Advertisements
Advertisements
प्रश्न
मोमन बहुत दूर से स्कूल आता है। पहले वह तालाब तक 400 मीटर की दूरी तय करता है। फिर वह चप्पलें हाथ में लेकर 150 मीटर चौड़े ताल को चलकर पार करता है। उसके बाद वह 350 मीटर चौड़े खेत को दौड़कर पार करता है। अन्त में वह स्कूल पहुँचने के लिए 40 मीटर चौड़ी सड़क को ध्यान से पार करता है।

- स्कूल पहुँचने के लिए मोमन को प्रतिदिन कितना चलना पड़ता है ?
- क्या यह 1 किलोमीटर से अधिक है ?
Advertisements
उत्तर
(1) मोमन के घर से स्कूल की कुल दूरी
= उसके घर से तालाब की दूरी + तालाब की चौड़ाई + खेत की चौड़ाई + सड़क की चौड़ाई
= 400 मीटर + 150 मीटर + 350 मीटर + 40 मीटर
= 940 मीटर
(2) जैसा कि 940 मीटर 1000 मीटर से कम है।
तो, यह 1 किमी से अधिक नहीं है बल्कि यह 1 किमी से कम है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
अकबर एक प्रसिद्ध राजा था। उसके पास एक चतुर मंत्री था - बीरबल। एक बार अकबर ने बीरबल से एक मुश्किल-सा सवाल किया। उसने ज़मीन पर एक रेखा खींच दी।

इस चित्र को देखो और समझाओ कि बीरबल ने अकबर की रेखा को कैसे छोटा किया ?
अब तुम कोशिश करके देखो-
इसके दाएँ हाथ को बाएँ हाथ से 1 cm लंबा बनाओ।

अब तुम कोशिश करके देखो-
इस कप से 1 cm छोटा कप बनाओ।

अब तुम कोशिश करके देखो-
इसके सिर के बाल से दुगना लंबा एक बाल और बनाओ।

झुंपा ने एक बार विश्व के बहुत लंबे व्यक्तियों की सूची को पढ़ा। उनमें से एक 272 cm लंबा था। यह झुंपा की लंबाई से दो गुना था। झुंपा कितनी लंबी है ? ______cm।
नीचे कुछ खेलों के लिए भारतीय कीर्तिमान और विश्व कीर्तिमान दिए गए हैं।
| खेल | विश्व कीर्तिमान | भारतीय कीर्तिमान |
| ऊँची कूद (पुरुष) | जेवियेर एस. (2m 45 cm) | चन्द्र पाल (2m 17 cm) |
| लंबी कूद (पुरुष) | माइक पी. (8m 95 cm) | अमृत पाल बॉबी ए. (8m 8 cm) |
| ऊँची कूद (महिला) | स्तेफ़का के. (2m 9 cm) | बॉबी ए. (1m 91 cm) |
| लंबी कूद (महिला) | गालीना सी. (7m 52 cm) | अंजू जॉर्ज (6m 83 cm) |
दी गई तालिका से पता करो -
चन्द्र पाल को ऊँची कूद के विश्व कीर्तिमान के बराबर आने के लिए कितने सेंटीमीटर (cm) और कूदना पड़ेगा?
नीचे कुछ खेलों के लिए भारतीय कीर्तिमान और विश्व कीर्तिमान दिए गए हैं।
| खेल | विश्व कीर्तिमान | भारतीय कीर्तिमान |
| ऊँची कूद (पुरुष) | जेवियेर एस. (2m 45 cm) | चन्द्र पाल (2m 17 cm) |
| लंबी कूद (पुरुष) | माइक पी. (8m 95 cm) | अमृत पाल बॉबी ए. (8m 8 cm) |
| ऊँची कूद (महिला) | स्तेफ़का के. (2m 9 cm) | बॉबी ए. (1m 91 cm) |
| लंबी कूद (महिला) | गालीना सी. (7m 52 cm) | अंजू जॉर्ज (6m 83 cm) |
दी गई तालिका से पता करो -
गालीना की लंबी कूद लगभग ____।

महिलाओं का विश्व कीर्तिमान देखो। सबसे लंबी कूद और सबसे ऊँची कूद में कितना अंतर है ?
दौड़ने की कसरत
डॉक्टर ने देवी प्रसाद को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 2 किलोमीटर (cm) दौड़ने को कहा। उसने इस खेत का एक चक्कर लगाया। वह कितनी दूर दौड़ा।
यह खेत उसके घर से बहुत दूर था इसलिए उसने अपने घर के पास एक बगीचे को चुना। बगीचे की परिधि लगभग 400 मीटर लंबी थी।

- देवी प्रसाद को 2 किलोमीटर दौड़ पूरा करने के लिए बगीचे के कितने चक्कर लगाने पड़ेंगे ?
- एक दिन बोहोत अच्छा मौसम था और ठंडी हवा बह रही थी। उसको इतना अच्छा लगा की वह तब तक दौड़ता रहा जब तक की वह 8 चक्कर लगाने के बाद थक नहीं गया। उस दिन वह ____ किलोमीटर और _____ मीटर दौड़ा।
पता लगाओ कि तुम्हारे दोस्त स्कूल से कितनी दूर रहते हैं और नीचे दी गई तालिका को पूरा करो। दूरी को मीटर या किलोमीटर में लिखो।
| दोस्त का नाम | घर से स्कूल तक की दूरी |
-
तुम सबमें से कौन स्कूल के सबसे पास रहता है?
-
कौन स्कूल से सबसे दूर रहता है?
-
कितने बच्चे स्कूल से 1 किलोमीटर से भी कम दूरी पर रहते हैं?
-
क्या कोई ऐसा भी है जो 5 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी पर रहता है? वह स्कूल किस प्रकार आता है?