हिंदी

सलोनी ने लकड़ी के कोयले का एक जलता हुआ टुकड़ा लिया और उससे उत्सर्जित होने वाली गैस को एक परखनली में इकट्टा किया- (क) वह गैस की प्रकृति कैसे ज्ञात करेगी? (ख) इस प्रक्रम

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

सलोनी ने लकड़ी के कोयले का एक जलता हुआ टुकड़ा लिया और उससे उत्सर्जित होने वाली गैस को एक परखनली में इकट्टा किया-

(क) वह गैस की प्रकृति कैसे ज्ञात करेगी?

(ख) इस प्रक्रम में होने वाली सभी अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

सलोनी परखनली में इकट्ठी की गई गैस पानी डालकर उसे उसमें घोलने का प्रयास करेगी। जैसा की हम जानते है कोयला जब वायु की उपस्थिति में जलता है तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है और यह गैस पानी में घुलकर कार्बनिक अम्ल (H2CO3) उत्पन्न करती है। जिसकी प्रकृति का परिक्षण सलोनी लिटमस पत्र की सहायता से कर सकती है। यदि यह विलयन नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है तो विलयन की प्रकृति अम्लीय है अन्यथा क्षारीय।

\[\ce{C + O -> CO2}\]

कार्बन + ऑक्सीजन → कार्बन डाइऑक्साइड

\[\ce{CO2 + H2O -> H2CO3}\]

कार्बन डाइऑक्साइड + जल कार्बनिक → अम्ल  

shaalaa.com
धातुओं के रासायनिक गुणधर्म
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

धातुएँ सामान्यतः अम्लों से क्रिया कर लवण तथा हाइड्रोजन गैस देती है। निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल धातुओं (Mn तथा Mg के अतिरिक्त) से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस नहीं देता है?


विभिन्न विधियों द्वारा धातुओं को परिष्कृत किया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सी धातुओं को विदयुत परिष्करण द्वारा परिष्कृत किया जाता है?

  1. Au
  2. Cu
  3. Na 
  4. K

धातुएँ सामान्यतः ठोस प्रकृति की होती है। निम्नलिखित में से कौन-सी धातु कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पायी जाती है?


एक विदयुत-अपघटनी सेल बनता है ______ 

  1. धनावेशित कैथोड से
  2. ऋणावेशित ऐनोड से
  3. धनावेशित ऐनोड से
  4. ऋणावेशित कैथोड से

एक तत्व A मुलायम है तथा उसे चाकू से काटा जा सकता है। यह वायु के प्रति अत्यधिक क्रियाशील है तथा वायु में खुला नहीं रखा जा सकता है। यह जल के साथ प्रचंड अभिक्रिया करता है। निम्नलिखित में से इस धातु को पहचानिए -


धातुओं के निष्कर्षण में विद्युत अपघटनी परिष्करण का उपयोग शुद्ध धातुओं को प्राप्त करने में किया जाता है।

(अ) इस प्रक्रम द्वारा सिल्वर धातु को शुद्ध अवस्था में प्राप्त करने के लिए कौन-से पदार्थ के कैथोड व ऐनोड काम में लिए जाते हैं।

(ब) एक उपयुक्त विद्युत अपघट्य का भी सुझाव दीजिए।

(स) इस विद्युत अपघटनी सेल में विद्युतधारा प्रवाहित करने के उपरांत हमें शुद्ध सिल्वर कहाँ प्राप्त होगा? 


क्या होता है? जब, 

  1. ZnCO3 को ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में गरम किया जाता है?
  2. Cu2O तथा Cu2S के मिश्रण को गरम किया जाता है? 

ऊष्मा के दो उत्तम चालकों और दो दुर्बल चालकों के उदाहरण दीजिए।


एक धातु M अम्लों से क्रिया पर हाइड्रोजन मुक्त नहीं करता है परंतु ऑक्सीजन से क्रिया पर एक काले रंग का यौगिक देता है। M तथा काले रंग के उत्पाद को पहचानिए M की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया को भी समझाइए।


एक अधातु A जो वायु का सबसे बड़ा अवयव है, उत्प्रेरक (Fe) की उपस्थिति में हाइड्रोजन के साथ 1 : 3 अनुपात में गरम किए जाने पर एक गैस B देता है। O, के साथ अभिक्रिया पर यह एक ऑक्साइड C देता है। यदि इस ऑक्साइड को वायु की उपस्थिति में जल में प्रवाहित करते हैं तो यह एक अम्ल D देता है जो कि एक प्रबल ऑक्सीकारक की भाँति व्यवहार करता है।

  1. A, B, C तथा D को पहचानिए।
  2. यह अधातु आवर्त सारणी के किस समूह से संबंधित है?

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×