हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

सुबह 8 से 10 बजे तक शहर के एक चौक के सिग्नल से आगे जाने वाले विविध वाहनों की संख्याओं का प्रतिशत संलग्न वृत्तालेख में दिया गया है - प्रत्येक प्रकार के वाहन के लिए केंद्रीय - Mathematics 1 - Algebra [गणित १ - बीजगणित]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

सुबह 8 से 10 बजे तक शहर के एक चौक के सिग्नल से आगे जाने वाले विविध वाहनों की संख्याओं का प्रतिशत संलग्न वृत्तालेख में दिया गया है -

  1. प्रत्येक प्रकार के वाहन के लिए केंद्रीय कोण का माप ज्ञात कीजिए।
  2. दुपहिया वाहनों की संख्या 1200 हो तो वाहनों की कुल संख्या कितनी होगी?
योग
Advertisements

उत्तर

१. (i) कार के लिए केंद्रीय कोण = `30/100 xx 360° = (30 xx 360)/100` = 108°

(ii) टेम्पो के लिए केंद्रीय कोण = `12/100 xx 360° = (12 xx 360)/100` = 43.2°

≈ 43° .......(पूर्णांक संख्या में रूपांतरित करने पर)

(iii) बस के लिए केंद्रीय कोण = `8/100 xx 360° = (8 xx 360)/100` = 28.8°

≈ 29° .......(पूर्णांक संख्या में रूपांतरित करने पर)

(iv) रिक्षा के लिए केंद्रीय कोण = `10/100 xx 360°` = 36°

(v) दुपहिया वाहनों के लिए केंद्रीय कोण = `40/100 xx 360° = (40 xx 360)/100` = 144°

२. मानो, वाहनों की कुल संख्या x है।

दुपहिया वाहनों की संख्या 1200 है तथा दुपहिया वाहनों के केंद्रीय कोण की माप = 144°

यह मान सूत्र में प्रतिस्थापित करने पर,

दुपहिया वाहनों का केंद्रीय कोण = `("दुपहिया वाहनों की संख्या")/("वाहनों की कुल संख्या") xx 360°`

∴ 144° = `1200/"x" xx 360°`

∴ x = `1200/(144°) xx 360°`

= `100/12 xx 360`

= 100 × 30

= 3000

∴ वाहनों की कुल संख्या 3000 है।

shaalaa.com
वृत्तालेख का वाचन (Reading of Pie Diagram)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 6: सांख्यिकी - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 6 [पृष्ठ १६७]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 6 सांख्यिकी
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 6 | Q 14. | पृष्ठ १६७

संबंधित प्रश्न

किसी गाँव में भिन्न-भिन्न व्यवसायों के व्यवसायियों का प्रतिशत दिखानेवाला वृत्तालेख आकृति में दिया गया है। इसके आधार दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

  1. कुल व्यवसायियों की संख्या 10000 हो तो निर्माण कार्य के क्षेत्र मेंं कितने व्यवसायी हैं?
  2. प्रशासन के क्षेत्र मेंं कितने व्यवसायी कार्यरत हैं?
  3. उत्पादन के क्षेत्र मेंं कितने प्रतिशत व्यवसायी हैं?

किसी परिवार मेंं वार्षिक निवेश का वृत्तालेख साथ की आकृति मेंं दिया गया है। इसके आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

  1. शेयर्स मेंं निवेश राशि रु. 2000 हो तो कुल निवेश कितना होगा?
  2. बैंक मेंं जमा राशि कितनी होगी?
  3. शेयर्स की अपेक्षा म्युच्युअल फंड मेंं कितनी अधिक राशि निवेश की गई है?
  4. डाकघर मेंं निवेश कितना है?

किसी सर्वेक्षण मेंं शालेय विद्यार्थियों की विभिन्न खेलों मेंं रुचि जानने के लिए किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी संलग्न वृत्तालेख मेंं दिखाई गई है। कुल विद्यार्थियों की संख्या 1000 हो तो -

  1. क्रिकेट पसंद करने वाले विद्यार्थी कितने हैं?
  2. फुटबॉल का खेल कितने विद्यार्थियों को पसंद है?
  3. अन्य खेलों को पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?

किसी विद्यालय में वार्षिक आर्थिक नियोजन में अलग-अलग खेल पर खर्च की गई राशि का वृत्तालेख दर्शाया हैं। यदि फुटबॉल पर खर्च की गई राशि 9,000 रुपये हो, तो निम्न प्रश्नों का उत्तर लिखिये:

  1. खेल पर कुल कितनी राशि खर्च की गई?
  2. क्रिकेट पर कितनी राशि खर्च की गई?

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×