Advertisements
Advertisements
प्रश्न
मोमन बहुत दूर से स्कूल आता है। पहले वह तालाब तक 400 मीटर की दूरी तय करता है। फिर वह चप्पलें हाथ में लेकर 150 मीटर चौड़े ताल को चलकर पार करता है। उसके बाद वह 350 मीटर चौड़े खेत को दौड़कर पार करता है। अन्त में वह स्कूल पहुँचने के लिए 40 मीटर चौड़ी सड़क को ध्यान से पार करता है।

- स्कूल पहुँचने के लिए मोमन को प्रतिदिन कितना चलना पड़ता है ?
- क्या यह 1 किलोमीटर से अधिक है ?
Advertisements
उत्तर
(1) मोमन के घर से स्कूल की कुल दूरी
= उसके घर से तालाब की दूरी + तालाब की चौड़ाई + खेत की चौड़ाई + सड़क की चौड़ाई
= 400 मीटर + 150 मीटर + 350 मीटर + 40 मीटर
= 940 मीटर
(2) जैसा कि 940 मीटर 1000 मीटर से कम है।
तो, यह 1 किमी से अधिक नहीं है बल्कि यह 1 किमी से कम है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
अब तुम कोशिश करके देखो-
इसके दाएँ हाथ को बाएँ हाथ से 1 cm लंबा बनाओ।

झुंपा ने एक बार विश्व के बहुत लंबे व्यक्तियों की सूची को पढ़ा। उनमें से एक 272 cm लंबा था। यह झुंपा की लंबाई से दो गुना था। झुंपा कितनी लंबी है ? ______cm।
परिवार में कौन है लंबा कौन है छोटा ?
- तुम्हारे परिवार में सबसे लंबा कौन है ?
- तुम्हारे परिवार में सबसे छोटा कौन है ?
- उन दोनों की लंबाई में कितना अंतर है ?
यह लड़कों की लंबी कूद है।
धानू की 3 मीटर 40 सेंटीमीटर (cm) की सबसे लंबी कूद है। गुरजीत दूसरे नम्बर पर है। उसकी कूद धानू से 20 सेंटीमीटर (cm) कम है। गोपी तीसरा रहा। उसकी कूद गुरजीत की कूद से केवल 5 सेंटीमीटर (cm) कम है।
-
गुरजीत और गोपी की कूद कितनी लंबी थी ?
-
कोशिश करके देखो कि तुम कितना लंबा कूद सकते हो।
-
तुम एक गेंद को कितनी दूर तक फेंक सकते हो?
-
फुटबॉल या वॉलीबॉल जैसी कोई एक बड़ी बॉल लो। देखो कि तुम उसे कितनी दूर तक उछाल सकते हो ?
दौड़ने की कसरत
डॉक्टर ने देवी प्रसाद को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 2 किलोमीटर (cm) दौड़ने को कहा। उसने इस खेत का एक चक्कर लगाया। वह कितनी दूर दौड़ा।
यह खेत उसके घर से बहुत दूर था इसलिए उसने अपने घर के पास एक बगीचे को चुना। बगीचे की परिधि लगभग 400 मीटर लंबी थी।

- देवी प्रसाद को 2 किलोमीटर दौड़ पूरा करने के लिए बगीचे के कितने चक्कर लगाने पड़ेंगे ?
- एक दिन बोहोत अच्छा मौसम था और ठंडी हवा बह रही थी। उसको इतना अच्छा लगा की वह तब तक दौड़ता रहा जब तक की वह 8 चक्कर लगाने के बाद थक नहीं गया। उस दिन वह ____ किलोमीटर और _____ मीटर दौड़ा।
अनुमान लगाओ और पता करो।
पतंग की चरखी में कितना लंबा धागा होता है? क्या वह 1 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा होता है?
अनुमान लगाओ और पता करो।
अगर एक ही धागे से रुमाल बनाया जाए तो इसमें कितना लंबा धागा लगेगा ?
पता लगाओ-
एक पतंग कितनी ऊपर जा सकती है? क्या वह क़ुतुब मीनार से भी ऊपर जा सकती है?
पता लगाओ-
एक हवाई जहाज़ कितना ऊँचा उड़ सकता है? क्या वह माउंट एवरेस्ट से भी ऊँचा उड़ सकता है जिसकी ऊँचाई लगभग 9 किलोमीटर है?
पता लगाओ-
क्या तुमने कभी बादलों को अपने से नीचे देखा है?
