हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) ९ वीं कक्षा

निम्नलिखित विषय पर एक परिच्छेद लिखिए: ‘डिजिटल भारतः एक पहल’ - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर एक परिच्छेद लिखिए:

‘डिजिटल भारतः एक पहल’

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया नामक एक पहल का आगाज किया। डिजिटल इंडिया के रूप में एक महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम का आरंभ 1 जुलाई 2015 को दिल्‍ली के इंदिरा गाँधी इनडोर स्टेडियम में हुआ था। डिजिटल इंडिया अभियान द्वारा हर गांव में एक मजबूत आधारभूत ढांचा स्थापित किया और दूरदराज के स्थानों में इंटरनेट के उपयोग को बढ़ावा दिया जिससे देश को डिजिटल बनाने के काम को गति मिल सके। इसकी शुरुआत विभिन्‍न प्रमुख उद्योगपतियों (टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री, आरआईएल अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, विप्रो अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी आदि) की मौजूदगी में हुई। ये अभियान ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य, डिजिटल लॉकर, डिजिटल इंडिया ऐप, ई-साइन, आदि जैसी सुविधाओं के साथ भारत को डिजिटल बनाता है और बिचौलियों की भूमिका को कम करता है। इससे भ्रष्टाचार तो कम हुआ ही है, साथ ही नौकरी के अवसरों में भी वृद्धि हुई है। देश में 600 जिलों तक पहुँच के लिए सूचना तकनीक कंपनी की मौजूदगी में कई सारे कार्यक्रम रखे गए। डिजिटल टेक्नोलॉजी की इस लहर को देश में एक बदलाव माना जा सकता है, क्योंकि इससे कागजी काम कम होने, नौकरियों के बढ़ने के साथ-साथ पैसे के लेनदेन में पारदर्शिता आई है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मिले तेज इंटरनेट कनेक्शन से देश के दूरस्थ क्षेत्र सरकार और निजी क्षेत्रों से जुड़ गए हैं। स्कीम के आदर्श वाक्य- पावर टू एम्पॉवर ने अब इस देश को बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए डिजिटली तैयार कर दिया है। 

shaalaa.com
ताई
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2.02: ताई - स्वाध्याय [पृष्ठ ६१]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Kumarbharati [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
अध्याय 2.02 ताई
स्वाध्याय | Q ४ | पृष्ठ ६१
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×