हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

किसी सर्वेक्षण मेंं शालेय विद्यार्थियों की विभिन्न खेलों मेंं रुचि जानने के लिए किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी संलग्न वृत्तालेख मेंं दिखाई गई है। कुल विद्यार्थियों की संख्या 1000 हो तो - - Mathematics 1 - Algebra [गणित १ - बीजगणित]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी सर्वेक्षण मेंं शालेय विद्यार्थियों की विभिन्न खेलों मेंं रुचि जानने के लिए किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी संलग्न वृत्तालेख मेंं दिखाई गई है। कुल विद्यार्थियों की संख्या 1000 हो तो -

  1. क्रिकेट पसंद करने वाले विद्यार्थी कितने हैं?
  2. फुटबॉल का खेल कितने विद्यार्थियों को पसंद है?
  3. अन्य खेलों को पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?
योग
Advertisements

उत्तर

१. मानो, क्रिकेट पसंद करने वाले विद्यार्थी x हैं।

क्रिकेट पसंद करने वाले कुल विद्यार्थियों के केंद्रीय कोण की माप 81° दी गई है।

यह मान सूत्र में प्रतिस्थापित करने पर,

केंद्रीय कोण = `("क्रिकेट पसंद करने वाले विद्यार्थी")/("विद्यार्थियों की कुल संख्या") xx 360` .....(सूत्र)

∴ 81 = `"x"/1000 xx 360` ............(मान प्रतिस्थापित करने पर)

∴ x = `(81 xx 1000)/360` = 225

∴ क्रिकेट पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 225 है।

२. इसी प्रकार फुटबॉल का मान सूत्र में प्रतिस्थापित करने पर,

केंद्रीय कोण = `("फुटबॉल पसंद करने वाले विद्यार्थी")/("विद्यार्थियों की कुल संख्या") xx 360` .....(सूत्र)

∴ 63 = `("फुटबॉल पसंद करने वाले विद्यार्थी")/1000 xx 360`

∴ फुटबॉल पसंद करने वाले विद्यार्थी = `(63 xx 1000)/360` = 175

∴ फुटबॉल पसंद करने वाले 175 विद्यार्थी हैं।

३. माना, अन्य खेल पसंद करने वाले विद्यार्थी y हैं।

केंद्रीय कोण = `("अन्य खेल पसंद करने वाले विद्यार्थी")/("विद्यार्थियों की कुल संख्या") xx 360` .....(सूत्र)

∴ 72 = `"y"/1000 xx 360` ............(मान प्रतिस्थापित करने पर)

∴ y = `(72 xx 1000)/360` = 200

∴ अन्य खेल पसंद करने वाले 200 विद्यार्थी हैं।

shaalaa.com
वृत्तालेख का वाचन (Reading of Pie Diagram)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 6: सांख्यिकी - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 6 [पृष्ठ १६८]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 6 सांख्यिकी
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 6 | Q 16. | पृष्ठ १६८

संबंधित प्रश्न

किसी गाँव में भिन्न-भिन्न व्यवसायों के व्यवसायियों का प्रतिशत दिखानेवाला वृत्तालेख आकृति में दिया गया है। इसके आधार दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

  1. कुल व्यवसायियों की संख्या 10000 हो तो निर्माण कार्य के क्षेत्र मेंं कितने व्यवसायी हैं?
  2. प्रशासन के क्षेत्र मेंं कितने व्यवसायी कार्यरत हैं?
  3. उत्पादन के क्षेत्र मेंं कितने प्रतिशत व्यवसायी हैं?

किसी परिवार मेंं वार्षिक निवेश का वृत्तालेख साथ की आकृति मेंं दिया गया है। इसके आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

  1. शेयर्स मेंं निवेश राशि रु. 2000 हो तो कुल निवेश कितना होगा?
  2. बैंक मेंं जमा राशि कितनी होगी?
  3. शेयर्स की अपेक्षा म्युच्युअल फंड मेंं कितनी अधिक राशि निवेश की गई है?
  4. डाकघर मेंं निवेश कितना है?

सुबह 8 से 10 बजे तक शहर के एक चौक के सिग्नल से आगे जाने वाले विविध वाहनों की संख्याओं का प्रतिशत संलग्न वृत्तालेख में दिया गया है -

  1. प्रत्येक प्रकार के वाहन के लिए केंद्रीय कोण का माप ज्ञात कीजिए।
  2. दुपहिया वाहनों की संख्या 1200 हो तो वाहनों की कुल संख्या कितनी होगी?

किसी विद्यालय में वार्षिक आर्थिक नियोजन में अलग-अलग खेल पर खर्च की गई राशि का वृत्तालेख दर्शाया हैं। यदि फुटबॉल पर खर्च की गई राशि 9,000 रुपये हो, तो निम्न प्रश्नों का उत्तर लिखिये:

  1. खेल पर कुल कितनी राशि खर्च की गई?
  2. क्रिकेट पर कितनी राशि खर्च की गई?

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×