Advertisements
Advertisements
प्रश्न
सभी साझेदारों ने फर्म के विघटन की इच्छा व्यक्त की। यासिन एक साझेदार 2,00,000 रुपये के ऋण को साझेदारों के पूँजी भुगतान से पहले भुगतान चाहता है। लेकिन अमर, एक अन्य साझेदार पूँजी का भुगतान, यासिन के ऋण के भुगतान से पहले चाहता है। कारण बताते हुए उनके बीच उपाय का सुझाव दें।
Advertisements
उत्तर
साझेदारी अधिनियम 1932 की धारा 48 के अनुसार, विघटन के समय, साझेदारों से ऋण और अग्रिमों को उनके पूँजी खातों के निपटान से पहले भुगतान किया जाना चाहिए। इसलिए, यास्तिन का तर्क सही है कि साझेदारों की पूँजी के भुगतान से पहले उसके 2,00,000 रुपये का ऋण भुगतान किया जाना चाहिए।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
लेखा व्यवहार कीजिए:
गैर-अभिलेखित परिसंपत्तियाँ
वसूली खाता किसे कहते हैं?
वसूली खाते का प्रारूप बनाइए।
वसूली व्यय से संबंधित निम्न व्यवहारों का रोज़नामचा बनाइएः
(अ) वसूली व्यय की राशि 2,500 रूपये।
(ब) वसूली व्यय की राशि 3,000 रुपये का भुगतान अशोक द्वारा जो कि एक साझेदार है।
(स) वसूली व्यय 2,300 रूपये तरुण द्वारा व्यक्तिगत तौर पर किए गए।
(द) साझेदार अमित को परिसंपत्तियों की वसूली के लिए 4000 रूपये में नियुक्त किया गया। वास्तविक वसूली व्यय की राशि 3000 रूपये है।
एक पुराने कंप्यूटर को पिछले वर्ष के लेखा पुस्तकों में अपलिखित किया गया। एक साझेदार नितिन द्वारा उसी को 3,000 रुपये में लिया गया। यह मानते हुए कि फर्म का विघटन हो चुका है, उपरोक्त के संबंध में रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए।
निम्न परिस्थितियों में आप रशिम और बिंदु के वसूली व्ययों का किस प्रकार लेखा व्यवहार करेंगे:
1. वसूली व्यय की राशि 1,00,000 रुपये।
2. वसूली व्यय की राशि 30,000 रुपये का भुगतान साझेदार रशिम ने किया।
3. विघटन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए रशिम ने वसूली व्यय का वहन किया जिसके लिए पारितोषिक 70,000 रूपये दिया गया। रशिम द्वारा वास्तविक व्यय 120000 रूपये किया गया।
निम्न व्यवहारों की रोज़नामचा प्रविष्टियाँ दीजिए:
- विभिन्न परिसंपत्तियों और दायित्वों की वसूली का अभिलेखन।
- फर्म के पास 1,60,000 रुपये का स्टॉक है। साझेदार अज़ीज़ द्वारा 50% स्टॉक को
20% छूट पर ले लिया गया।
- शेष स्टॉक का विक्रय लागत मूल्य पर 30% लाभ पर हुआ।
- भूमि और भवन (पुस्तक मूल्य 1,60,000 रुपये) का विक्रय 3,00,000 रुपये में एक दलाल के द्वारा किया गया जिसने सौदे पर 2% कमीशन लिया।
- संयंत्र और मशीनरी (पुस्तक मूल्य 60,000 रुपये) एक लेनदार को पुस्तक मूल्य से 10% कम के स्वीकृत मूल्यांकन पर दिया गया।
- विनियोग जिसका मूल्य 4,000 रुपये था से 50% वसूली हुई।
समस्त दायित्वों को वसूली खाते में हस्तांतरित करने तथा विर्भिन्न परिसंपत्तियों ( रोकड़ के अतिरिक्त ) तीसरे पक्ष को किसी फर्म के विघटन पर निम्न लेनदेनों के संबंध में क्या रोज़नामचा प्रविष्टियाँ की जाएँगी।
- आरती ने 80,000 रुपये के मूल्य का स्टॉक 68,000 रुपये में लिया।
- 40.000 रुपये की गैर-अभिलेखित मोटर साइकिल जो कि करीम द्वारा ली गई।
- फर्म ने कर्मचारियों को 40,000 रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया।
- विभिन्न दायित्व को जो कि 36,000 रुपये के थे, को 15% छूट पर भुगतान किया गया।
- वसूली पर हानि 42,000 रुपये को आरती और करीम के मध्य 3 : 4 के अनुपात में विभाजन किया जाऐगा।
रोज़ और लिली का लाभ विभाजन अनुपात 2 : 3 है। 31 मार्च, 2017 को उनका तुलन पत्र निम्न है :
| दायित्व | राशि (रु.) | परिसंपत्तियाँ | राशि (रु.) | |
| लेनदार | 40,000 | रोकड़ | 16,000 | |
|
लिली से ऋण |
32,000 | देनदार | 80,000 | 76,400 |
|
लाभ व हानि |
50,000 | घटाया: संदिग्ध ऋण के लिए प्रावधान |
3,600 | |
|
पूँजी: |
स्टॉक | 1,09,600 | ||
| लिली | 1,60,000 |
प्राप्य विपत्र |
40,000 | |
| रोज | 2,40,000 | भवन | 2,80,000 | |
| 5,22,000 | 5,22,000 |
रोज़ और लिली इस तिथ को फर्म के विघटन का निर्णय करते हैं। परिसंपत्तियों (प्राप्य विपत्र को छोड़कर) से वसूली 4,84,000 रुपये लेने के लिए सहमत है। लेनदार 38.000 रू. पर सहमत है। वसूली की लागत 2,400 रूपये। फर्म में मोटर साईकल है जिसको फर्म के रुपयों से लिया गया लेकिन फर्म की पुस्तकों में नहीं दर्शाया गया। इसका विक्रय 10,000 रुपये में किया गया। बकाया बिजली बिल के संबंध में संभावित दायित्व 5,000 रुपये हैं। प्राप्य विपत्र रोज़ ने 33,000 रुपये में ले लिया।
वसूली खाता, साझेदारों के पूँजी खाते, ऋण खाता और रोकड़ खाता तैयार करें।
शिल्पा, मीना और नंदा ने 31 मार्च, 2020 को फर्म के विघटन का निर्णय लिया। इनका लाभ विभाजन अनुपात 3: 2: 1 है और उनका तुलन पत्र इस प्रकार है:
|
31 मार्च, 2020 को शिल्पा, मीना और नंदा का तुलन पत्र |
|||
| दायित्व |
राशि (रु.) |
परिसंपन्तियाँ | राशि (रु.) |
| पूँजी: | भूमि | 81,000 | |
| शिल्पा | 80,000 | स्टॉक | 56,760 |
| मीना | 40,000 | देनदार | 18,600 |
|
बैंक ऋण |
20,000 |
नंदा की पूँजी |
23,000 |
| लेनदार | 37,000 | रोकड़ | 10,840 |
|
संदिग्ध ऋण के लिए प्रावधान |
1,200 | ||
|
सामान्य संचय |
12,000 | ||
| 1,90,200 | 1,90,200 | ||
शिल्पा ने 41,660 रुपये मूल्य का स्टॉक 35,000 रुपये में ले लिया और बैंक ऋण का भुगतान करने को सहमत हुई। शेष स्टॉक का विक्रय 14,000 रुपये में किया गया और 10,000 रुपये के देनदारों से 8,000 रुपये वसूली हुई । भूमि का विक्रय 1,10,000 रुपये में किया। शेष देनदारों से पुस्तक मूल्य की 50% वसूली हुई। वसूली की लागत राशि 1,200 रुपये है। 6,000 रुपये मूल्य की एक टंकण मशीन पुस्तकों में गैर-अभिलेखित है, को एक लेनदार ने इसी मूल्य पर ले लिया। वसूली खाता तैयार करें।
सुरजीत और राही का लाभ व हानि विभाजन अनुपात 3: 2 है। 31 मार्च, 2020 को उनका तुलन पत्र इस प्रकार है:
| 31 मार्च, 2020 को सुरजीत और राही का तुलन पत्र | |||
| दायित्व | राशि (रु) | परिसंपत्तियाँ | राशि (रु) |
| लेनदार | 38,000 | बैंक | 11,500 |
| श्रीमती सुरजीत से ऋण | 10,000 | स्टॉक | 6,000 |
| संचय | 15,000 | देनदार | 19,000 |
| राही का ऋण | 5,000 | फर्नीचर | 4,000 |
| पूँजी: | संयंत्र | 28,000 | |
| सुरजीत | 10,000 | विनियोग | 10,000 |
| राही | 8,000 | लाभ व हानि | 7,500 |
| 86,000 | 86,000 | ||
31 मार्च, 2020 को फर्म का विघटन निम्न शर्तों पर हुआ:
(1) सुरजीत ने विनियोगों को 8,000 रूपये में लिया और वह श्रीमती सुरजीत के ऋण का भुगतान करेगा।
(2) अन्य परिसंपत्तियों से वसूली निम्न हैं:
|
स्टॉक |
5,000 रू. |
|
देनदार |
18,500 रू. |
|
फर्नीचर |
4,500 रु. |
| संयंत्र | 25,000 |
(3) वसूली व्यय की राशि 1,600 रूपये है।
(4) लेनदारों ने पूर्ण भुगतान के 37,000 रुपये स्वीकार किए।
(5) आप वसूली खाता, साझेदारों के पूँजी खाते और बैंक खाता तैयार करें।
रीटा, गीता और आशीष फर्म में साझेदार हैं, उनका लाभ/हानि विभाजन अनुपात 3: 2: 1 है। 31 मार्च, 2017 को उनका तुलन पत्र इस प्रकार है:
|
31 मार्च, 2017 को रीटा, गीता और आशीष का तुलन पत्र |
||||
| दायित्व |
राशि (रू.) |
परिसंपत्तियाँ | राशि (रू.) | |
| पूँजी: | रोकड़ | 22,500 | ||
| रीटा | 80,000 | 1,60,000 | देनदार | 52,300 |
| गीता | 50,000 | स्टॉक | 36,000 | |
| आशीष | 30,000 | विनियोग | 69,000 | |
| लेनदार | 65,000 | संयंत्र | 91,200 | |
| देय विपत्र | 26,000 | |||
|
सामान्य संचय |
20,000 | |||
| 2,71,000 | 2,71,000 | |||
ऊपर दी गई तिथि को फर्म का विघटन हो गया।
1. रीटा को परिसंपत्तियों की वसूली के लिए नियुक्त किया गया। रीटा को परिसंपत्तियों की वसूली के लिए 5% कमीशन (रोकड़ के अतिरिक्त) मिलेगा और वह सारे वसूली व्यय करेगी।
2. परिसंपत्तियों से वसूली निम्न है:
| देनदार | 30,000 रू |
| स्टॉक | 26,000 रू |
| संयंत्र | 42,750 रू |
3. विनियोग से पुस्तक मूल्य के 85% की वसूली हुई।
4. वसूली व्यय की राशि 4,100 रुपये है।
5. फर्म ने बकाया वेतन 7,200 रूपये का भुगतान किया जिसका प्रावधान पहले नहीं किया गया था।
6. एक विपत्र बैंक से छूट के संबंध में आकस्मिक दायित्व है जिसका भुगतान 9800 रूपये किया गया। वसूली खाता, साझेदारों के पूँजी खाते, रोकड़ खाता तैयार करें।
आशू और हरीश साझेदार हैं। वे अपना लाभ और हानि 3 : 2 में विभाजित करते हैं। 31 मार्च, 2017 को फर्म के विघटन का निर्णय लिया गया। इस तिथ को फर्म का तुलन पत्र इस प्रकार है:
|
31 मार्च, 2017 को आश्रा और हरीश का तुलन पत्र |
||||
| दायित्व |
|
राशि (रु.) | परिसंपन्तियाँ | राशि (रु.) |
| पूँजी: | भवन | 80,000 | ||
| आशू | 1,08,000 | 1,62,000 | मशीनरी | 70,000 |
| हरीश | 54,000 | फर्नीचर | 14,000 | |
| लेनदार | 88,000 | स्टोक | 20,000 | |
|
बैक अधिविकर्ष |
50,000 | विनियोग | 60,000 | |
| देनदार | 48,000 | |||
|
हस्तस्थ रोकड़ |
8,000 | |||
| 3,00,000 | 3,00,000 | |||
आशू ने भवन को 95,000 रुपये में और हरीश ने मशीनरी और फर्नीचर को 80,000 रुपये के मूल्य पर लिया। आशू लेनदारों का भुगतान करने के लिए सहमत हुआ और हरीश ने बैंक अधिविकर्ष का भुगतान किया। स्टॉक और विनियोग को दोनों साझेदारों ने लाभ विभाजन अनुपात में ले लिया। देनदारों से 46,000 रुपये वसूली हुई। वसूली व्ययों की राशि 3,000 रुपये हैं। आवश्यक बही खाता तैयार करें।
संजय, तरुण और विनित लाभ 3: 2 : 1 के अनुपात में विभाजित करते हैं। 31 मार्च, 2017 को उनका तुलन पत्र निम्न है:
|
31 मार्च, 2017 को तुलन पत्र |
||||
| दायित्व |
राशि (रू.) |
परिसंपत्तियाँ |
राशि (रू.) | |
|
पूँजी: |
संयंत्र | 90,000 | ||
| संजय | 1,00,000 | 2,70,000 | देनदार | 60,000 |
| तरुण | 1,00,000 | फ़र्नीचर | 32,000 | |
| विनित | 70,000 | स्टॉक | 60,000 | |
| लेनदार | 80,000 | विनियोग | 70,000 | |
|
देय विपत्र |
30,000 |
प्राप्य विपत्र |
36,000 | |
|
हस्तस्थ रोकड़ |
32,000 | |||
| 3,80,000 |
|
3,80,000 | ||
इस तिथि को फर्म का विघटन हो गया। संजय को परिसंपत्तियों से वसूली के लिए नियुक्त किया गया। संजय को परिसंपत्तियों से वसूली पर (रोकड़ के अतिरिक्त) 6% कमीशन दिया जाएगा और वह वसूली पर व्यय का भुगतान करेगा। संजय द्वारा परिसंपत्तियों से निम्न वसूली की गई:
संयंत्र 72,000 रूपये, देनदार 54,000 रुपये, फ़र्नीचर 18,000 रूपये, स्टॉक पुस्तक मूल्य का 90%, विनियोग 76,000 रूपये और प्राप्य विपत्र 31000 रुपये वसूली व्यय की राशि 4500 रुपये है।
वसूली खाता, पूँजी खाते, रोकड़ खाता तैयार करें।
31 मार्च, 2017 को गृप्ता और शर्मा का तलन पत्र निम्न है:
| 31 मार्च, 2017 को गुप्ता और शर्मा का तुलन पत्र | ||||
| दायित्व |
राशि (रू.) |
परिसंपत्तियाँ |
राशि (रू.) | |
| विविध लेनदार | 38,000 |
बैंक में रोकड़ |
12,500 | |
|
श्रीमती गुप्ता से ऋण |
विविध देनदार |
55,000 | ||
|
श्रीमती शर्मा से ऋण |
स्टॉक | 44,000 | ||
| सामान्य संचय |
प्राप्य विपत्र |
19,000 | ||
|
डूबत ऋण के |
मशीनरी | 52,000 | ||
|
पूँजी: |
विनियोग | 38,500 | ||
|
गुप्ता |
90,000 | 1,50,000 | फिक्सचर्स | 27,000 |
| शर्मा | 60,000 | |||
| 2,48,000 | 2,48,000 | |||
31 मार्च, 2017 को फर्म का विघटन हो गया और परिसंपत्तियों से वसूली व दायित्वों का भुगतान निम्न है:
(अ) परिसंपत्तियों से वसूली:
|
विविध देनदार |
52,000 |
| स्टॉक | 42,000 |
| प्राप्य विपत्र | 16,000 |
| मशीनरी | 49,000 |
| फिक्सचर | 20,000 |
(ब) गुप्ता द्वारा विनियोग 36,000 रुपये के स्वीकृत मूल्य पर लिए गए और वह श्रीमती गुप्ता के ऋण का भुगतान करने के लिए सहमत है।
(स) विविध लेनदारों को 3% छूट पर भुगतान किया गया।
(द) वसूली व्यय 120 रुपये किए गए।
विघटन पर रोज़नामचा प्रविष्टि करें और वसूली खाता, बैंक खाता और साझेदारों के पूँजी खाते तैयार करें।
