Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
“तुम सुनकर सुख पाओगे, देखोगे - यह गागर रीती।” कहकर कवि ने अपने जीवन के किस पहलू पर प्रकाश डाला है?
दीर्घउत्तर
Advertisements
उत्तर
इस पंक्ति के माध्यम से कवि ने अपने जीवन के अभावग्रस्त और दुर्बल पक्ष को उजागर किया है। कवि का जीवन बाहरी रूप से चाहे सामान्य या सुखद दिखे, लेकिन भीतर वह तकलीफों, संघर्षों, नीरसता और निराशाओं से भरा रहा है। सुख-सुविधाओं से वंचित इस अभावपूर्ण जीवन को कवि ने ‘गागर रीती’ (खाली) कहा है। जिसमें सुख-सुविधाओं और संतोष की कमी रही। कवि यह दर्शाते हैं कि यदि वे अपनी आत्मकथा लिखेंगे, तो उसमें उनके दुःख, तकलीफों, निराशाओं और कष्टों का वर्णन मिलेगा, जिसे जानकर दूसरों को कोई सुख नहीं मिलेगा।
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
