हिंदी

बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रज़ा ने क्या-क्या संघर्ष किए? - Hindi (Core)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रज़ा ने क्या-क्या संघर्ष किए?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रज़ा ने कड़ा संघर्ष किया। सबसे पहले उन्हें एक्सप्रेस ब्लाक स्टूडियो में डिजाइनर की नौकरी मिली। वे सुबह दस बजे से सायं छह बजे तक वहाँ काम करते थे फिर मोहन आर्ट क्लब जाकर पढ़ते और अंत में जैकब सर्कल में एक परिचित ड्राइवर के ठिकाने पर रात गुजारने के लिए जाते थे। कुछ दिन बाद उन्हें स्टूडियो के आर्ट डिपार्टमेंट में कमरा मिल गया। उन्हें फर्श पर सोना पड़ता था। वे रात के ग्यारह-बारह बजे तक चित्र व रेखाचित्र बनाते थे। उनकी मेहनत देखकर उन्हें मुख्य डिजाइनर बना दिया गया। कठिन परिश्रम के कारण उन्हें मुंबई आट्र्स सोसाइटी का स्वर्ण पदक मिला।

1943 ई. में उनके दो चित्र आट्र्स सोसाइटी ऑफ इंडिया की प्रदर्शनी में रखे गए, किंतु उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उनके चित्रों की प्रशंसा हुई। उनके चित्र 40-40 रुपये में बिक गए। वेनिस अकादमी के प्रोफेसर वाल्टर लैंगहैमर ने उन्हें अपना स्टूडियो दिया। लेखक दिनभर मेहनत करके चित्र बनाता तथा लैंगहैमर उन्हें देखते तथा खरीद भी लेते। इस प्रकार लेखक नौकरी छोड़कर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट का नियमित छात्र बना।

shaalaa.com
आत्मा का ताप
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1.1: आत्मा का ताप - अभ्यास [पृष्ठ १२५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi - Aaroh Class 11
अध्याय 1.1 आत्मा का ताप
अभ्यास | Q 2. | पृष्ठ १२५

संबंधित प्रश्न

रजा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश क्यों नहीं स्वीकार की?


भले ही 1947 और 1948 में महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी हों, मेरे लिए वे कठिन बरस थे-रजा ने ऐसा क्यों कहा?


रजा के पसंदीदा फ्रेंच कलाकार कौन थे?


तुम्हारे चित्रों में रंग है, भावना है, लेकिन रचना नहीं है। तुम्हें मालूम होना चाहिए कि चित्र इमारत की ही तरह बनाया जाता है - आधार, नींव, दीवारें, बीम, छत और तब जाकर वह टिकता है - यह बात

(क) किसने, किस संदर्भ में कही?

(ख) रज़ा पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?


रज़ा को जलील साहब जैसे लोगों का सहारा न मिला होता तो क्या तब भी वे एक जाने-माने चित्रकार होते? तर्क सहित लिखिए।


चित्रकला व्यवसाय नहीं, अंतरात्मा की पुकार हैं-इस कथन के आलोक में कला के वर्तमान और भविष्य पर विचार कीजिए।


हमें लगता था कि हम पहाड़ हिला सकते हैं - आप किन क्षणों में ऐसा सोचते हैं?


राजा रवि वर्मा, मकबूल फिदा हुसैन, अमृता शेरगिल के प्रसिदध चित्रों का एक अलबम बनाइए। 


"जब तक मैं बंबई पहुँचा, तब तक जे जे. स्कूल में दाखिला बंद हो चुका था" - इस वाक्य को हम दूसरे तरीके से भी कह सकते हैं। "मेरे बंबई पहुँचने से पहले जे जे स्कूल में दाखिला बद हो चुका था।"  नीचे दिए गए वाक्य को दूसरे तरीके से लिखिए -

जब तक मैं प्लेटफ़ॉर्म पहुँचती तब तक गाड़ी जा चुकी थी।


"जब तक मैं बंबई पहुँचा, तब तक जे जे. स्कूल में दाखिला बंद हो चुका था" - इस वाक्य को हम दूसरे तरीके से भी कह सकते हैं। "मेरे बंबई पहुँचने से पहले जे जे स्कूल में दाखिला बद हो चुका था।"  नीचे दिए गए वाक्य को दूसरे तरीके से लिखिए -

जब तक डॉक्टर हवेली पहुँचता तब तक सेठ जी की मृत्यु हो चुकी थी।


"जब तक मैं बंबई पहुँचा, तब तक जे जे. स्कूल में दाखिला बंद हो चुका था" - इस वाक्य को हम दूसरे तरीके से भी कह सकते हैं। "मेरे बंबई पहुँचने से पहले जे जे स्कूल में दाखिला बद हो चुका था।" नीचे दिए गए वाक्य को दूसरे तरीके से लिखिए -

जब तक रोहित दरवाज़ा बंद करता तब तक उसके साथी होली का रंग लेकर अंदर आ चुके थे।


"जब तक मैं बंबई पहुँचा, तब तक जे जे. स्कूल में दाखिला बंद हो चुका था" - इस वाक्य को हम दूसरे तरीके से भी कह सकते हैं। "मेरे बंबई पहुँचने से पहले जे जे स्कूल में दाखिला बद हो चुका था।" नीचे दिए गए वाक्य को दूसरे तरीके से लिखिए -

जब तक रुचि कैनवास हटाती तब तक बारिश शुरू हो चुकी थी।


‘आत्मा का ताप’ पाठ में कई शब्द ऐसे आए हैं जिनमें ऑ का इस्तेमाल हुआ है, जैसे-ऑफ, ब्लॉक, नॉर्मल।  नीचे दिए गए शब्दों में यदि ऑ का इस्तेमाल किया जाए तो शब्द के अर्थ में क्या परिवर्तन आएगा? दोनों शब्दों का वाक्य-प्रयोग करते हुए अर्थ के अंतर को स्पष्ट कीजिए -
हाल, काफ़ी, बाल


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×