Advertisements
Advertisements
प्रश्न
धातुएँ सामान्यतः अम्लों से क्रिया कर लवण तथा हाइड्रोजन गैस देती है। निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल धातुओं (Mn तथा Mg के अतिरिक्त) से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस नहीं देता है?
विकल्प
H2SO4
HCl
HNO3
उपरोक्त सभी
Advertisements
उत्तर
HNO3
स्पष्टीकरण -
दिए गए विकल्पों में से केवल नाइट्रिक अम्ल धातुओं से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस नहीं देता है बल्कि नाइट्रिक अम्ल एक बहुत प्रबल ऑक्सीकारक है और यह जल में बनने वाली हाइड्रोजन गैस को ऑक्सीकृत कर देता है और इस प्रकार हाइड्रोजन गैस नहीं बनती है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
वैज्ञानिक कारण लिखिए।
हरी परत जमे हुए तांबे के बर्तन साफ करने के लिए नींबू या इमली का उपयोग करते हैं।
धातुएँ सामान्यतः ठोस प्रकृति की होती है। निम्नलिखित में से कौन-सी धातु कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पायी जाती है?
मिश्रातु एक धातु का एक धातु अथवा अधातु के साथ समांगी मिश्रण है। निम्नलिखित में से कौन-सी मिश्रातु उसके अवयवों में एक अधातु रखती है?
धातुएँ सामान्यतः क्षारीय ऑक्साइड बनाती हैं। निम्नलिखित में से कौन सी धातु एक उभयधर्मी ऑक्साइड बनाती है?
इकबाल ने चमकीले द्विसंयोजी तत्व M की अभिक्रिया सोडियम हाइड्रॉक्साइड से की उसने अभिक्रिया मिश्रण में बुलबुलों को बनते देखा। जब इसी तत्व की क्रिया हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से की तो उसे समान प्रेक्षण प्राप्त हुए सुझाव दीजिए कि वह बनी हुई गैस की पहचान कैसे करेगा? दोनों अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए।
धातुओं के निष्कर्षण में विद्युत अपघटनी परिष्करण का उपयोग शुद्ध धातुओं को प्राप्त करने में किया जाता है।
(अ) इस प्रक्रम द्वारा सिल्वर धातु को शुद्ध अवस्था में प्राप्त करने के लिए कौन-से पदार्थ के कैथोड व ऐनोड काम में लिए जाते हैं।
(ब) एक उपयुक्त विद्युत अपघट्य का भी सुझाव दीजिए।
(स) इस विद्युत अपघटनी सेल में विद्युतधारा प्रवाहित करने के उपरांत हमें शुद्ध सिल्वर कहाँ प्राप्त होगा?
एक धातु जो कि कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहती हैको उसके सल्फाइड से वायु की उपस्थिति में गरम कर प्राप्त किया जाता हैधातु तथा उसके अयस्क को पहचानिए तथा संबंधित रासायनिक अभिक्रिया दीजिए।
एक तत्व एक ऑक्साइड A2O3 बनाता है, जो कि अम्लीय प्रकृति का है। धातु अथवा अधातु के रूप में A को पहचानिए।
CuSO4 के विलयन को आयरन के पात्र में रखा गया। कुछ दिनों के पश्चात् आयरन के पात्र में बहुत से छिद्र पाये गए। अभिक्रियाशीलता के संदर्भ में कारण समझाइये। संबंधित से अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
एक अधातु A जो वायु का सबसे बड़ा अवयव है, उत्प्रेरक (Fe) की उपस्थिति में हाइड्रोजन के साथ 1 : 3 अनुपात में गरम किए जाने पर एक गैस B देता है। O, के साथ अभिक्रिया पर यह एक ऑक्साइड C देता है। यदि इस ऑक्साइड को वायु की उपस्थिति में जल में प्रवाहित करते हैं तो यह एक अम्ल D देता है जो कि एक प्रबल ऑक्सीकारक की भाँति व्यवहार करता है।
- A, B, C तथा D को पहचानिए।
- यह अधातु आवर्त सारणी के किस समूह से संबंधित है?
