हिंदी

निम्नलिखित विषय पर लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त हिन्दी लेख लिखिए: नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए और चित्र को आधार बनाकर उसका परिचय देते हुए, कोई लेख, घटना अथवा कहानी लिखिए, - Hindi

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त हिन्दी लेख लिखिए:

नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए और चित्र को आधार बनाकर उसका परिचय देते हुए, कोई लेख, घटना अथवा कहानी लिखिए, जिसका सीधा संबंध चित्र से होना चाहिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

दिए गए चित्र में दस वर्ष की नेहा के जीवन का मार्मिक चित्रण किया गया है। उसकी दुनिया उस समय पूरी तरह बदल गई जब उसकी माँ का निधन हो गया। उसके पिता एक दिहाड़ी मजदूर थे, जो रोज़ी रोटी के लिए प्रतिदिन काम पर जाते थे। घर में नेहा और उसकी चार वर्ष की छोटी बहन पायल ही रह जाती थीं। माँ के जाने के बाद पायल अक्सर रोती रहती थी, पर नेहा अपने आँसू छिपाकर उसे संभालने का प्रयास करती थी।

हर सुबह नेहा स्वयं स्कूल जाती और पायल को भी तैयार करती। वह माँ की तरह उसकी चोटी बनाती, टिफिन तैयार करती और पड़ोस की आंटी के पास छोड़कर विद्यालय चली जाती। स्कूल से लौटकर सबसे पहले वह पायल को गोद में लेकर प्यार से भोजन कराती। कई बार पैसों की कमी के कारण दोनों बहनों को केवल रोटी नमक से ही संतोष करना पड़ता, लेकिन नेहा ने कभी पायल को भूखा नहीं सोने दिया।

एक दिन पायल बीमार हो गई। पिता काम पर गए हुए थे और घर में पैसे भी नहीं थे। नेहा घबराई नहीं, वह पड़ोस की आंटी के पास गई और सहायता माँगी। आंटी ने न केवल दवा दिलवाई बल्कि डॉक्टर के पास भी ले गई। धीरे धीरे पायल स्वस्थ हो गई।

नेहा की जिम्मेदारी और समर्पण देखकर आसपास के लोग भी उसकी सहायता करने लगे। विद्यालय में शिक्षकों ने भी उसकी स्थिति को समझते हुए पढ़ाई में सहयोग दिया। समय बीतता गया और नेहा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा पूरी की। बड़ी होकर उसने शिक्षक बनने का सपना साकार किया ताकि वह अन्य जरूरतमंद बच्चों की मदद कर सके। माँ के बिना भी नेहा ने पायल को माँ का स्नेह दिया। उसकी हिम्मत और प्रेम यह सिद्ध करते हैं कि सच्ची ममता केवल माँ तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक बहन भी माँ का रूप धारण कर सकती है।

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2024-2025 (March) Official Board
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×