मराठी

एक दुकानदार ने एक साड़ी 8% लाभ पर और एक स्वेटर 10% बट्टे पर बेचा, जिससे उसे 1008 रु की धनराशि प्राप्त हुई। यदि उसने साड़ी 10% लाभ और स्वेटर को 8% बट्टे पर बेचा होता

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक दुकानदार ने एक साड़ी 8% लाभ पर और एक स्वेटर 10% बट्टे पर बेचा, जिससे उसे 1008 रु की धनराशि प्राप्त हुई। यदि उसने साड़ी 10% लाभ और स्वेटर को 8% बट्टे पर बेचा होता, तो उसे 1028 रु की धनराशि प्राप्त होती। साड़ी का क्रय मूल्य और स्वेटर का सूची मूल्य (बट्टे से पहले का मूल्य) ज्ञात कीजिए।

बेरीज
Advertisements

उत्तर

माना साड़ी का क्रय मूल्य और स्वेटर का सूची मूल्य क्रमशः ₹ x और ₹ y है।

स्थिति I: एक साड़ी को 8% लाभ पर बेचता है + एक स्वेटर को 10% छूट पर बेचता है = ₹ 1008 = ₹1008

⇒ x का (100 + 8)% + y का (100 – 10)% = 1008

⇒ x का 108% + y का 90% = 1008

⇒ 1.08x + 0.9y = 1008  ......(i)

स्थिति II: साड़ी को 10% लाभ पर बेचा + स्वेटर को 8% छूट पर बेचा = ₹ 1028

⇒ x का (100 + 10)% +  y का (100 – 8)%  = 1028

⇒  x का 110% + y का 92% = 1028

⇒ 1.1x + 0.92y = 1028  .....(ii)

समीकरण (i) से y का मान समीकरण (ii) में रखने पर, हमें मिलता है।

`1.1 xx 0.92((1008 - 1.08x)/0.9)`

⇒ 1.1 × 0.9x + 927.36 – 0.9936x = 1028 × 0.9

⇒ 0.99x – 0.9936x = 925.2 – 927.36

⇒ –0.0036x = –2.16

∴ x = `2.16/0.0036` = 600

समीकरण (i) में x का मान रखने पर, हमें प्राप्त होता है।

1.08 × 600 + 0.9y = 1008

⇒ 648 + 0.9y = 1008

⇒ 0.9y = 1008 – 648

⇒ 0.9y = 360

⇒ y = `360/0.9` = 400

अतः, साड़ी का क्रय मूल्य और स्वेटर का सूची मूल्य (छूट से पहले मूल्य) क्रमशः ₹ 600 और ₹ 400 हैं।

shaalaa.com
एक रैखिक समीकरण युग्म को हल करने की बीजगणित विधि - वज्र-गुणन विधि
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 3: दो चरों वाले रैखिक समीकरणों का युग्म - प्रश्नावली 3.4 [पृष्ठ ३६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Mathematics [Hindi] Class 10
पाठ 3 दो चरों वाले रैखिक समीकरणों का युग्म
प्रश्नावली 3.4 | Q 11. | पृष्ठ ३६

संबंधित प्रश्‍न

निम्न रैखिक समीकरणों के युग्मों में से किसका एक अद्वितीय हल है, किसका कोई हल नहीं है या किसके अपरिमित रूप से अनेक हल हैं। अद्वितीय हल की स्थिति में, उसे व्रज-गुणन विधि से ज्ञात कीजिए।

x - 3y - 3 = 0

3x - 9y - 2 = 0


निम्न रैखिक समीकरणों के युग्मों में से किसका एक अद्वितीय हल है, किसका कोई हल नहीं है या किसके अपरिमित रूप से अनेक हल हैं। अद्वितीय हल की स्थिति में, उसे व्रज-गुणन विधि से ज्ञात कीजिए।

2x + y = 5

3x + 2y = 8


निम्न रैखिक समीकरणों के युग्मों में से किसका एक अद्वितीय हल है, किसका कोई हल नहीं है या किसके अपरिमित रूप से अनेक हल हैं। अद्वितीय हल की स्थिति में, उसे व्रज-गुणन विधि से ज्ञात कीजिए।

3x - 5y = 20

6x - 10y = 40


निम्नलिखित समीकरण-युग्म को हल कीजिए:

x + y = 3.3, `0.6/(3x - 2y) = -1,  3x - 2y ≠ 0`


निम्नलिखित समीकरण-युग्म को हल कीजिए:

`x/3 + y/4 = 4,  (5x)/6 - y/4 = 4`


निम्नलिखित समीकरण-युग्म को हल कीजिए:

`1/(2x) - 1/y = -1, 1/x + 1/(2y) = 8, x, y ≠ 0`


निम्नलिखित समीकरण-युग्म को हल कीजिए:

43x + 67y = – 24, 67x + 43y = 24


निम्नलिखित समीकरण-युग्म को हल कीजिए:

`x/a + y/b = a + b, x/a^2 + y/b^2 = 2, a, b ≠ 0`

अंकिता अपने घर तक 14 km की दूरी आंशिक रूप से रिक्शा से और आंशिक रूप से बस द्वारा तय करती है। यदि वह 2 km दूरी रिक्शा से तथा शेष दूरी बस से तय करे, तो उसे कुल दूरी चलने में आधा घंटा लगता है। दूसरी ओर, यदि वह 4 km दूरी रिक्शा से और शेष दूरी बस से चले, तो उसे 9 मिनट अधिक लगते हैं। रिक्शा की चाल और बस की चाल ज्ञात कीजिए।


एक मोटरबोट धारा के प्रतिकूल 30 km और धारा के अनुकूल 28 km जाने में 7 घंटे का समय लगाती है। वह धारा के प्रतिकूल 21 km जाकर 5 घंटे में वापस आ सकती है। शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×