मराठी

यदि P, Q और R क्रमश : एक त्रिभुज की BC, CA और AB भुजाओं के मध्य-बिंदु हैं तथा AD शीर्ष A से BC पर लंब है, तो सिद्ध कीजिए कि बिंदु P, Q, R और D चक्रीय है। - Mathematics (गणित)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

यदि P, Q और R क्रमश : एक त्रिभुज की BC, CA और AB भुजाओं के मध्य-बिंदु हैं तथा AD शीर्ष A से BC पर लंब है, तो सिद्ध कीजिए कि बिंदु P, Q, R और D चक्रीय है।

बेरीज
Advertisements

उत्तर


दिया गया है - ΔABC में, P, Q और R भुजाओं BC, CA और AB के मध्य-बिंदु हैं। साथ ही, AD ⊥ BC.

सिद्ध करना है - P, Q, R और D चक्रीय हैं।

रचना - DR, RQ और QP को मिलाइए

उपपत्ति - समकोण ∆ADP में, R AB का मध्य-बिंदु है।

∴ RB = RD

⇒ ∠2 = ∠1  ...(i) [समान भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]

चूंकि, R और Q AB और AC के मध्य-बिंदु हैं, तो

RQ || BC  ...[मध्य-बिंदु प्रमेय द्वारा]

या RQ || BP

चूंकि, QP || RB, तो चतुर्भुज BPQR एक समांतर चतुर्भुज है।

⇒ ∠1 = ∠3   ...(ii) [समांतर चतुर्भुज के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]

समीकरण (i) और (ii) से,

∠2 = ∠3

लेकिन ∠2 + ∠4 = 180°  ...[रैखिक युग्म अभिगृहीत]

∴ ∠3 + ∠4 = 180°  ...[∴ ∠2 = ∠3]

अतः, चतुर्भुज PQRD एक चक्रीय चतुर्भुज है।

इसलिए, बिंदु P, Q, R और D अचक्रीय हैं।

अतः सिद्ध हुआ।

shaalaa.com
जीवा द्वारा एक बिन्दु पर अंतरिक कोण
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 10: वृत्त - प्रश्नावली 10.4 [पृष्ठ १०७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Mathematics [Hindi] Class 9
पाठ 10 वृत्त
प्रश्नावली 10.4 | Q 3. | पृष्ठ १०७

संबंधित प्रश्‍न

याद कीजिए कि दो वृत्त सर्वांगसम होते हैं, यदि उनकी त्रिज्याएँ बराबर हों। सिद्ध कीजिए कि सर्वांगसम वृत्तों की बराबर जीवाएँ उनके केन्द्रों पर बराबर कोण अंतरित करती हैं।


सिद्ध कीजिए कि यदि सर्वांगसम वृत्तों की जीवाएँ उनके केन्द्रों पर बराबर कोण अंतरित करें, तो जीवाएँ बराबर होती हैं।


यदि BM और CN त्रिभुज ABC की भुजाओं AC और AB पर खींचे गए लंब हैं, तो सिद्ध कीजिए कि बिंदु B, C, M और N चक्रीय हैं।


केंद्रों O और O' वाले दो वृत्त बिंदुओं A और B पर प्रतिच्छेद करते हैं। A (या B) से होकर एक रेखा PQ रेखाखंड OO' के समांतर खींची जाती है, जो वृत्तों को P और Q पर प्रतिच्छेद करती है। सिद्ध कीजिए कि PQ = 2 OO' है।


यदि एक चक्रीय चतुर्भुज ABCD के सम्मुख कोणों के समद्विभाजक इस चतुर्भुज के परिगत वृत्त को P और Q, बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करते हैं, तो सिद्ध कीजिए कि PQ इस वृत्त का व्यास है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×