मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

किसी धातु के आयताकार बेलन (घनाभ) की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई 44 सेमी, 21 सेमी और 12 सेमी है। उसे पिघलाकर 24 सेमी ऊँचाई का शंकु बनाया गया तो शंकु के आधार की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। - Mathematics 2 - Geometry [गणित २ - ज्यामिति]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी धातु के आयताकार बेलन (घनाभ) की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई 44 सेमी, 21 सेमी और 12 सेमी है। उसे पिघलाकर 24 सेमी ऊँचाई का शंकु बनाया गया तो शंकु के आधार की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। 

बेरीज
Advertisements

उत्तर

घनाभ की लंबाई (l) = 44 सेमी

उसकी चौड़ाई (b) = 21 सेमी

उसकी ऊँचाई (h) = 12 सेमी

शंकु की ऊँचाई (h1) = 24 सेमी

मानो की, शंकु की त्रिज्या r है |

∵ घनाभ को पिघलाकर शंकु बनाया जाता है |

∴ घनाभ का घनफल = शंकु का घनफल

∴ l × b × h = `1/3 xx pir^2h_1`

∴ 44 × 21 × 12 = `1/3 xx 22/7 xx r^2 xx 24`

∴ `r^2 = (44 xx 21 xx 12 xx 3 xx 7)/(22 xx 24)`

∴ `r^2 = 21 xx 21`

∴ r = 21 सेमी .....................(दोनों पक्षों का वर्गमूल लेने पर)

शंकु के आधार की त्रिज्या 21 सेमी है | 

shaalaa.com
घनाभ का घनफल
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 7: महत्वमापन - प्रश्नसंग्रह 7.1 [पृष्ठ १४५]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 7 महत्वमापन
प्रश्नसंग्रह 7.1 | Q 5. | पृष्ठ १४५

संबंधित प्रश्‍न

नीचे दिए गए बहुवैकल्पिक प्रश्न में से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।

0.01 सेमी भुजावाले समघन का घनफल कितना घसेमी होगा?


16 सेमी लंबाई, 11 सेमी चौड़ाई, 10 सेमी ऊँचाईवाले किसी धातु के आयताकार बेलन (घनाभ) से धातु के 2 मिमी मोटे तथा 2 सेमी व्यासवाले कुछ सिक्के बनाने हों तो ऐसे कितने सिक्के बनेंगे ज्ञात कीजिए? 


माचिस की डिब्बी के माप 4 सेमी X 2.5 सेमी X 1.5 सेमी हैं। ऐसी 12 डिब्बियों के एक पैकेट का आयतन क्या होगा?


एक घनाभाकार पानी की टंकी 6 मी लम्बी, 5 मी चौड़ी और 4.5 मी गहरी है। इसमें कितने लीटर पानी आ सकता है? (1 मी3 = 1000L)


एक घनाभाकार बर्तन 10 मी लम्बा और 8 मी चौड़ा है। इसको कितना ऊँचा बनाया जाए कि इसमें 380 घन मीटर द्रव आ सके?


8 मी लम्बा, 6 मी चौड़ा और 3 मी गहरा एक घनाभाकार गड्ढा खुदवाने में ₹ 30 प्रति मी की दर से होने वाला व्यय ज्ञात कीजिए।


एक घनाभाकार टंकी की धारिता 50000 लीटर पानी की है। यदि इस टंकी की लम्बाई और गहराई क्रमशः 2.5 मी और 10 मी हैं, तो इसकी चौड़ाई ज्ञात कीजिए।


एक गाँव जिसकी जनसंख्या 4000 है, को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 150 लीटर पानी की आवश्यकता है। इस गाँव में 20 मी X 15 मी X 6 मी मापों वाली एक टंकी बनी हुई है। इस टंकी का पानी वहाँ कितने दिन के लिए पर्याप्त होगा?


किसी गोदाम का माप 40 मी X 25 मी X 15 मी है। इस गोदाम में 1.5 मी X 1.25 मी X 0.5 मी की माप वाले लकड़ी के कितने अधिकतम क्रेट (Crate) रखे जा सकते हैं?


12 सेमी भुजा वाले एक ठोस घन को बराबर आयतन वाले 8 घनों में काटा जाता है। नए घन की भुजा क्या होगी? साथ ही, इन दोनों घनों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात भी ज्ञात कीजिए।


3 मी गहरी और 40 मी चौड़ी एक नदी 2 किमी प्रति घंटा की चाल से बहकर समुद्र में गिरती है। एक मिनट में समुद्र में कितना पानी गिरेगा?


एक ऐसे घनाभ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए जिसके आधार का क्षेत्रफल 180 cm2 और जिसका आयतन 900 cm3 है?


एक घनाभ की विमाएँ 60 cm × 54 cm × 30 cm हैं। इस घनाभ के अंदर 6 cm भुजा वाले कितने छोटे घन रखे जा सकते हैं।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×