हिंदी

निम्नलिखित विषय पर हिन्दी में लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए: आपके विद्यालय में ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया था जिसमें आपने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया था, - Hindi

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर हिन्दी में लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए:

आपके विद्यालय में ‘विज्ञान प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया था जिसमें आपने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया था, इसके परिणामस्वरूप आपको क्या लाभ मिला था? इस विषय पर अपने मित्र को पत्र लिखकर बताइए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

परीक्षा केंद्र
जयपुर

दिनांक: 06.03.2025

प्रिय मित्र राहुल,

सप्रेम नमस्कार। आशा है तुम स्वस्थ और प्रसन्न होगे। आज मैं तुम्हें अपने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के बारे में बताना चाहता हूँ। हाल ही में हमारे स्कूल में एक विज्ञान प्रदर्शनी हुई, जिसमें मैंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैंने पर्यावरण विषय पर जल संरक्षण से संबंधित एक मॉडल प्रस्तुत किया। इस गतिविधि से मुझे विज्ञान के नए प्रयोगों की जानकारी मिली और आत्मविश्वास भी बढ़ा। मेरे प्रोजेक्ट की शिक्षकों ने प्रशंसा की और मुझे पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके साथ ही समूह में काम करने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित हुई।

यह अनुभव ज्ञानवर्धक और प्रेरक रहा। आशा है भविष्य में तुम भी ऐसी गतिविधियों में भाग लोगे।

तुम्हारा मित्र,
सुमित

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2024-2025 (March) Official Board
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×