हिंदी

तत्वों के निम्नलिखित युग्मों में किस तत्व की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी अधिक ऋणात्मक होगी? F या Cl - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

तत्वों के निम्नलिखित युग्मों में किस तत्व की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी अधिक ऋणात्मक होगी?

F या Cl

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

किसी वर्ग में नीचे की ओर जाने पर, इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी की ऋणात्मकता क्रमशः घटती जाती है। परंतु Cl की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी (−349 kJ mol−1), F की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी (−328 kJ mol−1) की अपेक्षा अधिक ऋणात्मक होती है। यह F के छोटे आकार के कारण होता है। 3p-कक्षक (Cl) की अपेक्षा 2p-कक्षक (F) में इलेक्ट्रॉन-इलेक्ट्रॉन प्रतिकर्षण अधिक होता है। अतः बाहर से आने वाला इलेक्ट्रॉन Cl की अपेक्षा F में अधिक प्रतिकर्षण अनुभव करता है। इसी कारण F की तुलना में Cl की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी अधिक ऋणात्मक होती है।

shaalaa.com
तत्वों के गुणधर्मों में आवर्तिता - भौतिक गुणधर्म - आयनन एन्थैल्पी
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

आयनन एन्थैल्पी और इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी को परिभाषित करने में विलगित गैसीय परमाणु तथा ‘आद्य अवस्था’ पदों की सार्थकता क्या है?


हाइड्रोजन परमाणु में आद्य अवस्था में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा −2.18 × 10−18 J है। परमाणविक हाइड्रोजन की आयनन एन्थैल्पी J mol−1 के पदों में परिकलित कीजिए।

[संकेत: उत्तर प्राप्त करने के लिए मोल संकल्पना का उपयोग कीजिए।]


द्वितीय आवर्त के तत्वों में वास्तविक आयनन एन्थैल्पी का क्रम इस प्रकार है- Li < B < Be < C < O < N < F < Ne। व्याख्या कीजिए कि Be की ∆iH, B से अधिक क्यों है?


द्वितीय आवर्त के तत्वों में वास्तविक आयनन एन्थैल्पी का क्रम इस प्रकार है- Li < B < Be < C < O < N < F < Ne। व्याख्या कीजिए कि O की ∆iH, N और F से कम क्यों है?


आप इस तथ्य की व्याख्या किस प्रकार करेंगे कि सोडियम की प्रथम आयनन एन्थैल्पी मैग्नीशियम की प्रथम आयनन एन्थैल्पी से कम है, किंतु इसकी द्वितीय आयनन एन्थैल्पी मैग्नीशियम की द्वितीय आयनन एन्थैल्पी से अधिक है?


मुख्य समूह तत्वों में आयनन एन्थैल्पी के किसी समूह में नीचे की ओर कम होने के कौन-से कारक हैं?


वर्ग 13 के तत्वों की प्रथम आयनन एन्थैल्पी के मान (kJ mol−1) में इस प्रकार हैं-

B Al Ga In Tl
801 577 579 558 589

सामान्य से इस विचलन की प्रवर्ति की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे?


किसी तत्त्व के दो समस्थानिकों की प्रथम आयनन एन्थैल्पी समान होगी या भिन्न? आप क्या मानते हैं? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।


प्रथम वर्ग के तत्त्वों के लिए अभिक्रियाशीलता का बढ़ता हुआ क्रम इस प्रकार है- Li < Na < K < Rb < Cs; जबकि वर्ग 17 के तत्त्वों में क्रम F > Cl > Br > I है। इसकी व्याख्या कीजिए।


आयनन एन्थैल्पी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×