Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
रोहित/रोहिणी मोरे, शीतल नगर, मालेगाँव से व्यवस्थापक, भारतीय स्टेट बैंक, मारूती नगर शाखा, मालेगाँव को बैंक खाता खुलवाने हेतु आवोदन पत्र लिखता/लिखती है।
Advertisements
उत्तर
शीतल नगर
मालेगांव
दिनांक: 09 अप्रैल 2025
प्रति,
व्यवस्थापक महोदय,
भारतीय स्टेट बैंक,
मारुति नगर शाखा,
मालेगांव।
विषय: खाता खुलवाने हेतु आवेदन पत्र
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं रोहिणी मोरे, शीतल नगर, मालेगांव की निवासी हूँ। मुझे आपके बैंक में एक नया बचत खाता खुलवाना है। मैं आपके बैंक की सेवाओं से प्रभावित हूँ एवं भविष्य में सभी बैंकिंग कार्यकलाप आपके बैंक के माध्यम से संचालित करना चाहती हूँ।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरे नाम से एक नया बचत खाता खोलने की कृपा करें। साथ में आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि संलग्न कर रही हूँ।
आपकी सकारात्मक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
सधन्यवाद।
भवदीय,
रोहिणी मोरे
शीतल नगर,
मालेगांव।
