हिंदी

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए: अंकिता/अंकित सांगळे, 111, स्टेशन रोड, लातूर से अपने मित्र/सहेली सुधीर/सुधा देशपांडे, किस्मत नगर, अकोला को नाट्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अभिनय - Hindi (Second/Third Language) [हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा)]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

अंकिता/अंकित सांगळे, 111, स्टेशन रोड, लातूर से अपने मित्र/सहेली सुधीर/सुधा देशपांडे, किस्मत नगर, अकोला को नाट्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अभिनय का पुरस्कार प्राप्त होने पर अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखती/लिखता है।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

111, स्टेशन रोड,
लातूर।
दिनांक: 18 अगस्त, 2024

प्रिय सुधा,

सप्रेम नमस्कार।

आशा करती हूँ कि तुम सकुशल एवं प्रसन्नचित्त होगी। तुम्हारे विषय में एक अत्यंत हर्षदायक समाचार प्राप्त हुआ कि तुमने हाल ही में आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अभिनय के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए मेरी ओर से हार्दिक बधाई स्वीकार करो।

तुम्हारी अभिनय कला की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। तुम्हारी मेहनत, लगन और नाट्य कला के प्रति समर्पण का यह फल है। मुझे यह जानकर अत्यंत गर्व का अनुभव हो रहा है कि मेरी प्रिय सहेली ने ऐसा सम्मान प्राप्त किया है। तुम्हारा मंच पर प्रदर्शन सदैव दर्शकों को भावविभोर करता रहा है, और इस पुरस्कार ने तो जैसे उस पर मोहर ही लगा दी।

मैं आशा करती हूँ कि तुम इसी प्रकार आगे भी सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ती रहो और अपने अभिनय से सभी का मन मोह लेती रहो। अगली बार जब तुम लातूर आओगी, तो जरूर मिलना। तुम्हारे अनुभवों को सुनने की बड़ी उत्सुकता है।

पुनः एक बार ढेर सारी शुभकामनाएँ और प्यार सहित।

तुम्हारी सहेली
अंकिता सांगळे

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2022-2023 (July) Official

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×