SSC (English Medium)
SSC (Marathi Medium)
SSC (Marathi Semi-English)
Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 4th March 2026, 11:00 am
Duration: 2h
Advertisements
सूचनाएँ:
- सूचनाओं के अनुसार गद्य, पद्य पूरक पठन तथा भाषा अध्ययन (व्याकरण) की आकलन कृतियों में आवश्यकता के अनुसार आकृतियों में ही उत्तर लिखना अपेक्षित है।
- सभी आकृतियों के लिए पेन का ही प्रयोग करें।
- रचना विभाग में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए आकृतियों की आवश्यकता नहीं है।
- शुद्ध, स्पष्ट एवं सुवाच्य लेखन अपेक्षित है।
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
|
राजेंद्र बाबू की वेशभूषा की ग्रामीणता तो और भी दृष्टि को उलझा लेती थी। खादी की मोटी धोती ऐसा फेंटा देकर बाँधी गई थी कि एक ओर दाहिने पैर पर घुटना छूती थी और दूसरी ओर बाएँ पैर की पिंडली। मोटे, खुरदुरे, काले बंद गले के कोट में ऊपर का भाग, बटन टूट जाने के कारण खुला था और घुटने के नीचे का बटनों से बंद था। सर्दी के दिनों के कारण पैरों में मोजे जूते तो थे, परंतु कोट और धोती के समान उनमें भी विचित्र स्वच्छंदतावाद था। मिट्टी की परत से न जूतों के रंग का पता चलता था, न रूप का। गांधी टोपी की स्थिति तो और भी विचित्र थी। उसकी आगे की नोक बाई भौंह पर खिसक आई थी और टोपी की कोर माथे पर पट्टी की तरह लिपटी हुई थी। देखकर लगता था मानों वे किसी हड़बड़ी में चलते-चलते कपडे पहनते आए हैं, अत: जो जहाँ जिस स्थिति में अटक गया, वह वहीं उसी स्थिति में लटका रह गया। |
(1) कारण लिखिए: 2
- राजेंद्र बाबू के बंद गले के कोट में ऊपर का भाग खुला था - .......
- राजेंद्र बाबू के पैरों में मोजे-जूते थे - .......
(2) गद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए: 2
(i) विलोम शब्द की जोड़ी -
....... × .......
(ii) प्रत्यययुक्त शब्द -
- .......
- .......
(3) ‘आकर्षक व्यक्तित्व में वेशभूषा का महत्त्व’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। 2
Chapter:
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
| पानी | महाराज, ये लोग पहले की तरह पानी की रखवाली नहीं करते हैं। पशुओं को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं। पशु अपनी गंदगी तालाव में छोड़ जाते हैं। गाँव की दूसरी गंदगी भी तालाब में फेंक दी जाती हैं। नदियों में कारखानों की गंदगी व शहर के गंदे नाले का पानी छोड़ा जाता है। महाराज, मैं अपने आप गंदा नहीं होता। मुझसे शिकायत करने वाले ही गंदा और दूषित करते हैं । |
| महाराज | भाइयों, आपके पास इसका क्या जवाब है? (लोग आपस में फुसफुसाकर बातें करते हैं, फिर उनमें से एक बोलता है।) |
| एक | महाराज, यह तो मान लिया पर कहीं बरसना, कहीं नहीं बरसना, यह तो इस पानी की मनमानी है। |
| पानी | नहीं, महाराज, मुझ पानी की मर्जी कहाँ चलती है। जिधर ढलान हो, जहाँ का माहौल अनुकूल हो, वहाँ मुझे जाना ही पड़ता है। इन लोगों ने पहाडिय़ों को काटकर वहाँ मैदान बना दिए हैं। पेड़ काट डाले हैं। वन नष्ट कर दिए हैं। ऐसी जगह बरसात कैसे हो सकती है? वर्षा न होने के लिए भी यही लोग जिम्मेदार हैं। |
(1) एक/दो शब्दों में उत्तर लिखिए: 2
- इन्हें जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ा जाता है - ........
- इनकी गंदगी नदियों में छोड़ी जाती है - ........
- इसे ढलान की ओर जाना ही पड़ता है - ........
- इन्हें काटकर मैदान बना दिए हैं - ........
(2) (i) उपर्युक्त गद्यांश से कृदंत शब्द ढूँढ़कर लिखिए: 1
- ........
- ........
(ii) लिंग पहचानकर लिखिए: 1
| शब्द | लिंग |
| वन | ........ |
| वर्षा | ........ |
(3) ‘जलसंवर्धन में हमारा योगदान’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। 2
Chapter:
निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
|
जो कभी अपने समय को यों बिताते हैं नहीं, काम को आरंभ करके यों नहीं जो छोड़ते, |
(1) लिखिए: 2

(2) उपर्युक्त पद्यांश की अंतिम चार पंक्तियों का 25 से 30 शब्दों में सरल अर्थ लिखिए। 2
Chapter:
निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
|
सोहत है चँदवा सिर मोर को, तैसिय सुंदर पाग कसी है। सेस, गनेस, महेस, दिनेस, सुरेसहु जाहि निरंतर गावैं। |
- निम्नलिखित विधानों को पढक़र सही अथवा गलत लिखिए: 2
- कृष्ण के सिर पर स्वर्णमुकुट है।
- कृष्ण के हाथ पर वनमाला शोभायमान है।
- कवि रसखान की आँखों में कृष्ण की मूर्ति बसी है।
- नारद मुनि से लेकर शुक व्यास तक सभी प्रभु के नाम का निरंत जाप करते हैं।
- उपर्युक्त पद्यांश की प्रथम दो पंक्तियों का 25 से 30 शब्दों में सरल अर्थ लिखिए। 2
Chapter:
वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द छाँटकर लिखिए:
परिक्षार्थि/परीक्षार्थि/परीक्षार्थी
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
मानक वर्तनी के अनुसार सही शब्द छाँटकर लिखिए:
विदयापीठ/विद्यापीठ/विदयापिठ/विदयपीठ
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:
अरेरे!
Chapter:
Advertisements
निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:
ऊपर
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
कृति पूर्ण कीजिए:
| शब्द | संधि-विच्छेद | संधि भेद |
| ...... | सम् + तोष | ...... |
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
कृति पूर्ण कीजिए:
| शब्द | संधि-विच्छेद | संधि भेद |
| निश्चल | ...... | ...... |
Chapter:
अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:
(आगाह कर देना, खाली हाथ लौटना)
एक पहुँचे हुए आदमी ने आकर हमें सचेत कर दिया।
Chapter:
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:
चक्कर काटना।
Chapter:
निम्नलिखित वाक्य का काल पहचानकर लिखिए:
लोगों के बिल बनाते-बनाते अपना भी वेतन निकल जाता है।
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
निम्नलिखित वाक्य का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए:
पानी अब निर्मल नहीं रहा है। (सामान्य भविष्यकाल)
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
निम्नलिखित वाक्य का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए:
वह तुम्हें हमेशा बुरा-भला कहती है। (पूर्ण भूतकाल)
Chapter:
Advertisements
निम्नलिखित वाक्य का रचना के अनुसार भेद लिखिए:
वह आदमी भी उस गाँव में रहने के लिए तैयार हो गया।
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
निम्नलिखित वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचना के अनुसार परिवर्तन कीजिए:
यह एक भोले इनसान का विश्वास था। (निषेधार्थक वाक्य)
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
निम्नलिखित वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचना के अनुसार परिवर्तन कीजिए:
वहीं अटके रहे हो। (विस्मयार्धक वाक्य)
Chapter:
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राम/रमा साहनी, 32, गणेश कॉलनी, सहकार नगर, पुणे से अपनी छोटी बहन कोमल साहनी, 22, क्रांती चौक, औरंगाबाद को समय का सदुपयोग समझाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
Chapter:
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
प्रिशा/प्रांशु शर्मा, नवोदय विद्यालय, अंबाड, नाशिक से अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु चार दिन की छुट्टियों की माँग करते हुए पत्र लिखती/लिखता है।
Chapter:
निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर 60 से 70 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख लिखिए:
|
एक सज्जन - गुणवान पुत्र का बुरी संगति में फँंसना - उपदेश व्यर्थ जाना - एक दिन पुत्र को लेकर बाजार जाना - आम की टोकरी खरीदना - टोकरी में एक सड़ा हुआ आम रखवाना - दूसरे दिन बेटे से टोकरी खुलवाना - सारे आम सड़े हुए पाना - पुत्र को समझाना - उसकी आँखें खुलना - । |
Chapter:
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए:

Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए।
यदि मोबाइल न होता
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
निम्नलिखित विषय पर लगभग 70 से 80 शब्दों में निबंध लिखिए:
मैं पृथ्वी बोल रही हूँ...
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
Maharashtra State Board previous year question papers 10th Standard Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त] with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for Maharashtra State Board 10th Standard -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त], you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of Maharashtra State Board 10th Standard.
How Maharashtra State Board 10th Standard Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त] will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
