हिंदी

निम्नलिखित रोग का संचरण कैसे होता है? मलेरिया - Biology (जीव विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित रोग का संचरण कैसे होता है?

मलेरिया

विस्तार में उत्तर
Advertisements

उत्तर

इस रोग के लिए प्लैनमोडियम नामक प्रोटोजोआ उत्तरदायी है। मलेरिया के लिए प्लाज्मोडियम की विभिन्‍न जातियाँ (जैसे - प्लैनमोडियम वाइवैक्स, प्लैनमोडियम मेलिरिआई और प्लैनमोडियम फैल्सीपेरम) तथा प्लैनमोडियम ओवेल उत्तरदायी हैं। इनमें से प्लैनमोडियम फैल्सीपेरम द्वारा होने वाला दुर्दम मलेरिया सबसे गंभीर और घातक होता है। इसके संक्रमण के कारण रक्त कोशिकाओं में थ्रोम्बोसिस हो जाने के कारण ये अवरुद्ध हो जाती हैं और रोगी की मृत्यु हो जाती है। मादा ऐनोफेलीज रोगवाहक अर्थात् रोग का संचारण करने वाली है। जब मादा ऐनोफेलीज मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटती है तो परजीवी उसके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और जब संक्रमित मादा मच्छर किसी अन्य स्वस्थ मानव को काटती है तो जीवाणुज (स्पोरोजॉइट्स) मादा मच्छर की लार से मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। मलेरिया में ज्वर की पुनरावृत्ति एक निश्चित अवधि (48 या 72 घंटे) के पश्चात् होती रहती है। इसमें लाल रक्त कणिकाओं की निरन्तर क्षति होती रहती है।

shaalaa.com
मानव में सामान्य रोग
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: मानव स्वास्थ्य तथा रोग - अभ्यास [पृष्ठ १६३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Jeev Vigyan [Hindi] Class 12
अध्याय 7 मानव स्वास्थ्य तथा रोग
अभ्यास | Q 3. (ख) | पृष्ठ १६३
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×