निम्नलिखित विषय पर संकेत बिन्दु के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
स्वस्थ जीवन शैली -
- स्वस्थ जीवन शैली की आवश्यकता
- स्वस्थ आदतें जिनका पालन किया जाना चाहिए
- स्वस्थ जीवनशैली के लाभ
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए:
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
|
भारत में कहानियों की सुदृढ़ परंपरा रही है। कहानियाँ आनंद प्रदान करने के साथ-साथ, बच्चों के चिंतन को विस्तार देती हैं, उनमें कल्पनाशीलता जगाती हैं तथा उनके समझ के क्षितिज को विस्तृत करती हैं। पंचतंत्र तथा जातक कथाएँ हज़ारों साल से हमारे समाज में लोकप्रिय रही हैं। पंडित विष्णु शर्मा रचित पंचतंत्र की गिनती दुनिया की श्रेष्ठतम बाल कथाओं में की जाती है। इन कथाओं में नैतिक मूल्य निहित हैं। आज दुनियाभर के शिक्षाशास्त्री तथा बाल-मनोविज्ञानी इस बात को स्वीकार करते हैं कि बच्चों के कल्पना जगत में पशु-पक्षियों का अप्रतिम स्थान होता है। वे स्वाभाविक रूप से इनकी ओर आकृष्ट रहते हैं। जानवरों की दुनिया में उनमें रुचि, कौतूहल तथा जिज्ञासा होती है। पंचतंत्र की कहानियों में पशु-पक्षियों में उसी तरह से संवाद होता है जैसे कि मानव समाज में होता है। इन कहानियों के माध्यम से सच्चाई, त्याग, क्षमा, करुणा, स्नेह जैसे मानवीय मूल्यों को संप्रेषित करने की कोशिश की गई है। ये सभी मूल्य मानव समाज के लिए नितांत जरूरी हैं। इन कथाओं के माध्यम से वास्तव में बालमन में जीवन मूल्यों का बीजारोपण होता है। पंचतंत्र की कहानियाँ पाँच खंडों में विभक्त हैं, जिन्हें तंत्र कहा गया है। पाँच तंत्रों के समावेश के कारण इन्हें पंचतंत्र कहा गया। आज से करीब दो हज़ार साल पहले लिखी गयी पंचतंत्र की कहानियाँ कालजयी हैं। माना जाता है कि यह दुनिया की सर्वाधिक भाषाओं में अनूदित भारतीय साहित्य है। हमारे देश में विद्यालयीन स्तर पर हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजी की किताबों में ये कहानियाँ हमेशा से पाठ्यक्रम का हिस्सा रही हैं। दुनिया के अन्य देशों में भी इन कहानियों कोउ तना ही आदर प्राप्त है, जितना हमारे देश में है। |
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
|
तुम्हें पता है? घरती माँ की काया यों तो |
जब असफ़ल हो गए, तो शोक करना व्यर्थ है। (सरल वाक्य में बदलिए)
सूर्योदय होने पर कुहासा जाता रहा। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
गार्ड ने हरी झंडी दिखाई और ट्रेन चल पड़ी। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
माताजी ने मुझे एक और पुस्तक दी। (वाक्य-भेद लिखिए)
जैसा आपने बताया था, वैसा मैंने किया। (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
क्या यह उपन्यास मन्नू भंडारी ने लिखा है? (कर्मवाच्य में बदलिए)
पहाड़ी रास्ते पर घोड़ा तेज़ न चल सका। (भाववाच्य में बदलिए)
अवनि ने पुस्तकें खरीदीं। (वाच्य पहचानकर भेद लिखिए)
कल आपके द्वारा दावत दी जाएगी। (कर्मवाच्य में बदलिए)
निर्देशानुसार ‘पद-परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
वह कक्षा में सो जाता है।
निर्देशानुसार ‘पद-परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
अध्यापिका हिन्दी पढ़ा रही हैं।
निर्देशानुसार ‘पद-परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।
निर्देशानुसार ‘पद-परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
हम इस परियोजना पर बाद में चर्चा कर सकते हैं।
निर्देशानुसार ‘पद-परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
इस कबूतर को पिंजरे से निकालो।
मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न में रेखांकित काव्य-पंक्ति में अलंकार पहचानकर लिखिए:
देखि रूप लोचन ललचाने। हरषु जनु निज निधि पहिचाने।
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न में रेखांकित काव्य-पंक्ति में अलंकार पहचानकर लिखिए:
पायो जी मैंने राम-रतन धन पायो।
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न में रेखांकित काव्य-पंक्ति में अलंकार पहचानकर लिखिए:
तब तो बहता समय शिला-सा जम जाएगा।
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित प्रश्न में रेखांकित काव्य-पंक्ति में अलंकार पहचानकर लिखिए:
पानी परात को हाथ छुऔ नहि, नैनन के जल सौं पग धोए।
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
| यों खेलने को हमने भाइयों के साथ गिल्ली-डंडा भी खेला और पतंग उड़ाने, काँच पीसकर माँजा सूतने का काम भी किया, लेकिन उनकी गतिविधियों का दायरा घर के बाहर ही अधिक रहता था और हमारी सीमा थी घर। हाँ, इतना ज़रूर था कि उस ज़माने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं। इसलिए मोहल्ले के किसी भी घर में जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, बल्कि कुछ घर तो परिवार का हिस्सा ही थे। आज तो मुझे बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस होता है कि अपनी ज़िंदगी खुद जीने के इस आधुनिक दबाव ने महानगरों के फ़्लैट में रहने वालों को हमारे इस परंपरागत ‘पड़ोस-कल्चर’ से विच्छिन्न करके हमें कितना संकुचित, असहाय और असुरक्षित बना दिया है। |
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
नेताजी की प्रतिमा पर कैसा चश्मा लगा था? प्रतिमा वाले पत्थर का चश्मा न लगा होने के कारणों को पठित पाठ के आधार पर लिखिए।
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘बालगोबिन भगत’ पाठ के आधार पर लिखिए कि संगीत के कार्यक्रम में भगत और उनकी मंडली किन-किन वाद्य यंत्रों को बजाया करती थी। और उनके वादन-गायन की गति कैसी होती थी?
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘लखनवी अंदाज’ कहानी के पात्र नवाब साहब के व्यवहार पर आप अपने विचार लिखिए।
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘नौबतखाने में इबादत’ पाठ में बिस्मिल्ला खाँ की तुलना कस्तूरी मृग से क्यों की गई है?
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर बाले विकल्प चुनकर लिखिए:
|
उसकी स्मृति पाथेय बनी है के पथिक की पंथा की। सीवन को उधेड़ कर देखोगे क्यों मेरी कंथा की? छोटे से जीवन की कैसे बड़ी कथाएँ आज कहूँ? क्या यह अच्छा नहीं कि औरों की सुनता में मौन रहूँ? सुनकर क्या तुम भला करोगे मेरी भोली आत्मकथा? अभी समय भी नहीं, थकी सोई है मेरी मौन व्यथा। |
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
गोपियाँ उद्धव की बातें सुनकर निराश क्योंहो गई? ‘सुरदास के पद’ के आधार पर लिखिए।
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ में लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या विशेषताएँ बतलाई हैं?
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘उत्साह’ कविता में कवि ने बादलों से गरजने का आह्वान क्यों किया है? स्पष्ट कीजिए।
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘संगतकार’ शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए उसकी भूमिका पर कविता के संदर्भ में प्रकाश डालिए।
निर्धारित पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘माता का अंचल’ नामक पाठ में आपको बच्चों का कौन सा खेल पसंद नहीं आया और क्यों?
निर्धारित पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
पहाड़ के निवासियों का जीवन परिश्रमपूर्ण एवं कठोर होताहै, ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
निर्धारित पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
लेखक अज्ञेयजी ने ‘हिरोशिमा’ कविता किस मानसिक स्थिति में लिखी? ‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ के आधार पर लिखिए।
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
साइबर सुरक्षा : जागरूकता ही समाधान
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिन्दु के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
स्वस्थ जीवन शैली -
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिन्दु के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
एक यादगार पारिवारिक अवकाश
आप श्रेया/श्रेयस हैं। विवाह शादियों में हो रहे अनावश्यक खर्चों की रोकथाम के लिए जागृति फैलाने हेतु किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप श्रेया/श्रेयस हैं। आपने छुट्टियों में देहरादून और उसके आसपास के भ्रमण का आनंद उठाया। इस कार्य में देहरादून में रहने वाले आपके मित्र/सहेली ने आपको पहाड़ी स्थलों को दिखाया और पहाड़ी संस्कृति से भी परिचय कराया। उसे धन्यवाद देते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।