हिंदी

'पूरक पाठ्‌य-पुस्तक' के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए: 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर अनुभव और अनुभूति का अंतर स्पष्ट करते हुए लिखिए। - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

'पूरक पाठ्‌य-पुस्तक' के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:

'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर अनुभव और अनुभूति का अंतर स्पष्ट करते हुए लिखिए कि लेखक ने अपनी जापान यात्रा के दौरान हिरोशिमा में सब-कुछ देखकर भी तत्काल क्यों नहीं लिखा? अणु-विस्फोट की अनुभूति लेखक को कब हुई?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर, अनुभव और अनुभूति में अंतर यह है कि, सामने घटित वास्तविक घटना को प्रत्यक्ष अनुभव कहा जाता है, और जब उस घटना से मनुष्य के हृदय में संवेदना उत्पन्न होती है, तो उसे अनुभूति कहा जाता है। प्रत्यक्ष अनुभव की तुलना में अनुभूति मनुष्य की संवेदनाओं और कल्पनाओं को अधिक प्रभावित करती है। इन्हीं के माध्यम से व्यक्ति उस सत्य को भी समझ लेता है, जो उसके सामने घटित नहीं हुआ। लेखक का विचार है कि लेखन के लिए प्रेरणा अनुभूति से ही मिलती है। अपनी जापान यात्रा के दौरान, हिरोशिमा में सब कुछ देखने के बाद भी लेखक को तत्काल उस त्रासदी की अनुभूति नहीं हुई, इसलिए उन्होंने उस समय कुछ नहीं लिखा। लेकिन जब वे जापान की सड़कों पर घूमते हुए एक जले हुए पत्थर पर पड़ी लंबी छाया को देख रहे थे, तब वे हिरोशिमा के बम-विस्फोट की पीड़ा को महसूस करने लगे। इसी संवेदना से प्रेरित होकर, लेखक ने भारत लौटकर रेल यात्रा के दौरान वह कविता लिखी। 
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2023-2024 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×