Advertisements
Advertisements
प्रश्न
लेखक ने किस तरह अत्यंत सूझ-बूझ से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया? ‘स्मृति’ पाठ के आलोक में स्पष्ट कीजिए। इससे आपको क्या सीख मिलती है?
Advertisements
उत्तर
‘स्मृति’ पाठ में लेखक को उसके भाई ने डाक में डालने की चिट्ठियाँ दी थीं। उसकी असावधानी के कारण ये चिट्ठियाँ उस कुएँ में गिर गईं, जिसमें विषधर बैठा था। उसके पास से चिट्ठियाँ उठाना शेर के जबड़े से माँस खींचने जैसा कठिन और जोखिम भरा था, जिसमें जरा-सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी। यद्यपि ऐसा करने के पीछे एक ओर उसमें जिम्मेदारी का भाव था, तो दूसरी ओर भाई से पिटने का भय परंतु उसने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास, धैर्य, विपरीत परिस्थितियों में बुद्धिमानी से काम करने की कला के कारण वह मौत के मुँह से चिट्ठियाँ उठा लिया और मौत को ठेंगा दिखा दिया। इस घटना से हमें यह सीख भी मिलती है कि ऐसी घटनाओं को हमें प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए और ऐसा कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय-सलाह अवश्य लेनी चाहिए, ताकि हम किसी अनहोनी का शिकार न बनें।
संबंधित प्रश्न
गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?
लेखक ने त्रिपुरा के लोक संगीत का अनुभव कब और कैसे किया?
रघुनाथ काका ने सत्याग्रहियों की मदद किस तरह की?
पटेल और गांधी जी जैसे नेताओं ने देश के लिए अपना चैन तक त्याग दिया था। आप अपने देश के लिए क्या करना चाहेंगे?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए −
महादेव जी की लिखावट की क्या विशेषताएँ थीं?
गांधी जी के पत्र हमेशा महादेव की लिखावट में जाते थे।
मणिभवन पर लोग क्यों आया करते थे?
हार्नीमैन कौन थे? उन्हें क्या सज़ा मिली?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए −
धर्म के व्यापार को रोकने के लिए क्या उद्योग होने चाहिए?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए −
साधारण से साधारण आदमी तक के दिल में क्या बात अच्छी तरह घर कर बैठी है?
कर्नल खुल्लर ने किस कार्य को जबरदस्त साहसिक बताया?
15-16 मई, 1984 की किस घटना से लेखिका को आश्चर्य हुआ?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −
लेखक अतिथि को कैसी विदाई देना चाहता था?
लेखक अपने अतिथि को दिखाकर दो दिनों से कौन-सा कार्य कर रहा था और क्यों?
लेखक ने अतिथि का स्वागत किसे आशा में किया?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −
वाद्ययंत्रों पर की गई खोजों से रामन् ने कौन-सी भ्रांति तोड़ने की कोशिश की?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए −
देश को वैज्ञानिक दृष्टि और चिंतन प्रदान करने में सर चंद्रशेखर वेंकट रामन् के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालिए।
उपयुक्त शब्द का चयन करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए −
कलकत्ता की मामूली-सी प्रयोगशाला का नाम ____________ था।
नीचे दिए उदाहरण में रेखांकित अंश में शब्द-युग्म का प्रयोग हुआ है −
उदाहरण : चाऊतान को गाने-बजाने में आनंद आता है।
उदाहरण के अनुसार निम्नलिखित शब्द-युग्मों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए −
सुख-सुविधा ____________
अच्छा-खासा ____________
प्रचार-प्रसार ____________
आस-पास ____________
प्रयोगशाला में रामन् के काम करने की तुलना हठयोग से क्यों की गई है?
