Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्न तापमान समय आलेख स्पष्ट कीजिए।

Advertisements
उत्तर
बर्फ तथा पानी के मिश्रण को सतत ऊष्मा देने पर क्या होता है, इसे तापमान-समय आलेख में दिखाया गया है। इस आलेख में रेख AB, 0°C स्थिर तापमान पर बर्फ का पानी में रूपांतरण होने की क्रिया दर्शाता है। इस समय बर्फ ऊष्मा अवशोषित करता है। यह क्रिया बर्फ के संपूर्ण द्रव (पानी) में रूपांतरण होने तक जारी रहती है। बर्फ के सभी टुकड़ों का पानी में रूपांतरण होने तक मिश्रण का तापमान 0°C स्थिर रहता है। बर्फ का पानी में पूर्णतः रूपांतरण होने के पश्चात तापमान 100°C तक बढ़ता जाता है, इसे रेख BC द्वारा दर्शाया गया है। इस तापमान पर पानी का वाष्प में रूपांतरण बड़ी मात्रा में होने लगता है। पानी का वाष्प में रूपांतरण होते समय ऊष्मा ग्रहण की जाती है, परंतु तापमान स्थिर (100°C) रहता है, इसे रेख CD द्वारा दर्शाया गया है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
विशिष्ट ऊष्मा की इकाई तय करने के लिए कौनसा तापमान खंड़ चुनते हैं? क्यों?
प्रशीतक में से शीतपेय की बोतल बाहर रखने पर बोतल की बाहरी सतह पर पानी की बूँदें जमा हुई दिखाई देती हैं। इस का स्पष्टीकरण ओसबिंदू की सहायता से कीजिए।
बर्फ बनाने के कारखानो में पानी का तापमान कम कर के बर्फ बनाने लिए द्रव अमोनिया का उपयोग करते हैं। यदी 20°C तापमान का पानी 0°C तापमानके 2 kg बर्फ में रूपांतरित करना हो तो कितने ग्रॅम अमोनिया का वाष्पीकरण करना पड़ेगा?
(द्रव अमोनिया के बाष्पन की गुप्त ऊष्मा = 341 cal/g)
