हिंदी

आयन-इलेक्ट्रॉन विधि द्वारा निम्नलिखित रेडॉक्स अभिक्रियाओं को सन्तुलित कीजिए- 4MnX−4(aq)+IX−(aq)⟶MnOX2(s)+IX2(s) (क्षारिय माध्यम)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आयन-इलेक्ट्रॉन विधि द्वारा निम्नलिखित रेडॉक्स अभिक्रियाओं को संतुलित कीजिए-

\[\ce{MnO^-_4(aq) + I^-(aq) -> MnO2(s) + I2(s)}\] (क्षारीय माध्यम)

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

पद 1: पहले हम ढाँचा समीकरण लिखते है-

\[\ce{MnO^-_4(aq) + I^-(aq) -> MnO2(s) + I2(s)}\]

पद 2: दो अर्द्ध अभिक्रियाएँ इस प्रकार है-

(i) ऑक्सीकरण अर्द्ध-अभिक्रिया: \[\ce{\overset{-1}{I}^- -> \overset{0}{I2}}\]

(ii) अपचयन अर्द्ध-अभिक्रिया: \[\ce{Mn\overset{+7}{O^-_4}(aq) -> Mn\overset{+4}{O2}(s)}\]

पद 3: ऑक्सीकरण अर्द्ध-अभिक्रिया में I परमाणु का संतुलन करने पर हम लिखते हैं-

\[\ce{2I^-(aq) -> I2(s)}\]

पद 4: O परमाणु के संतुलन के लिए हम अपचयन अभिक्रिया में दाईं ओर 2 जल-अणु जोड़ते हैं-

\[\ce{MnO^-_4(aq) -> MnO2(s) + 2H2O(l)}\]

H परमाणु के संतुलन के लिए हम बाईं ओर 4 H+ आयन जोड़ते हैं-

\[\ce{MnO^-_4(aq) + 4H^+(aq) -> MnO2(s) + 2H2O(l)}\]

क्योंकि अभिक्रिया क्षारीय माध्यम में होती है, इसलिए 4H+ के लिए समीकरण के दोनों ओर हम 4OH- जोड़ देते हैं।

\[\ce{MnO^-_4(aq) + 4H^+(aq) + 4OH^-(aq) -> MnO2(s) + 2H2O(l) + 4OH^-(aq)}\]

H+ आयन तथा OH- आयन के योग को से बदलने पर परिणामी समीकरण निम्नवत हैं-

\[\ce{MnO^-_4(aq) + 2H2O(l) -> MnO2(s) + 4OH^-(aq)}\]

पद 5: इस पद में हम दोनों अर्द्ध-अभिक्रियाओं में आवेश का संतुलन दर्शाई गई विधि द्वारा करते हैं।

\[\ce{2I^-(aq)-> I2(s) + 2e^-}\]

\[\ce{MnO^-_4(aq) + 2H2O(l) + 3e^- -> MnO2(s) + 4OH^-(aq)}\]

इलेक्ट्रॉनों की संख्या को एकसमान बनाने के लिए ऑक्सीकरण अर्द्ध-अभिक्रिया को 3 से तथा अपचयन अर्द्ध-अभिक्रिया को 2 से गुणा करते हैं-

\[\ce{6I^- (aq) -> 3I2(s) + 6e^-}\]

\[\ce{2MnO^-_4(aq) + 4H2O(l) + 6e^- -> 2MnO2(s) + 8OH^-(aq)}\]

पद 6: दोनों अर्द्ध-अभिक्रियाओं को जोड़ने पर-

\[\ce{6I^-(aq) +2MnO^-_4(aq) + 4H2O(l) -> 3I2(s) + 2MnO2(s) + 8OH^-(aq)}\]

अंतिम सत्यापन दर्शाता है कि दोनों ओर के परमाणुओं की संख्या तथा आवेश की दॄष्टि से समीकरण संतुलित है।

shaalaa.com
अपचयोपचय अभिक्रियाएँ
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: अपचयोपचय अभिक्रियाएँ - अभ्यास [पृष्ठ २७९]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rasayan bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 11
अध्याय 7 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ
अभ्यास | Q 8.18 (क) | पृष्ठ २७९
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×