⇒ h = 2r

प्रश्न के अनुसार,

गोले का आयतन = `2/3` × बेलन का आयतन

`\implies 4/3 pir^3 = 2/3 xx pir^2 xx 2r`  ...[∵ h = 2r]

`\implies 4/3 pir^3 = 4/3 pir^3`

अतः, एक गोले का आयतन एक बेलन के आयतन के दो-तिहाई के बराबर है।

shaalaa.com
गोले का आयतन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन - प्रश्नावली 13.2 [पृष्ठ १२६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 9
अध्याय 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
प्रश्नावली 13.2 | Q 1. | पृष्ठ १२६

संबंधित प्रश्न

उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 0.63 m है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


धातु की एक गेंद का व्यास 4.2 cm है। यदि इस धातु का घनत्व 8.9 ग्राम प्रति cm3 है, तो इस गेंद का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


लोहे के सत्ताइस ठोस गोलों को पिघलाकर, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या r है और पृष्ठीय क्षेत्रफल S है, एक बड़ा गोला बनाया जाता है जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल S’ है। ज्ञात कीजिए:

  1. नए गोले की त्रिज्या r'
  2. S और S' का अनुपात

दवाई का एक कैपसूल (Capsule) 3.5 mm व्यास का एक गोला (गोली) है। इस कैपसूल को भरने के लिए कितनी दवाई (mm3 में) की आवश्यकता होगी?

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


एक लकड़ी के बुकशेल्फ (Book-Shelf) की बाहरी विमाएँ निम्न हैं: ऊँचाई = 110 सेमी, गहराई = 25 सेमी, चौड़ाई = 85 सेमी ( देखिए आकृति)। प्रत्येक स्थान पर तख्तों की मोटाई 5 सेमी है। इसके बाहरी फलकों पर पालिश कराई जानी है और आंतरिक फलकों पर पेंट किया जाना है। यदि पालिश कराने की दर 20 पैसे प्रति सेमी है और पेंट कराने की दर 10 पैसे प्रति सेमी2 है, तो इस बुक-शैल्फ पर पालिश और पेंट कराने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।


किसी घर के कंपाउंड की सामने की दीवार को 21 सेमी व्यास वाले लकड़ी के गोलों को छोटे आधारों पर टिका कर सजाया जाता है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस प्रकार के आठ गोलों का प्रयोग इस कार्य के लिए किया जाना है और इन गोलों को चाँदी वाले रंग में पेंट करवाना है। प्रत्येक आधार 1.5 सेमी त्रिज्या और ऊँचाई 7 सेमी का एक बेलन है तथा इन्हें काले रंग से पेंट करवाना है। यदि चाँदी वाले रंग का पेंट करवाने की दर 25 पैसे प्रति सेमी है तथा काले रंग का पेंट करवाने की दर 5 पैसे प्रति सेमी2 हो, तो पेंट करवाने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।


एक गोले के व्यास में 25% की कमी हो जाती है। उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितने प्रतिशत कम हो गया है?


पानी को संचरित करने वाली एक टंकी एक घन के आकार की है। इसे पूरा भरने पर, इसमें पानी का आयतन 15.625 m3 है। यदि इस समय टंकी में पानी की  गहराई 1.3 m है तो इस टंकी में से पहले से प्रयक्त किए गए पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।


यदि 4.2 cm व्यास वाली एक गोलाकार गेंद को पूर्णत : पानी में डुबो दिया जाए, तो उसके द्वारा विस्थापित पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।


एक ही त्रिज्या वाले एक गोले और एक लंब वृत्तीय बेलन के आयतन बराबर हैं। बेलन का व्यास उसकी ऊँचाई से कितने प्रतिशत अधिक है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×