Advertisements
Advertisements
प्रश्न
यदि पौधे की कोशिका को उच्च जल विभव वाले विलयन में रखा जाए तो क्या होगा?
Advertisements
उत्तर
अल्पसारी विलयन:
कोशिकारस या कोशिकाद्रव्य की अपेक्षा तनु होता है। इसका जल विभव अधिक होता है। अतः पादप कोशिका को अल्पपरासारी विलयन में रखने पर अन्त:परासरण की क्रिया होती है। इस क्रिया के फलस्वरूप अतिरिक्त जल कोशिका में पहुँचकर स्फीति दाब उत्पन्न करता है। स्फीति दाब भित्ति दाब के बराबर होता है। स्फीति दाब को दाब विभव भी कहते हैं। कोशिका भित्ति की दृढ़ता एवं स्फीति दाब के कारण कोशिका भित्ति क्षतिग्रस्त नहीं होती। स्फीति या आशूनता के कारण कोशिका में वृद्धि होती है। स्फीति दाब एवं परासरण दाब के बराबर हो जाने पर कोशिका में जल का आना रुक जाता है।
संबंधित प्रश्न
शुद्ध जल का सबसे अधिक जल विभव क्यों होता है, वर्णन करें?
पादप में जल परिवहन हेतु मूलदाब क्या भूमिका निभाता है?
तब क्या होता है जब शुद्ध जल या विलेयन पर पर्यावरण के दाब की अपेक्षा अधिक दाब लागू किया जाता है?
जल विभव का संक्षिप्त वर्णन करें। कौन से कारक इसे प्रभावित करते हैं? जल विभव, विलेय विभव तथा दाब विभव के आपसी संबंधो की व्याख्या करें।
