Advertisements
Advertisements
प्रश्न
‘मेरी अविस्मरणीय सैर’ विषय पर अस्सी से सौ शब्दों में निबंध लिखिए।
Advertisements
उत्तर
मेरी अविस्मरणीय सैर
मेरे पिताजी अपने कंपनी के तरफ से तीन दिन के लिए अहमदाबाद जाने वाले थे। मुझे स्कुल में छुट्टी थी तो पिताजी मुझे और मेरी माँ को भी अपने साथ ले गए। घूमना फिरना किसे पसंद नहीं। में बहुत खुश थी। हम अहमदाबाद पहुँचे पिताजी का काम पुरा हुआ और हम वहाँ से माउंट आबू जाने के लिए तीन घंटे लगते है।
माउंट आबू और अहमदाबाद के बीच में आशापूरा माता को मंदिर आता है। हमने देवी के दर्शन लिए फिर माउंट आबू गए। मुझे लगता है के काश्मीर के बाद कोई जन्नत है तो माउंट आबू है। इतना खूबसूरत नजारा मैंने मेरी जिंदगी में कभी नहीं देखा था। वहाँ की हरियाली, सुंदर सुंदर फुल, ठंडी ठंडी हवा लगता था जैसे में जन्नत में आगयी हूँ। वहाँ एक छोटा सा झील है 'नक्की झील'। वहाँ हमने नाव की सवारी की। कहते है की, ठंडी के मौसम में ये झील पूरी तरह जम जाती है। झील के पास कुछ लोग प्राचीन कपड़े हमे पेहनाकर हमारी तस्वीर खींच ते है। मुझे उन्होंने राजकुमारी का कपड़ा दिया था। पापा को राजा और माँ को रानी के कपड़े दिए थे। हमने वो कपड़े पहेनकर बहोत सारी तस्वीरें खिंचवाई। कुछ समय के लिए हमने रॉयल फॅमिली का आनंद उठाया।
हमने गुरुशिखर, ब्रह्मकुमारी आश्रम, अर्षुदविश्वनाथ मंदिर देखा फिर आखिर में हम सनसेट पॉइंट देखने गए। सनसेट का नजारा बहुत खूबसूरत था। हमे उसी रात मुंबई के लिए निकलना था। लेकिन माउंट आबू की खूबसूरती मैंने मेरी आँखों में समा रखी थी और मेरे लिए यह एक छोटी सी अविस्मरणीय यात्रा थी।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
‘पुस्तक प्रदर्शनी में एक घंटा’ विषय पर अस्सी से सौ शब्दों में निबंध लेखन कीजिए।
'जल है तो कल है' विषय पर अस्सी से सौ शब्दों में निबंध लिखिए।
निम्नलिखित विषय पर लगभग ८० से १०० शब्दों में निबंध लिखिए:
मेरा भारत देश
निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए:
प्रातः काल योग करते लोग
निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए:
जिन्हें जल्दी थी, वे चले गए
निम्नलिखित विषय पर 60 से 70 शब्दों में निबंध लिखिए:
अनुशासन का महत्त्व
नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
झरोखे से बाहर
निबंध लिखिए:
वृक्षारोपण
राष्ट्र का गौरव बनाए रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा किए सराहनीय कार्यों की सूची बनाइए।
खालील मुद्द्यांच्या आधारे ‘मी अनुभवलेला पाऊस’ या विषयावर निबंध लिहा.

