हिंदी

वर्षा से जुड़े या वर्षा के बारे में कुछ और मुहावरे खोजो। उनका प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाओ। - Hindi (हिंदी)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

वर्षा से जुड़े या वर्षा के बारे में कुछ और मुहावरे खोजो। उनका प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाओ।

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

  1. का वर्षा जब कृषि सुखाने (फसल के सूख जाने के बाद वर्षा का कोई महत्व नहीं होता है)- उसके खेत गर्मी से सूख गए उसके बाद वर्षा हुई जिसका कोई फायदा नहीं। ठीक ही है का वर्षा जब कृषि सुखाने।
  2. जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं (बातें करने वाले काम नहीं करते)- आजकल नेता लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं पर करते कुछ नहीं। सही है जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं।
  3. आसमान टूटना (मुसीबत आना)- पिता की मृत्यु के बाद तो जैसे उस पर दुखों का आसमान टूट पड़ा।
shaalaa.com
पद्य (Poetry) (Class 8)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: उठ किसान ओ - अभ्यास [पृष्ठ ४८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi - Durva Part 3 Class 8
अध्याय 7 उठ किसान ओ
अभ्यास | Q 8. | पृष्ठ ४८

संबंधित प्रश्न

मैं मेले से लाया हूँ इसको
हम मेले से लाए हैं इसको

ऊपर हमने देखा कि यदि 'मैं' के स्थान पर 'हम' रख दें तो हमें वाक्य में कुछ और शब्द भी बदलने पड़ जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिए गए वाक्यों को बदलकर लिखो।

(क) मैं आठवीं कक्षा में पढ़ती हूँ।

हम आठवीं कक्षा  ______________ ।

(ख) मैं जब मेले में जा रहा था तब बारिश होने लगी
____________________________

(ग) मैं तुम्हें कुछ नहीं बताऊँगी।
________________________


तुम अपने घर को साफ़ रखने के लिए क्या-क्या करते हो? उन कामों की सूची बनाओ और उसके सामने यह भी लिखो कि तुम वह काम कब-कब करते हो?


"और इस तरह लिखती है हर रोज़ 

एक कविता फ़र्श पर।"

कविता में फ़र्श परकाम करने को भी कविता लिखना बताया गया है। फ़र्श के अतिरिक्त अन्यत्र भी तुम कुछ लोगों को काम करते हुए पा सकते हो। उनमें से तुम जिन कामों को कविता लिखना बता सकते हो, बताओ और उसके कारण भी बताओ।


तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं? उसकी सूची बनाओ।


"हरी घास पर बिखरे दी हैं
ये किसने मोती की लड़ियाँ?"

ऊपर की पंक्तियों को उलट-फेर कर इस तरह भी लिखा जा सकता है–

"हरी घास पर ये मोती की लड़ियाँ किसने बिखेर दी हैं?"

इसी तरह नीचे लिखी पंक्तियों में उलट-फेर कर तुम भी उसे अपने ढंग से लिखो।

"कौन रात में गूँथ गया है
ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियाँ?"


"हरा खेत जब लहराएगा

हरी पताका फहराएगा

छिपा हुआ बादल तब उसमें

रूप बदलकर मुसकाएगा"

कविता में हम पाते हैं कि सावन की हरियाली बादलों के कारण ही हुई है इसलिए कवि को उस हरियाली में मुसकराते बादल ही दिखाई देते हैं। बताओ, कवि को इन सब में कौन दिखाई दे सकता है– 

(क) गर्म हवा। लू के थपेड़े।

(ख) सागर में उठती ऊँची-ऊँची लहरें।

(ग) सुगंध फैलाता हुआ फूल।

(घ) चैन की नींद सोती हुई बालिका।


अपनी मातृभाषा में 'किसान' पर लिखी गई कविता को अपने मित्रों व शिक्षक को सुनाओ।


"छिपे खेत में, आँखमिचौनी सी करते आए हैं"

तुम जानते हो कि आँखमिचौनी एक खेल है जिसमें एक खिलाड़ी आँखें बंद कर लेता है और बाकी खिलाड़ी छिप जाते हैं।

तुम भी अपने आस-पास खेले जाने वाले ऐसे ही कुछ खेलों के नाम लिखो। यह भी बताओ कि इन खेलों को कैसे खेलते हैं?


कविता में ऐसी कौन-सी बात है जो आपको सबसे अच्छी लगी?


जीवन में मस्ती होनी चाहिए, लेकिन कब मस्ती हानिकारक हो सकती है? सहपाठियों के बीच चर्चा कीजिए।


पक्षी और बादल द्वारा लाई गई चिट्ठियों को कौन-कौन पढ़ पाते हैं? सोचकर लिखिए।


आज विश्व में कहीं भी संवाद भेजने और पाने का एक बड़ा साधन इंटरनेट है। पक्षी और बादल की चिट्ठियों की तुलना इंटरनेट से करते हुए दस पंक्तियाँ लिखिए।


''चोरी की बान में हौ जू प्रवीने।''

(क) उपर्युक्त पंक्ति कौन, किससे कह रहा है?

(ख) इस कथन की पृष्ठभूमि स्पष्ट कीजिए।

(ग) इस उपालंभ (शिकायत) के पीछे कौन-सी पौराणिक कथा है?


अपने गाँव लौटकर जब सुदामा अपनी झोंपड़ी नहीं खोज पाए तब उनके मन में क्या-क्या विचार आए? कविता के आधर पर स्पष्ट कीजिए।


कविता के उचित सस्वर वाचन का अभ्यास कीजिए।


दोनों पदों में से आपको कौन-सा पद अधिक अच्छा लगा और क्यों?


श्रीकृष्ण गोपियों को माखन चुरा-चुराकर खाते थे इसलिए उन्हें माखन चुराने वाला भी कहा गया हैइसके लिए एक शब्द दीजिए


चमक - चमकना - चमकाना - चमकवाना

‘चमक’ शब्द के कुछ रूप ऊपर लिखे हैं। इसी प्रकार नीचे लिखे शब्दों का रूप बदलकर सही जगह पर भरो -

ज़रा सा रगड़ते ही हीरे ______ शुरू कर दिया।


नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। आपस में चर्चा करके इसके नीचे दिए गए प्रश्न के उत्तर दो -

"तेरे हरे-भरे सावन के साथी ये आए हैं"

क्या बादल हरे-भरे सावन के साथी हैं अथवा किसान के? या दोनों के।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×