हिंदी

तेज़ हवाओं के कारण कभी-कभी उन नाविकों के कपड़े उड़/खो जाते थे। मान लो, ऐसा ही एक मोज़ा तुम्हें अपनी कहानी सुनाना चाहता है। वह क्या-क्या बातें बताएगा, कल्पना से उसकी कहानी पूरी करो– मैं एक मोज़ा हूँ।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

तेज़ हवाओं के कारण कभी-कभी उन नाविकों के कपड़े उड़/खो जाते थे। मान लो, ऐसा ही एक मोज़ा तुम्हें अपनी कहानी सुनाना चाहता है। वह क्या-क्या बातें बताएगा, कल्पना से उसकी कहानी पूरी करो -

मैं एक मोज़ा हूँ। वैसे तो मैं हमेशा अपने भाई के साथ रहता हूँ।
___________________________________________________
___________________________________________________
___________________________________________________

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

मैं एक मोज़ा हूँ। वैसे तो मैं हमेशा अपने भाई के साथ रहता हूँ। अक्सर लोग मुझे पहन कर जब उतारते हैं तो जूते में डाल देते हैं फिर पहन लेते हैं। लेकिन जब मैं बिल्कुल ही खराब व बदबूदार हो जाता हूँ तो धो दिया जाता हूँ। धोकर सुखाते समय ध्यान रखा जाता है कि मैं अपने भाई के साथ ही रहूँ। एक दिन इसी तरह मुझे धोने के लिए मशीन में डाला गया। धुल तो गया पर बाहर नहीं निकल पाया। मेरा भाई मुझसे बिछड़ कर बाहर सूखने चला गया। मैं परेशान हो गया, अब मेरा क्या होगा, मेरे भाई का क्या होगा? तभी 1 घंटे बाद मालकिन ने मशीन साफ़ की तो मुझे पाया और बड़बड़ाती हुई मुझे भी सुखाने चली गई। तब तक मेरा भाई सूखकर अन्दर आ चुका था। मैं सूखता रहा परन्तु किसी ने नहीं उठाया। 2 दिन बाद किसी ने मुझे उठाया और झाड़ने के काम में लगा दिया। और फिर गंदा होने पर कूड़े के ढेर में डाल दिया गया। मैं अपने भाई से अलग हो गया और आँसू बहाता कूड़े के ढेर में पड़ा हूँ।

shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 8)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 6: सागर यात्रा - अभ्यास [पृष्ठ ४३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Durva Bhag 3 Class 8
अध्याय 6 सागर यात्रा
अभ्यास | Q 11. | पृष्ठ ४३

संबंधित प्रश्न

उपनिषदों में बार-बार कहा गया है कि - "शरीर स्वस्थ हो, मन स्वच्छ हो और तन-मन दोनों अनुशासन में रहें।" आप अपने दैनिक क्रिया-कलापों में इसे कितना लागू कर पाते हैं? लिखिए।


प्राचीन काल से लेकर आज तक राजा या सरकार द्वारा ज़मीन और उत्पादन पर 'कर' (tax) लगाया जाता रहा है। आजकल हम किन-किन वस्तुओं और सेवाओं पर कर देते हैं, सूची बनाइए।


तुम्हें इस कहानी में कौन सबसे अधिक पसंद आया? तुम्हें उसकी कौन-सी बात सबसे अधिक अच्छी लगी?

(क) माँ

(ख) पिताजी

(ग) लेखक

(घ) गौरैया

(ङ) चूहे

(च) बिल्ली

(छ) कबूतर

(ज) कोई अन्य/कुछ और


तुम्हारे विचार से इस कहानी को कौन सुना रहा है? तुम्हें यह किन बातों से पता चला?


क्या होता अगर

बूढ़ी अम्मा की बात पर गोमा ध्यान न देता?


गुड़ियों का संग्रह करने में केशव शंकर पिल्लै को कौन-कौन सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?


केशव शंकर पिल्लै बच्चों के लिए सुबह से शाम तक काम में लगे रहते थे। तुम सुबह से शाम तक कौन-कौन से काम करना चाहोगे? नीचे उपयुक्त जगह में अपनी पसंद के काम को भी लिखो और सही (✓) का निशान लगाओ। तुम उसका कारण भी बताओ।

क्रम सं.

काम का नाम 

✓ या ✗ कारण

(क)

खेलना


 

(ख)

पढ़ना


 

(ग)

चित्रकारी करना


 

(घ)

______


 

(ङ)

______


 

(च)

______


 


"सोहन बना था शायर।"

तुम किसी गज़ल को किसी पुस्तक में पढ़ सकते हो या किसी व्यक्ति द्वारा गाते हुए सुन सकते हो। इसमें से तुम्हें जो भी पसंद हो उसे इकट्ठा करो। उसे तुम समुचित अवसर पर आवश्यकतानुसार गा भी सकते हो।


नीचे लिखे वाक्य में मुहावरे का प्रयोग किया गया है। इस मुहावरे का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।

किसी को कानो-कान खबर न हो।


नीचे लिखे वाक्य में मुहावरे का प्रयोग किया गया है। इस मुहावरे का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।

अंग्रेज़ सरकार के छक्के छूट गए।


तुम्हें कौन-सा खेल पसंद है? अपने किसी स्थानीय खेल के नियम, खिलाड़ियों, की संख्या और सामान के बारे में बताओ।


 नरेंद्र के सारे पैसे क्यों खत्म हो गए?


''काँच बहुत कम बचे थे। जो बचे थे, उनसे हमें बचना था।''

इस वाक्य में 'बच' शब्द को दो तरह से प्रयोग किया गया है। एक 'शेष' के अर्थ में और दूसरा 'सुरक्षा' के अर्थ में।

नीचे दिए गए शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करके देखिए। ध्यान रहे, एक ही शब्द वाक्य में दो बार आना चाहिए और शब्दों के अर्थ में कुछ बदलाव होना चाहिए।

(क) जल (ख) हार


यदि ‘क्या निराश हुआ जाए’ के बाद कोई विराम चिह्न लगाने के लिए कहा जाए तो आप दिए चिह्नों में से कौन-सा चिह्न लगाएँगे? अपने चुनाव का कारण भी बताइए।-,?.;-, …।


'कामचोर' कहानी क्या संदेश देती है?


मूक सिनेमा में संवाद नहीं होते, उसमें दैहिक अभिनय की प्रधानता होती है। पर, जब सिनेमा बोलने लगा उसमें अनेक परिवर्तन हुए। उन परिवर्तनों को अभिनेता, दर्शक और कुछ तकनीकी दृष्टि से पाठ का आधार लेकर खोजें, साथ ही अपनी कल्पना का भी सहयोग लें।


बाज के लिए लहरों ने गीत क्यों गाया था?


''...उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकड़े हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका लोग निकाल ही लेते हैं...''

आपके विचार से लेखक 'जंजीरों' द्वारा किन समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है?


भारतीय खाने की कुछ चीज़ें जैसे-चावल, सेवइयाँ, मिठाइयाँ यूरोप में अलग ढंग से खाई जाती हैं। क्या भारत में ये चीज़ें अलग-अलग ढंग/तरीकों से बनाई और खाई जाती हैं? पता करो और बताओ।


में ने को का के लिए से पर

तालिका में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान में भरो।

पौधों ______ गमलों में रखो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×