हिंदी

पुस्तकालय में हिंदी के प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें मँगवाने के लिए प्राचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए। - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

पुस्तकालय में हिंदी के प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें मँगवाने के लिए प्राचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

प्राचार्य,
शारदा विद्यालय
आगरा विस्तार
उत्तर प्रदेश
दिनांक - 27 अप्रैल 2025

      विषय: पुस्तकें मँगवाने हेतु प्रार्थना-पत्र

महोदय,

   सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की दसवीं कक्षा का छात्र हूँ। हमारे विद्यालय में नियमित रूप से पुस्तकालय का कालांश (लाइब्रेरी पीरियड) होता है, जिसका हम सभी विद्यार्थी लाभ उठाते हैं। किंतु, वर्तमान में पुस्तकालय में विशेषकर हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकों का अभाव है।

   हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और पाठ्यक्रम के अंतर्गत लेखकों की जीवनियों व उनकी रचनाओं को गहराई से समझने के लिए इन पुस्तकों की अत्यंत आवश्यकता है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और हिंदी पठन-पाठन को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द से जल्द सुप्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें मँगवाने की कृपा करें।

सधन्यवाद,

प्रार्थी,

सभी विद्यार्थी

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2019-2020 (March) Delhi set 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×