Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए:
तुलसीदास ने 'कवितावली' के छंदों में अपने समय के लोगों की जीविका-विहीनता का चित्रण किस प्रकार किया है?
लघु उत्तर
Advertisements
उत्तर
तुलसीदास ने अपनी 'कवितावली' के छंदों में अपने समय की जीविका-विहीनता का चित्रण किया है। उन्होंने बताया कि लोग बेरोजगारी की समस्या से अत्यधिक परेशान हैं। मजदूर, किसान, नौकर और भिखारी किसी के पास भी भोजन तक के लिए साधन नहीं हैं। गरीबी के कारण लोग अपनी सन्तानों को बेचने तक विवश हो रहे हैं। समाज में हर ओर भुखमरी और विवशता का माहौल व्याप्त है। तुलसीदास ने इन समस्याओं को अपने छंदों के माध्यम से चित्रित कर उस समय की सामाजिक और आर्थिक दशा का सजीव वर्णन प्रस्तुत किया, जो पाठकों को संवेदनशील बना देता है।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
