हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

निम्न तापमान समय आलेख स्पष्ट कीजिए। - Science and Technology 1 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी १]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्न तापमान समय आलेख स्पष्ट कीजिए। 

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

बर्फ तथा पानी के मिश्रण को सतत ऊष्मा देने पर क्या होता है, इसे तापमान-समय आलेख में दिखाया गया है। इस आलेख में रेख AB, 0°C स्थिर तापमान पर बर्फ का पानी में रूपांतरण होने की क्रिया दर्शाता है। इस समय बर्फ ऊष्मा अवशोषित करता है। यह क्रिया बर्फ के संपूर्ण द्रव (पानी) में रूपांतरण होने तक जारी रहती है। बर्फ के सभी टुकड़ों का पानी में रूपांतरण होने तक मिश्रण का तापमान 0°C स्थिर रहता है। बर्फ का पानी में पूर्णतः रूपांतरण होने के पश्चात तापमान 100°C तक बढ़ता जाता है, इसे रेख BC द्वारा दर्शाया गया है। इस तापमान पर पानी का वाष्प में रूपांतरण बड़ी मात्रा में होने लगता है। पानी का वाष्प में रूपांतरण होते समय ऊष्मा ग्रहण की जाती है, परंतु तापमान स्थिर (100°C) रहता है, इसे रेख CD द्वारा दर्शाया गया है।

shaalaa.com
ऊष्मा और उसकी मात्रक
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 5: ऊष्मा - स्वाध्याय [पृष्ठ ७१]

APPEARS IN

बालभारती Vigyaan aur Prodyogiki 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 5 ऊष्मा
स्वाध्याय | Q 5. | पृष्ठ ७१
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×