Advertisements
Advertisements
प्रश्न
गुरुत्वीय त्वरण का मान -
पर्याय
विषुवत वृत्त तथा ध्रुवों पर समान होता है
ध्रुवों पर न्यूनतम होता है
विषुवत वृत्त पर न्यूनतम होता है
ध्रुवों से विषुवत वृत्त की ओर बढ़ता है
Advertisements
उत्तर
विषुवत वृत्त पर न्यूनतम होता है
स्पष्टीकरण -
गुरुत्व के कारण त्वरण, g = `"G""M"/"R"^2`
ध्रुवों पर भूमध्य रेखा की तुलना में पृथ्वी की त्रिज्या कम होने के कारण ध्रुवों पर g का मान अधिक और भूमध्य रेखा पर सबसे कम होता है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
मुक्त पतन से आप क्या समझते हैं?
सूर्य के चारों ओर किसी ग्रह की परिक्रमा करने के लिए आवश्यक अभिकेंद्र बल का स्रोत क्या यह बल किन कारकों पर निर्भर करता है?
पृथ्वी पर, किसी ऊँचाई से कोई पत्थर पृथ्वी के पृष्ठ के समांतर दिशा में फेंका जाता है तथा उसी क्षण कोई अन्य पत्थर उसी ऊँचाई से ऊर्ध्वाधर नीचे गिराया जाता है। इनमें से कौन-सा पत्थर पृथ्वी पर पहले पहुँचेगा और क्यों?
मान लीजिए पृथ्वी का गुरुत्व बल अचानक शून्य हो जाता है, तो चंद्रमा किस दिशा में गति करना आरंभ कर देगा (यदि उसे अन्य आकाशीय पिंड प्रभावित न करें)?
दो वायुयानों, जिनमें एक विषुवत वृत्त के ऊपर तथा दूसरा उत्तरी ध्रुव के ऊपर है, से h ऊँचाई से सर्वसम पैकेट गिराए जाते हैं। यह मानते हुए कि सभी स्थितियाँ सर्वसम हैं। क्या सभी पैकेट पृथ्वी के पृष्ठ पर एक ही समय पहुँचेंगे? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
पृथ्वी पर सूर्य का गुरुत्व बल कार्य करता हे, तथापि पृथ्वी सूर्य में नहीं गिरती। क्यों?
दो पिंडों के बीच आकर्षण बल उनके द्रव्यमानों तथा उनके बीच की दूरी पर किस प्रकार निर्भर करता है? किसी छात्र ने यह सोचा कि एक-दूसरे से बँधी दो ईंट, एक ईंट की तुलना में गुरुत्व बल के अधीन अधिक तेजी से गिरेंगी। क्या आप उसकी इस परिकल्पना से सहमत हैं अथवा नहीं? कारण लिखिए।
5 cm भुजा के किसी घन को पहले जल तथा फिर नमक के संतृप्त विलयन में डुबोया गया। किस प्रकरण में यह अधिक उछाल बल अनुभव करेगा? यदि इस घन की प्रत्येक भुजा घटाकर 4 cm कर दी जाए और फिर इसे जल में डुबोया जाए तो जल के लिए पहले प्रकरण की तुलना में अब घन द्वारा अनुभव किए जाने वाले उछाल बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
नीचे दिए गए पर्यायों में से एक या अनेक अचूक पर्याय चुनो।
किसी भारी पिंड को क्षैतिज के समांतर दिशा में चिकने पृष्ठभाग पर खींचते समय ______ बल के परिमाण समान होते हैं।
- क्षैतिज समांतर दिशा में प्रयुक्त किया गया बल
- गुरुत्वाकर्षण बल
- उर्ध्वगामी दिशा में रहने वाला प्रतिक्रिया बल
- घर्षण बल
वाक्य के नीचे दिए गए योग्य विकल्प चुनकर निम्नलिखित वाक्य स्पष्टीकरण के साथ लिखिए।
कोई पिंड जमीन पर मुक्त रूप से गिरते समय उसकी कुल ऊर्जा ______।
