मराठी

Commerce (English Medium) इयत्ता १२ - CBSE Important Questions

Advertisements
विषय
अध्याय
विषय
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  2481 to 2500 of 3630  next > 

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनिए - 

भर जलद धरा को ज्यों अपार;
वे ही सुख-दुख में रहे न्यस्त,
तेरे हित सदा समस्त व्यस्त;
वह लता वहीं की, जहाँ कली
तू खिली, स्नेह से हिली, पली,
अंत भी उसी गोद में शरण
ली, मूँदे दृग वर महामरण!

मुझ भाग्यहीन की तू संबल
युग वर्ष बाद जब हुई विकल,
दुख ही जीवन की कथा रही
क्या कहूँ आज, जो नहीं कही!
हो इसी कर्म पर वज्रपात 
यदि धर्म, रहे नत सदा माथ।

(1) ‘भर जलद धरा को ज्यों अपार’ पंक्ति द्वारा प्रतिपादित किया गया है - (1)

(क) वैमनस्य
(ख) अनुभव
(ग) स्नेह
(घ) प्रकाश

(2) कवि स्वयं को भाग्यहीन कहकर क्या सिद्ध करना चाहते हैं? (1)

(क) मनचाही प्रसिद्धि न मिलना
(ख) सरोज की आर्थिक दशा
(ग) सरोज ही एकमात्र सहारा
(घ) पारिवारिक सदस्यों से बिछोह

(3) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - (1)

  1. कवि सरोज को शकुंतला के समान मानते थे।
  2. पुत्री सरोज की मृत्यु असमय हो गई थी।
  3. सरोज की मृत्यु अपनी ससुराल में हुई थी।

इन कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं -

(क) केवल (i)
(ख) (ii) और (iii)
(ग) केवल (ii)
(घ) (ii) और (iii)

(4) ‘हो इसी कर्म पर वज्रपात’ के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं कि वह - (1)

(क) कष्टदायक जीवन के बाद धार्मिक बन रहे हैं।
(ख) मस्तक पर वज्रपात सहने का साहस कर रहे हैं।
(ग) समस्त जीवन दुख में ही व्यतीत करते रहे हैं।
(घ) प्रतिकूलताओं के आगे आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

(5) दुख ही जीवन की कथा रही के माध्यम से प्रकट हो रही है - (1)

(क) शैशवावस्था
(ख) वृदूधावस्था
(ग) वियोगावस्था
(घ) विश्लेषणावस्था

(6) ‘क्या कहूँ आज, जो नहीं कही!’
पंक्ति के माध्यम से कवि की स्वाभाविक विशेषता बताने के लिए सूक्ति कहीं जा सकती है - (1)

(क) पर उपदेश कुशल बहुतेरे
(ख) बिथा मन ही राखो गोय
(ग) मुझसे बुरा न कोय
(घ) मन के हारे हार है

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' : गीत गाने दो मुझे, सरोज स्मृति
Concept: सरोज स्मृति

बिस्कोहर की माटी पाठ के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

  1. पाठ में मनुष्य के संबंधों की मार्मिक पड़ताल निहित है।
  2. जीवन की स्थितियाँ ऋतुओं के साथ बदलती हैं।
  3. प्रकृति के प्रकोप को ग्रामीण जीवन झेलता है।
  4. ग्रामीण जीवन में प्रकृति के प्रति अलगाव है।

इन कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं -

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] विश्वनाथ त्रिपाठी : बिस्कोहर की माटी
Concept: बिस्कोहर की माटी

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए -

  1. भरभंडा : फूल
  2. डोंडहा : साँप
  3. कोइयाँ : जलपुष्प
  4. धामिन : अनाज

इन युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं -

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] विश्वनाथ त्रिपाठी : बिस्कोहर की माटी
Concept: बिस्कोहर की माटी

‘कोई भी तालाब अकेला नहीं है।’ यह कथन दर्शाता है -

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] विश्वनाथ त्रिपाठी : बिस्कोहर की माटी
Concept: बिस्कोहर की माटी

अधिकांश समाचार एक विशेष शैली में लिखे जाते हैं। इसका कारण बताते हुए शैली का विस्तृत परिचय दीजिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया
Concept: पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया

समाचार लेखन की एक विशेष शैली होती है। इस शैली का नाम बताते हुए समाचार लेखन की इस शैली को स्पष्ट कीजिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया
Concept: पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया

फीचर क्या है? फीचर को परिभाषित करते हुए अच्छे फीचर की किन्हीं तीन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया
Concept: पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया

भुगतान के आधार पर अलग-अलग समाचार पत्रों एवं संगठनों में लिखने वाले पत्रकारों को कहते हैं -

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया
Concept: पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया

कथन (A) - नारी प्रकृति का सजीव रूप है।

कारण (R) - नारी शरीर से उन्हें बिस्कोहर की फसलों, वनस्पतियों की उत्कट गंध आती है।

Appears in 1 question paper
Chapter: [2] विश्वनाथ त्रिपाठी : बिस्कोहर की माटी
Concept: बिस्कोहर की माटी

निम्नलिखित शब्द-युग्मों को सुमेलित कीजिए -

  भाग-1   भाग-2
(1) भरभंडा (क) खेतों में पानी देने के लिए छोटी-छोटी
नालियाँ बनाई जाती है
(2) कोइयां (ख) एक प्रकार का फल
(3) बरहा (ग)  कमल का फूल
(4) पुरइ (घ) कोका-बेली
Appears in 1 question paper
Chapter: [2] विश्वनाथ त्रिपाठी : बिस्कोहर की माटी
Concept: बिस्कोहर की माटी
'छप्पन के काल ने देशभर में हाय-हाय मचाई हो लेकिन मालवा में लोग न प्यासे मरे न भूखे क्योंकि उसके पहले के साल खूब पानी था और बाद के साल में भी अपने नदी, नाले, तालाब सँभाल के रखो तो दुष्काल का साल मजे में निकल जाता है। लेकिन हम जिसे विकास की औद्योगिक सभ्यता कहते हैं वह उजाड़ की अपसभ्यता है।'

लेखक को क्यों लगता है कि हम जिसे विकास की औद्योगिक सभ्यता कहते हैं वह उजाड़ की अपसभ्यता है। आप क्या मानते हैं? कथन के आलोक में अपने विचार व्यक्त कीजिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] प्रभाष जोशी : अपना मालवा-खाऊ-उजाडू सभ्यता में
Concept: अपना मालवा-खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में

विशेष लेखन की शब्दावली के उचित मिलान को दर्शाने वाले विकल्प का चयन कीजिए -

(I) पर्यावरण (i) रौंदा
(II) व्यापार (ii) सेंसेक्स
(III) खेल (iii) आर्द्रता
(IV) शेयर बाज़ार (iv) तेजड़िए
Appears in 1 question paper
Chapter: [3] विशेष लेखन-स्वरुप और प्रकार
Concept: विशेष लेखन-स्वरुप और प्रकार

विकास की औद्योगिक सभ्यता उजाड़ की अपसभ्यता बन गई है। इसका कारण है -

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] प्रभाष जोशी : अपना मालवा-खाऊ-उजाडू सभ्यता में
Concept: अपना मालवा-खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में

‘मैंने देखा, एक बूँद’ कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' : यह दीप अकेला, मैंने देखा, एक बूँद
Concept: मैंने देखा, एक बूँद

धरती का वातावरण गरम हो रहा है। कारण बताते हुए निवारण के उपाय भी बताइए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] प्रभाष जोशी : अपना मालवा-खाऊ-उजाडू सभ्यता में
Concept: अपना मालवा-खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में

विशेष लेखन के लिए सबसे जरूरी बात है -

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] विशेष लेखन-स्वरुप और प्रकार
Concept: विशेष लेखन-स्वरुप और प्रकार

किसी घटना की सूचना देने और उसके दृश्य दिखाने के साथ ही उस घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कथन दिखा और सुनाकर खबर को प्रमाणिकता दी जाती है। इसे कहते हैं -

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] विशेष लेखन-स्वरुप और प्रकार
Concept: विशेष लेखन-स्वरुप और प्रकार

अनामिका कुमार विशेषीकृत रिपोर्टिंग करने वाली रिपोर्टर हैं। इन्हें कहा जाएगा -

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] विशेष लेखन-स्वरुप और प्रकार
Concept: विशेष लेखन-स्वरुप और प्रकार

विकास की औद्योगिक सभ्यता, उजाड़ की अपसभ्यता है क्योंकि ______।

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] प्रभाष जोशी : अपना मालवा-खाऊ-उजाडू सभ्यता में
Concept: अपना मालवा-खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में

'पग-पग पर नीर वाला मालवा नीर विहीन हो गया' से तात्पर्य है -

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] प्रभाष जोशी : अपना मालवा-खाऊ-उजाडू सभ्यता में
Concept: अपना मालवा-खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में
< prev  2481 to 2500 of 3630  next > 
Advertisements
Advertisements
CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Important Questions
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Accountancy
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Business Studies
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Computer Science (Python)
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Economics
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ English Core
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ English Elective - NCERT
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Entrepreneurship
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Geography
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Hindi (Core)
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Hindi (Elective)
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ History
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Informatics Practices
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Mathematics
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Physical Education
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Political Science
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Psychology
Important Questions for CBSE Commerce (English Medium) इयत्ता १२ Sociology
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×