हिंदी

English Medium कक्षा १० - CBSE Important Questions

Advertisements
[object Object]
[object Object]
विषयों
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  2121 to 2140 of 3508  next > 
मृगाक्षी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में मैनेजर के पद पर आसीन है। श्रेष्ठ संचालन व बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के साथ ही बुद्धिमानी से तथ्यों को सुलझाने और सभी कार्यों को व्यवस्थित करने में उसका कोई सानी नहीं। वह रात-दिन काम में जुटी रहती है। कंपनी के स्तर को बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहती है। कुछ दिनों से उसके सिर में दर्द रहने लगा है तथा नींद भी ठीक से नहीं आती है। ज़रा-ज़रा सी बात में चिड़चिड़ापन होता है तथा अक्सर उदासी उसे घेरे रहती है।

इसका क्या कारण हो सकता है? 'पतझर में टूटी पत्तियाँ पाठ में 'झेन की देन' हमें जो सीख प्रदान करती है, क्या वह मृगाक्षी के लिए सही साबित हो सकती है? स्थिति का मूल्यांकन करते हुए अपने विचार लिखिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [2.7] पतझर में टूटी पत्तियाँ
Concept: पतझर में टूटी पत्तियाँ

भ्रमण हम सभी के जीवन का अभिन्‍न अंग है। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या के बीच चैन से भरे कुछ पल शायद हम इसी प्रकार निकाल सकते हैं। शांत वातावरण मैं अपने तथा अपनों के लिए जीवन व्यतीत करना आवश्यक है।

आपके दवारा इस पाठ्यक्रम में पढ़े गए पाठ में चैन भरे पल बिताने के लिए लेखक ने क्या किया? क्या वास्तव में सभी को इसकी आवश्यकता है? अपने विचार व्यक्त कीजिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [2.7] पतझर में टूटी पत्तियाँ
Concept: पतझर में टूटी पत्तियाँ

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए 
कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?

Appears in 1 question paper
Chapter: [2.8] कारतूस (एकांकी)
Concept: कारतूस

वज़ीर अली के जीवन का लक्ष्य अंग्रेज़ों को इस देश से बाहर करना था। 'कारतूस' पाठ के आधार पर कथन की सत्यता सिद्ध कीजिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [2.8] कारतूस (एकांकी)
Concept: कारतूस

सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने के लिए पीछे कर्नल का उद्देश्य था -

Appears in 1 question paper
Chapter: [2.8] कारतूस (एकांकी)
Concept: कारतूस

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए:

पाठ्यक्रम में पढ़ी एकांकी द्वारा सिद्ध कीजिए कि मुट्ठी भर आदमी भी बड़ी फ़ौज पर काबू पा सकते हैं।

Appears in 1 question paper
Chapter: [2.8] कारतूस (एकांकी)
Concept: कारतूस

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए:

कौन/सा से वाक्य “कारतूस' एकांकी से मेल खाते हैं?

  1. वज़ीर अली की आज़ादी बहुत ख़तरनाक है।
  2. वकील ने वज़ीर अली की बात ध्यानपूर्वक सुनी और सहायता का पूरा आश्वासन दिया।
  3. इसका मतलब कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।
  4. लेफ़्टीनेंट के अनुसार वज़ीर अली को पकड़ना बहुत सरल है।
Appears in 1 question paper
Chapter: [2.8] कारतूस (एकांकी)
Concept: कारतूस

वह तो जब डॉक्टर साहब की ज़मानत ज़ब्त हो गई तब घर में ज़रा सन्नाटा हुआ और टोपी ने देखा कि इम्तहान सिर पर खड़ा है।

वह पढ़ाई में जुट गया। परंतु ऐसे वातावरण में क्या कोई पढ़ सकता था? इसलिए उसका पास ही हो जाना बहुत था।

"वाह!" दादी बोलीं, "भगवान नज़रे-बद से बचाए। रफ़्तार अच्छी है। तीसरे बरस तीसरे दर्जे में पास तो हो गए।…."

टोपी ज़हीन होने के बावजूद कक्षा में दो बार फेल हो गया। जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों से हार मान लेना कहाँ तक उचित है? टोपी जैसे बच्चों के विषय में आपकी क्या राय है?

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] टोपी शुक्ला
Concept: टोपी शुक्ला

बालमन किस स्वार्थ या हिसाब से चलायमान नहीं होता। बचपन प्रेम के रिश्ते के अलावा किसी और रिश्ते को कुबूल नहीं करता। ‘टोपी शुक्ला’ पाठ में टोपी अपने परिवार के एक सदस्य को बदलने की बात करता है। उसकी सोच के आधार पर उसकी मनोदशा का वर्णन कीजिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] टोपी शुक्ला
Concept: टोपी शुक्ला

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए:

ठाकुर हरिनाम सिंह के तीनों लड़कों को एहसास था कि वे कलेक्टर के बेटे हैं। लेखक द्वारा ऐसा कहा जाना ठाकुर हरिनाम सिंह के तीनों बेटों और टोपी के विषय में किस विचारधारा को स्पष्ट करता है। 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर लिखिए।

Appears in 1 question paper
Chapter: [3] टोपी शुक्ला
Concept: टोपी शुक्ला

निम्नलिखित मुहावरे का अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए-

खुशी का ठिकाना न रहना

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: मुहावरे और कहावतें

‘वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड़ रही थी।’ रेखांकित पदबंध का भेद है -

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: पदबंध

'निर्भीक और साहसी वज़ीर अली अपने अधिकार के लिए लड़ रहा था।' इस वाक्य में विशेषण पदबंध है -

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: पदबंध

क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए -

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: पदबंध

'बादशाह सुलेमान मानव जाति के साथ-साथ पशु पक्षियों के भी राजा हैं।' रेखांकित पदबंध का भेद है -

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: पदबंध

'हरिहर काका धीरे-धीरे चलते हुए आँगन तक पहुँचे' रेखांकित पदबंध का भेद है-

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: पदबंध

'जब उसने तताँरा को देखा तो वह फूटकर रोने लगी।'  इस वाक्य का सरल वाक्य होगा -

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: वाक्‍य के भेद

'हम जब अकेले पड़ते हैं तब अपने आप से लगातार बड़बड़ाते रहते हैं।' रचना के आधार पर वाक्य भेद है-

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: वाक्‍य के भेद

‘आपके अच्छे कार्यक्रमों को सभी पसंद करते हैं।’ दिए गए वाक्य का मिश्रित वाक्य होगा −

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: वाक्‍य के भेद

निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य है -

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] व्याकरण विभाग
Concept: वाक्‍य के भेद
< prev  2121 to 2140 of 3508  next > 
Advertisements
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×