हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

टिप्पणी लिखिए। पर्यावरण संवर्धन - Science and Technology 2 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी २]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

टिप्पणी लिखिए।

पर्यावरण संवर्धन

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. पृथ्वी पर अनेक प्राकृतिक और मानवनिर्मित घटकों के दुष्प्रभाव के कारण अनेक पर्यावरणीय समस्याएँ निर्मित हुई हैं। इन समस्याओं का विपरीत प्रभाव सभी सजीवों पर होता है। इन सभी सजीवों को सुरक्षित रखने तथा मानव जीवन को उत्तम बनाने के लिए पर्यावरण संवर्धन की आवश्यकता निर्मित हो गई है।
  2. पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार ने विभिन्न कानून बनाए हैं। पर्यावरण संवर्धन के लिए अंतरराष्ट्रीय संधियाँ भी की गई हैं। संयुक्त राष्ट्र भी पर्यावरण संवर्धन के लिए अत्यधिक सक्रिय है। पर्यावरण संवर्धन तथा पर्यावरण की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए युनायटेड नेशन्स एन्व्हायर्नमेंट प्रोग्राम (UNEP) की स्थापना की गई है।
  3. पर्यावरण संवर्धन के कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता की अत्यंत आवश्यकता है। इस कार्य के लिए लोगों में जनजागृति फैलाना आवश्यक है। बच्चों को पाठशाला की शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण स्नेही मूल्य भी पढ़ाया जाना चाहिए। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सरकार प्रयत्नशील है। पर्यावरण संवर्धन हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। प्राकृतिक संसाधनों का उचित तथा सीमित उपयोग करना भी पर्यावरण संवर्धन करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
shaalaa.com
पर्यावरण संवर्धन (Environmental Conservation)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: पर्यावरणीय व्यवस्थापन - स्वाध्याय [पृष्ठ ४६]

APPEARS IN

बालभारती Vigyaan aur Prodyogiki 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 4 पर्यावरणीय व्यवस्थापन
स्वाध्याय | Q 3. अ. | पृष्ठ ४६
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×