हिंदी

आईशा ने अपने टिफिन के ढक्कन पर एक साथ दो बूँदें तेल की टपकाईं। उसी के पास पानी की बूँदें और शक्कर के घोल की बूँदें भी टपकाईं। टिफिन के ढक्कन को टेढ़ा करने पर कुछ बूँदे तेज़ी से बहकर आगे निकल गईं

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आईशा ने अपने टिफिन के ढक्कन पर एक साथ दो बूँदें तेल की टपकाईं। उसी के पास पानी की बूँदें और शक्कर के घोल की बूँदें भी टपकाईं। टिफिन के ढक्कन को टेढ़ा करने पर कुछ बूँदे तेज़ी से बहकर आगे निकल गईं, जबकि कुछ पीछे रह गईं।

तुम भी यह करके देखो और बताओ - कौन-सी बूँद सबसे आगे निकली? ऐसा क्यों हुआ होगा?

एक पंक्ति में उत्तर
Advertisements

उत्तर

पानी की बूँदें सबसे आगे निकली जबकी तेल की तथा शक्कर के घोल की बूँदें पीछे रह गईं। ऐसा इसलिए हुआ होगा क्योंकि पानी की बूँदें ज्यादा हल्की होती हैं।

shaalaa.com
पानी के प्रयोग
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: पानी के प्रयोग - बूँदों की रेस [पृष्ठ ६५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Paryavaran Adhyyan Aas-Paas [Hindi] Class 5
अध्याय 7 पानी के प्रयोग
बूँदों की रेस | Q 1 | पृष्ठ ६५

संबंधित प्रश्न

अगर आईशा फूली हुई पूरी, पानी-से भरे बर्तन में रखती तो वह तैरती या डूबती?


स्टील की प्लेट पानी में तैरेगी या डूबेगी? और चम्मच?


प्लास्टिक का ढक्कन डूबेगा या तैरेगा?


कक्षा में चार-पाँच दोस्तों के समूह बनाकर यह प्रयोग करो। तुम्हें चाहिए पानी से भरा एक बड़ा बर्तन और तालिका में लिखी चीज़ें।

अब पानी से भरे बर्तन में ये चीज़ें एक-एक करके डालो और देखो क्या होता है? अपने अवलोकनों को अगले पृष्ठ पर दी तालिका में भरो।

तैरती चीज़ के लिए (✓) का निशान और डूबती के लिए (×) का निशान लगाओ।

पानी में डाली चीज़ मुझे पहले लगता था प्रयोग किया तो पाया
  • (क) खाली कटोरी 
    (ख) कटोरी में एक-एक करके छह-सात कंकड़ डालने पर
   
  • लोहे की कील या पिन
   
  • माचिस की तीली
   
  • (क) प्लास्टिक की खाली बंद बोतल
    (ख) पानी से आधी भरी बोतल
    (ग) पानी से पूरी भरी बोतल
   
  • दवाई की पन्नी (एल्यूमिनियम की)
    (क) फैली हुई
    (ख) मोड़कर गोली-सी बनाकर
    (ग) कटोरी-सी बनाकर
   
  • (क) साबुन की टिकिया
    (ख) साबुन की टिकिया प्लास्टिक की प्लेट पर रखकर
   
  • बर्फ़ का टुकड़ा
   

अपने साथी के समूह से भी पता करो - क्या तैरा, क्या डूबा? लिखकर पूरा करो - 

दवाई की पन्नी जब फैली हुई थी, तब ______ । खूब दबाकर गोली जैसी बनाने पर ______। यह इसलिए हुआ होगा क्योंकि ______।


तुम्हें क्या लगता है? नमक डालने पर नींबू तैरा होगा क्योंकि ______


आईशा का चचेरा भाई हामिद उसकें साथ खेलने आया। उसने आते ही शक्करपारे की फ़रमाइश की। अम्मी ने कहा, "मैं पहले बाज़ार हो आऊँ। आकर शक्करपारे बना दूँगी। तब तक एक बर्तन में दो गिलास पानी लेकर उसमें एक कटोरी शक्कर घोलकर रखो।" हामिद ने सोचा, "जल्दी ही कर लूँ, फिर टी.वी. देखूँगा।"

तुम हामिद को पानी में शक्कर जल्दी घोलने के लिए क्या-क्या उपाय सुझाओगे?


क्या पानी में घुलने के बाद नमक दिख रहा है? अगर नहीं, तो क्यों नहीं?


एक दिन आईशा की अम्मी चाय बना रही थीं। वे पानी चूल्हे पर रखकर भूल गईं। उन्होंने थोड़ी देर में आकर देखा तो कुछ ही पानी बर्तन में रह गया था।

तुम्हारे घर में कौन-सी चीज़ें धूप में रखकर बनाई जाती हैं?


तुम्हें मिश्री के टुकड़े दिए गए हैं। उन्हें जल्दी घोलने के कुछ तरीके लिखो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×