Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अपने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह का प्रमुख मुद्दों सहित वृत्तांत लेखन करो।
Advertisements
उत्तर
१३ दिसंबर, २०१८ को गोखले विद्यालय के कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय के सभागृह में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने हेतु पूर्णया प्रदन्या विद्यालय के प्राचार्य अविनाश बासु जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। प्रमुख अतिथि अविनाश बासु के साथ गोखले विद्यालय के प्रधानाचार्य व विभागाध्यक्ष ने अपने करकमलों से दीप प्रज्वलित कर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ४० मॉडल प्रदर्शित किए गए। किसी ने सौर ऊर्जा से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया, तो किसी ने पानी को फिल्टर करने का यंत्र। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान से संबंधित इन यंत्रों को देखकर सभी अचंभित हो गए। इन मॉडलों को देखकर विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि साफ झलक रही थी।
प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु विविध कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अंत में निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय घोषित किए गए। जिसमें कक्षा आठवीं के विवेक नाविक को प्रथम पुरस्कार दिया गया। द्वितीय पुरस्कार समीक्षा सणस को तथा तृतीय पुरस्कार एकता चौहान को दिया गया। अन्य विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने अपने आशीष वचनों से प्रोत्साहित किया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य ने अतिथि महोदय तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा राष्ट्रगान के साथ ही शाम ५ बजे इस भव्य विज्ञान प्रदर्शनी समारोह का समापन हुआ।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी मौलिक मराठी विज्ञापन का हिंदी में अनुवाद करो।
कोई साप्ताहिक पत्रिका अनियमित रूप में प्राप्त होने के विरोध में शिकायत करते हुए संपादक को निम्न प्रारूप में पत्र लिखो :
|
पत्र का प्रारूप दिनांक : ______ विषय : ______ __________________________________________________ भवदीय/भवदीया, ____________ नाम : ____________ ई-मेल आईडी : ____________ |
पानी, वाणी, दूध इन शब्दों का उपयोग करते हुए कोई कविता लिखो।
‘छाते की आत्मकथा’ विषय पर निबंध लिखो।
किसी मराठी निमंत्रण पत्रिका का रोमन (अंग्रेजी) में लिप्यंतरण करो।
‘गाँव का विकास, देश का विकास’ इस विषय पर संवाद सुनो और सुनाओ।
मैंने समझा जहाँ चाह, वहाँ राह पाठ से
।। जीवन चलता ही रहता।।
हजारी प्रसाद द्विवेदी की ‘कबीर ग्रंथावली’ से पाँच दोहे ढूँढकर सुंदर अक्षरों में लिखो।
मैंने समझा रहस्य पाठ से
।। हवा प्रकृति का उपहार, यही है जीवन का आधार ।।
चित्र पहचानकर उनके नाम लिखो:

____________
बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?
यदि मैं पुस्तक होता/होती तो ......
मॉं को एक दिन की छुट्टी दी जाए तो क्या होगा ?
अंधश्रद्धा के कारण और उसे दूर करने के उपाय ढूँढ़ो और किसी एक प्रसंग को प्रस्तुत करो।
मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:

अपनी कक्षा द्वारा की गई किसी क्षेत्रभेंट का वर्णन लिखिए।
बढ़ता हुआ प्रदूषण और उसकी रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपाय लिखिए ।
निचे दिए गए विषय पर मौलिक कहानी लिखिए:
'कर्जमुक्त मनुष्य ही सबसे सुखी मनुष्य होता है।'
