मराठी

यह लड़कों की लंबी कूद है। धानू की 3 मीटर 40 सेंटीमीटर (cm) की सबसे लंबी कूद है। गुरजीत दूसरे नम्बर पर है। उसकी कूद धानू से 20 सेंटीमीटर (cm) कम है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

यह लड़कों की लंबी कूद है। 

धानू की 3 मीटर 40 सेंटीमीटर (cm) की सबसे लंबी कूद है। गुरजीत दूसरे नम्बर पर है। उसकी कूद धानू से 20 सेंटीमीटर (cm) कम है। गोपी तीसरा रहा। उसकी कूद गुरजीत की कूद से केवल 5 सेंटीमीटर (cm) कम है।

  1. गुरजीत और गोपी की कूद कितनी लंबी थी ?

  2. कोशिश करके देखो कि तुम कितना लंबा कूद सकते हो।

  3. तुम एक गेंद को कितनी दूर तक फेंक सकते हो?

  4. फुटबॉल या वॉलीबॉल जैसी कोई एक बड़ी बॉल लो। देखो कि तुम उसे कितनी दूर तक उछाल सकते हो ?

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. गुरजीत की छलांग = धनु की छलांग - 20 सेमी = 3 मीटर 40 सेमी - 20 सेमी
    = 3 मीटर 20 सेमी
    गोपी की छलांग = धनु की छलांग - 5 सेमी
    = 3 मीटर 40 सेमी - 5 सेमी
    = 3 मीटर 35 सेमी.
  2. छात्र स्वयं करे।
  3. छात्र स्वयं करे।
  4. छात्र स्वयं करे।
shaalaa.com
लंबा और छोटा
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2: लंबा और छोटा - लंबा और छोटा [पृष्ठ १७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Math - Magic [Hindi] Class 4
पाठ 2 लंबा और छोटा
लंबा और छोटा | Q 10 | पृष्ठ १७

संबंधित प्रश्‍न

अब तुम कोशिश करके देखो-

इस कप से 1 cm छोटा कप बनाओ।


अब तुम कोशिश करके देखो-

इसके सिर के बाल से दुगना लंबा एक बाल और बनाओ।


झुंपा ने एक बार विश्व के बहुत लंबे व्यक्तियों की सूची को पढ़ा। उनमें से एक 272 cm लंबा था। यह झुंपा की लंबाई से दो गुना था। झुंपा कितनी लंबी है ? ______cm।


सोचो-

  1. क्या यह व्यक्ति बिना झुके तुम्हारी कक्षा के दरवाजे से गुजर सकता है ?
  2. अगर यह सीधा खड़ा हो जाए तो क्या इसका सिर तुम्हारे घर की छत से टकराएगा ?

क्या तुमने 1500 मीटर या 3000 मीटर की दौड़ के बारे में सुना है ? (क्या तुम्हें याद है कि 1000 मीटर 1 किलोमीटर होता है और 500 मीटर आधा किलोमीटर होता है)

इसलिए तुम कह सकते हो कि

3000 मीटर की दौड़ के लिए ____ किलोमीटर दौड़ना पड़ेगा। 


क्या तुमने मैराथन दौड़ के बारे में सुना है जिसमें लोगों को लगभग 40 किलोमीटर दौड़ना पड़ता है ? लोग मैराथन दौड़ के लिए सड़क पर ही दौड़ते हैं क्योंकि स्टेडियम में दौड़ने का रास्ता 400 मीटर ही होता है। 

स्टेडियम के 10 चक्कर = ___ किलोमीटर 


नीचे कुछ खेलों के लिए भारतीय कीर्तिमान और विश्व कीर्तिमान दिए गए हैं।

खेल विश्व कीर्तिमान भारतीय कीर्तिमान
ऊँची कूद (पुरुष) जेवियेर एस. (2m 45 cm) चन्द्र पाल (2m 17 cm)
लंबी कूद (पुरुष) माइक पी. (8m 95 cm) अमृत पाल बॉबी ए. (8m 8 cm)
ऊँची कूद (महिला) स्तेफ़का के. (2m 9 cm) बॉबी ए. (1m 91 cm)
लंबी कूद (महिला) गालीना सी. (7m 52 cm) अंजू जॉर्ज (6m 83 cm)

दी गई तालिका से पता करो -

चन्द्र पाल को ऊँची कूद के विश्व कीर्तिमान के बराबर आने के लिए कितने सेंटीमीटर (cm) और कूदना पड़ेगा?


क़ुतुब मीनार 72 मीटर ऊँची है।

  1. तुम्हारी कक्षा का कमरा लगभग कितने मीटर ऊँचा है?

  2. अंदाज़ा लगाओ कि कितने कमरे एक के ऊपर एक लगाकर क़ुतुब मीनार जितने ऊँचे होंगें।

  3. बताओ कि तुमने यह अंदाज़ा कैसे लगाया। 


अनुमान लगाओ और पता करो 

एक रील में कितना लंबा धागा होता है?


अनुमान लगाओ और पता करो।

पतंग की चरखी में कितना लंबा धागा होता है? क्या वह 1 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा होता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×