Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
| पानी | महाराज, ये लोग पहले की तरह पानी की रखवाली नहीं करते हैं। पशुओं को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं। पशु अपनी गंदगी तालाब में छोड़ जाते हैं। गाँव की दूसरी गंदगी भी तालाब में फेंक दी जाती हैं। नदियों में कारखानों की गंदगी व शहर के गंदे नाले का पानी छोड़ा जाता है। महाराज, मैं अपने आप गंदा नहीं होता। मुझसे शिकायत करने वाले ही गंदा और दूषित करते हैं । |
| महाराज | भाइयों, आपके पास इसका क्या जवाब है? (लोग आपस में फुसफुसाकर बातें करते हैं, फिर उनमें से एक बोलता है।) |
| एक | महाराज, यह तो मान लिया पर कहीं बरसना, कहीं नहीं बरसना, यह तो इस पानी की मनमानी है। |
| पानी | नहीं, महाराज, मुझ पानी की मर्जी कहाँ चलती है। जिधर ढलान हो, जहाँ का माहौल अनुकूल हो, वहाँ मुझे जाना ही पड़ता है। इन लोगों ने पहाडिय़ों को काटकर वहाँ मैदान बना दिए हैं। पेड़ काट डाले हैं। वन नष्ट कर दिए हैं। ऐसी जगह बरसात कैसे हो सकती है? वर्षा न होने के लिए भी यही लोग जिम्मेदार हैं। |
(1) एक/दो शब्दों में उत्तर लिखिए: [2]
- इन्हें जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ा जाता है - ........
- इनकी गंदगी नदियों में छोड़ी जाती है - ........
- इसे ढलान की ओर जाना ही पड़ता है - ........
- इन्हें काटकर मैदान बना दिए हैं - ........
(2)
- उपर्युक्त गद्यांश से कृदंत शब्द ढूँढ़कर लिखिए: [1]
- ........
- ........
- लिंग पहचानकर लिखिए: [1]
शब्द लिंग वन ........ वर्षा ........
(3) ‘जलसंवर्धन में हमारा योगदान’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। [2]
आकलन
Advertisements
उत्तर
(1)
- इन्हें जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ा जाता है - पशुओं को
- इनकी गंदगी नदियों में छोड़ी जाती है - कारखानों की गंदगी
- इसे ढलान की ओर जाना ही पड़ता है - जहाँ का माहौल अनुकूल हो
- इन्हें काटकर मैदान बना दिए हैं - पहाडिय़ों को
(2)
- उपर्युक्त गद्यांश से कृदंत शब्द ढूँढ़कर लिखिए:
- काटकर
- शिकायत
- लिंग पहचानकर लिखिए:
शब्द लिंग वन पुल्लिंग वर्षा स्त्रीलिंग
(3) जलसंवर्धन में मेरा योगदान वर्षा जल संचयन को अपनाना, घरेलू उपयोग में पानी की बर्बादी रोकना और ‘रिसाव ठीक करें’ जैसे छोटे बदलाव करना है। जागरूक नागरिक के रूप में, मैं पानी का बुद्धिमानी से उपयोग कर भविष्य के लिए जल संरक्षण सुनिश्चित करूँगा।
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
