Please select a subject first
Advertisements
Advertisements
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
| मंत्री | महाराज, लोगों की पहली शिकायत यही है कि पानी अब निर्मल नहीं रहा है। यह नदियों और गह्वरों में बहते समय गंदगी और बीमारियॉं अपने साथ बहाकर सब जगह पहुँचा देता है। |
| पानी | महाराज, ये लोग पहले की तरह पानी की रखवाली नहीं करते हैं। पशुओं को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं। पशु अपनी गंदगी तालाब में छोड़ जाते हैं। गॉंव की दूसरी गंदगी भी तालाब में फेंक दी जाती हैं। नदियों में कारखानों की गंदगी व शहर के गंदे नाले का पानी छोड़ा जाता है। महाराज, मैं अपने आप गंदा नहीं होता। मुझसे शिकायत करने वाले ही गंदा और दूषित करते हैं । |
| महाराज | भाइयो, आपके पास इसका क्या जवाब है ?(लाेग आपस में फुसफुसाकर बातें करते हैं, फिर उनमें से एक बोलता है।) |
| एक | महाराज, यह तो मान लिया पर कहीं बरसना, कहीं नहीं बरसना, यह तो इस पानी की मनमानी है। |
- आकृति पूर्ण कीजिए: [2]
पानी के संबंध में लोगों की पहली शिकायत ____________ ↓ ____________ -
- निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त समानार्थी शब्द लिखिए: [1]
- जानवर - ______
- गड्ढा - ______
- निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलिए: [1]
- बीमारी - ______
- कारखाने - ______
- निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त समानार्थी शब्द लिखिए: [1]
- 'प्रदूषण के दुष्परिणाम' विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए। [2]
Concept: मुकदमा
निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
| यहाँ हर शख्स हर पल हादिसा होने से डरता है, 'खिलौना है जो मिट्टी का, फना होने से डरता है। मेरे दिल के किसी कोने में इक मासूम-सा बच्चा, बड़ों की देखकर दुनिया बड़ा होने से डरता है। न बस में जिंदगी इसके, न काबू मौत पर इसका, 'मगर इन्सान फिर भी कब खुदा होने से डरता है। अजब ये जिंदगी की कैद है, दुनिया का हर इन्साँ, रिहाई माँगता है और रिहा होने से डरता है। |
(1) संजाल पूर्ण कीजिए : (2)

(2) अंतिम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)
Concept: दो गजलें
निम्नलिखित पठित पदयांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
|
धूरि भरे अति सोहत स्याम जू, तैसी बनी सिर सुंदर चोटी। सोहत है चँँदवा सिर मोर को, तैसिय सुंदर पाग कसी है। |
(1) आकृति में लिखिए: (1)
(i)

(ii) कृष्ण ने पहने हैं - (1)
- पग में - ______
- सुंदर कसी हुई - ______
(2) पद्यांश की प्रथम दो पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)
Concept: अति सोहत स्याम जू
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
| मैंने देखा, हरसिंगार नये पत्तों और टहनियों से लद गया है। जोड़े में खंखड़-सा हो जाता है और कभी-कभी डर लगता है कि यह सूख तो नहीं रहा है, लेकिन वसंत आते ही इसके भीतर सोई ऊर्जा जागने लगती है, प्राणरस छलकने लगता है और क्रमश: नई टहनियों तथा नये पत्तों के सौंदर्य से लद जाता है। मैं उसे देख रहा हूँ और लगता है, अब इसमें फूल आया, तब इसमें फूल आया। हाँ, यह हरसिंगार बहुत मस्त है। आषाढ़ में हलकी-हलकी हँसी उसमें फूटने लगती है, फिर शरद में तो कहना ही क्या! तारों भरा आसमान बन जाता है। रात भर जगमग-जंगमंग करता रहता है और सुबह को अनंत फूलों के रूपमें धरती पर बिछ जाता है। रात भर उसकी महक घर में टहलती रहती है। |
(1) कृति पूर्ण कौजिए: (2)
हरसिंगार में होने वाले बदलाव
- वसंत ऋतु में ______
- वर्षा ऋतु में ______
(2) (i) वचन परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए: (1)
ऊर्जा जागने लगती है।
(ii) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में आए विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए: (1)
- पुरानी × ______
- दिन × ______
(3) “प्रकृति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य' विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)
Concept: प्रकृति संवाद
निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए।
|
सबका समान रवि है, शशि है, |
(1) संजाल आकृति पूर्ण कीजिए: (2)

(2) पद्यांश से समानार्थी शब्द दूँढ़कर लिखिए: (1)
- स्वतंत्र = ______
- संसार = ______
(3) 'समाज उन्नति में समानता का महत्व' अपने विचार लिखिए। (2)
Concept: ऐसा वसंत कब आएगा ?
निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:
वाह!
Concept: वाक्यों में प्रयोग
मानक वर्तनी के अनुसार सही शब्द छाँटकर लिखिए:
Concept: शब्द भेद
मानक वर्तनी के अनुसार सही शब्द छाँटकर लिखिए:
Concept: शब्द भेद
निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:
अथवा
Concept: वाक्य के भेद
निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:
आह !
Concept: वाक्य के भेद
कृति पूर्ण कीजिए:
| संधि शब्द | संधि-विच्छेद | संधि भेद |
| हिमालय | ______ | ______ |
Concept: संधि और उनके भेद
कृति पूर्ण कीजिए:
| संधि शब्द | संधि-विच्छेद | संधि भेद |
| ______ | आशी : + वाद | ______ |
Concept: संधि और उनके भेद
अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:
भवन की तत्कालीन स्वामिनी ने मुझे गले लगाया।
Concept: मुहावरे और कहावतें
निम्नलिखित वाक्य का कालभेद पहचानिए:
कहाँ तक चल रहे हैं?
Concept: क्रिया के काल (काल परिवर्तन)
निम्नलिखित वाक्य का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए:
वे पास के कमरे में बैठे हैं। (सामान्य भविष्यकाल)
Concept: क्रिया के काल (काल परिवर्तन)
निम्नलिखित वाक्य का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए:
मुझे अभिवादन का ध्यान आया। (पूर्ण भूतकाल)
Concept: क्रिया के काल (काल परिवर्तन)
निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद पहचानकर लिखिए:
वह आदमी पागल नहीं हो सकता।
Concept: वाक्य के भेद
निम्नलिखित वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचना के अनुसार परिवर्तन कीजिए:
इसका हमने तुम्हें न्योता दिया था। (प्रश्नार्थक वाक्य)
Concept: वाक्य के भेद
मानक वर्तनी के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
Concept: शब्द भेद
मानक वर्तनी के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
Concept: शब्द भेद
