हिंदी

101°F ताप ज्वर से पीड़ित किसी बच्चे को एन्टीपायरिन (ज्वर कम करने की दवा) दी गई जिसके कारण उसके शरीर से पसीने के वाष्पन की दर में वृद्धि हो गई। यदि 20 मिनट में ज्वर 98°F तक गिर जाता है - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

101°F ताप ज्वर से पीड़ित किसी बच्चे को एन्टीपायरिन (ज्वर कम करने की दवा) दी गई जिसके कारण उसके शरीर से पसीने के वाष्पन की दर में वृद्धि हो गई। यदि 20 मिनट में ज्वर 98°F तक गिर जाता है तो दवा द्वारा होने वाले अतिरिक्त वाष्पन की औसत दर क्या है? यह मानिए कि ऊष्मा ह्रास का एकमात्र उपाय वाष्पन ही है। बच्चे का द्रव्यमान 30 kg है। मानव शरीर की विशिष्ट ऊष्मा धारिता जल की विशिष्ट ऊष्मा धारिता के लगभग बराबर है तथा उस ताप पर जल के वाष्पन की गुप्त ऊष्मा 580 cal g-1 है।

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

बच्चे का द्रव्यमान M = 30 kg
उसके ताप में कमी

`triangle"T" = (101 - 98)^circ"F"`

`= (3 xx 5/9)^circ"C"`

`= (5/3)^circ"C"`

बच्चे की शरीर की विशिष्ट उष्माधारिता

s = जल की विशिष्ट उष्माधारिता = 1 kcal/kg - °C

∴ बच्चे के शरीर में ऊष्मा ह्रास Q = M × s × T

= `[30 × 1 × 5/3]` kcal = 50 kcal

t = 20 मिनट में यदि वाष्पीकृत जल का द्रव्यमान m हो तो

m = `("Q"/"L")`

`= (50  "kcal")/(580  "kcal"//"kg")`

= `5/58` kg

∴ अतिरिक्त वाष्पन की औसत दर = `"m"/"t" = (5//58  "kg")/(20   "मिनट")`

`= (5 xx 1000  "g")/(58 xx 20  "मिनट")`

= 4.32 g/मिनट

shaalaa.com
विशिष्ट उष्मा धारकता
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

समान द्रव्यमान वाले भिन्न-भिन्न पदार्थ को समान ऊर्जा दी तो उसका बढ़ता हुआ तापमान उसके ______ गुणधर्म के कारण समान नहीं होता है। 


पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता मापने के लिए किस सिद्धांत का उपयोग किया जाता है?


1 g द्रव्यमान के दो पदार्थ ‘अ’ तथा ‘ब’ को समान ऊष्मा देने पर ‘अ’ का तापमान 3°C तो ‘ब’ का तापमान 5°C तक बढ़ाया। इस आधार पर ‘अ’ तथा ‘ब’ पदार्थ में से किस की विशिष्ट ऊष्माधारिता अधिक है? कितनी गुनी?


एक कॅलरीमापी का द्रव्यमान 100 g है, विशिष्ट उष्माधारिता 0.1 kcal/kg°C है। उसी में 250 g द्रव्यमान, 0.4 kcal/kg°C विशिष्ट उष्माधारिता, और 30°C तापमान का पदार्थ है, 10 g द्रव्यमान का, 0°C तापमान का बर्फ का टुकड़ा डाला तो मिश्रण का तापमान कितना होगा?


किसी धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता के प्रयोग में 0.20 kg के धातु के गुटके को 150°C पर तप्त करके, किसी ताँबे के ऊष्मामापी (जल तुल्यांक = 0.025 kg) जिसमें 27°C का 150 cm3 जल भरा है, में गिराया जाता है। अंतिम ताप 40°c है। धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता परिकलित कीजिए। यदि परिवेश में क्षय ऊष्मा उपेक्षणीय न मानकर परिकलन किया जाता है, तब क्या आपका उत्तर धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता के वास्तविक मान से अधिक मान दर्शाएगा अथवा कम?


स्पष्ट कीजिए कि क्यों-

कंपकंपी वाले दिन लकड़ी की ट्रे की अपेक्षा पीतल का गिलास कहीं अधिक शीतल प्रतीत होता है।


स्पष्ट कीजिए कि क्यों-

भाप के परिचालन पर आधारित तापन निकाय तप्त जल के परिचालन पर आधारित निकायों की अपेक्षा भवनों को उष्ण बनाने में अधिक दक्ष होते हैं।


CO2 के P - T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-

CO2 के गलनांक तथा क्वथनांक पर दाब में कमी का क्या प्रभाव पड़ता है?


CO2 के P - T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-

CO2 के लिए क्रांतिक ताप तथा दाब क्या हैं? इनको क्या महत्त्व है?


आकृति का निरीक्षण कीजिये और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

               धातुओं की विशिष्ट उष्माधारकता

  1. किस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता अधिक है? स्पष्ट कीजिये।
  2. किस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता कम है? स्पष्ट कीजिये।
  3. विशिष्ट ऊष्माधारिता को परिभाषित कीजिये।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×