मराठी

छोटा मेरा खेत चौकोना कागज़ का एक पत्ना, कोई अंधड़ कहीं से आया क्षण का बीज वहाँ बोया गया। कल्पना के रसायनों को पी बीज गल गया निःशेष; शब्द के अंकुर फूटे, - Hindi (Core)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्लिखित काव्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:

छोटा मेरा खेत चौकोना
कागज़ का एक पत्ना,
कोई अंधड़ कहीं से आया
क्षण का बीज वहाँ बोया गया।
कल्पना के रसायनों को पी
बीज गल गया निःशेष;
शब्द के अंकुर फूटे,
पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।

झूमने लगे फल,
रस अलौकिक,
अमृत धाराएँ फुटतीं
रोपाई क्षण की,
कटाई अनंतता की
लुटते रहने से ज़रा भी नहीं कम होती।
रस का अक्षय पात्र सदा का

छोटा मेरा खेत चौकोना

(क) कवि के अनुसार कागज़ का पन्ना किसका प्रतीक है?   (1)

  1. बीज
  2. शब्द
  3. क्षण
  4. खेत

(ख) कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए।   (1)

  कॉलम 1   कॉलम 2
I क्षण का बीज (1) भावात्मक उद्देग
II अंधड़ (2) असीमित रसास्वादन
III कटाई अनंतता की (3) रचना विचार और अभिव्यक्ति
  1. I - (2), II - (1), III - (3)
  2. I - (1), II - (3), III - (2)
  3. I - (1), II - (2), III - (3)
  4. I - (3), II - (1), III - (2)

(ग) निम्नलिखित में से कविता का मर्म किसे कहा जा सकता है?   (1)

  1. खेती की प्रक्रिया
  2. कवि कर्म के चरण
  3. आँधी और बीज का संबंध
  4. कागज़ और खेत की समानता

(घ) निशलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए।   (1)

कथन: कविता की कटाई अनंतत है।

कारण: कविता लिखे जाने के बाद पढ़ने पर सदा रस प्रदान करती है।

  1. कथन सही है, कारण गलत है।
  2. कथन सही नहीं है, कारण सही है।
  3. कथन तथा कारण, दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता।
  4. कथन तथा कारण, दोनों सही हैं, कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

(ङ) कवि के अनुसार उसका कागज़ का पन्ना - रस का अक्षय पात्र क्यों है?   (1)

  1. यह चिरकाल तक आनंद देता है।
  2. यह कभी नष्ट नहीं होता।
  3. इसमें अमृत है।
  4. यह अलौकिक है।
आकलन
Advertisements

उत्तर

(क) खेत

(ख) I - (3), II - (1), III - (2)

(ग) कवि कर्म के चरण

(घ) कथन तथा कारण, दोनों सही हैं, कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

(ङ) यह चिरकाल तक आनंद देता है।

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) Board Sample Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×